पीवी सिंधू ने कैरोलिना मारिन को हराकर इंडिया ओपन सुपर सीरीज 2017 का खिताब जीत लिया है। नई दिल्ली के सिरी फॉर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लैक्स में खेले गए इस मैच में सिंधू ने 21-19, 21-15 से जीत दर्ज की। दोनों के बीच 47 मिनट तक मुकाबला चला। सिंधू मैच की शुरुआत से ही गजब की फॉर्म में नजर आईं। उन्होंने पहले गेम में शुरुआती अंक गंवाने के बाद लगातार पांच पॉइंट बटोरे। इसके बाद केवल एक बार उन्होंने बढ़त को गंवाया लेकिन तुरंत ही हासिल कर लिया। 22 मिनट में उन्होंने पहला गेम 21- 19 से जीत लिया। दूसरे गेम में भी सिंधू ने शुरुआत से ही मारिन को दबाव में ला दिया। इसके बाद तो स्पेनिश खिलाड़ी वापसी कर ही नहीं पाईं। उन्होंने 25 मिनट में दूसरा गेम भी गंवा दिया। दूसरा और निर्णायक गेम सिंधू ने 21-16 से अपने नाम किया।
इस जीत के साथ ही भारतीय खिलाड़ी ने मारिन से रियो ओलंपिक की हार का बदला ले लिया। रियो में स्पेन की मारिन ने सिंधू को हराकर भारत के बैडमिंटन में गोल्ड मेडल जीतने का सपना तोड़ दिया था। मारिन वर्तमान में दुनिया की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी है। वहीं भारतीय खिलाड़ी छठे पायदान पर हैं। फाइनल तक के सफर में उन्होंने साइना नेहवाल और दुनिया की नंबर तीन खिलाड़ी दक्षिण कोरिया की सुंग जी ह्यून को हराया है। मारिन और सिंधू के बीच अभी तक आठ मैच हुए हैं और स्पेनिश खिलाड़ी 5-3 से आगे है। दोनों के बीच आखिरी बार दुबई में टक्कर हुई थी जिसे सिंधू ने जीता था।
यहां पढि़ए, पीवी सिंधू बनाम कैरोलिना मारिन, इंडिया ओपन फाइनल Live Updates:
7.30PM: पीवी सिंधू ने जीता इंडिया ओपन सुपर सीरीज का खिताब। उन्होंने स्पेन की कैरोलिना मारिन को 21-19, 21-16 से हराया। सिंधू ने पहली बार इंडिया ओपन जीता है।
Done and dusted! @Pvsindhu1 is the new champion of Yonex Sunrise #IndiaSS
Defeats Marin in straight games and hits #IndiaMeSmash in style! pic.twitter.com/E7Bh8hElzr
— BAI Media (@BAI_Media) April 2, 2017
7.25PM: सिंधू दूसरे गेम में गेम पॉइंट के करीब पहुंची। मारिन पर बनाई पांच पॉइंट की बढ़त। स्पेनिश खिलाड़ी के लिए इस बढ़त से पार पाना काफी मुश्किल। सिंधू 19-14 से आगे।
7.22PM: सिंधू ने बढ़त के फासले को और बढ़ाया। मारिन पर बनाई पांच अंक की बढ़त। यह बढ़त निर्णायक साबित हो सकती है। सिंधू 15-10 से आगे।
7.20PM: स्टेडियम में ‘सिंधू-सिंधू’ के नारों की गूंज। उनके एक-एक पॉइंट पर जोरदार तालियों की गड़गड़ाहट। पूरा स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा है।
7.15 PM: दूसरे गेम के ब्रेक तक पीवी सिंधू 11-7 से आगे। स्पेनिश खिलाड़ी मारिन पर बनाई चार अंक की बढ़त। अभी तक सिंधू ने इस गेम में बढ़त गंवाई नहीं है। इंडिया ओपन 2017 की विजेता बनने के लिए सिंधू को 10 पॉइंट की और जरुरत।
.@Pvsindhu1 ahead 11-7 at the break of the second game. Come on, champ! Yonex Sunrise #IndiaSS #IndiaMeSmash #SindhuvsMarin pic.twitter.com/ZWm4TOyHtM
— BAI Media (@BAI_Media) April 2, 2017
7.10 PM: दूसरे गेम में भी लगभग पहले गेम की सी ही कहानी। सिंधू की शुरुआती बढ़त के बाद कैरोलिना मारिन ने बटोरे अंक। लेकिन बढ़त अभी भी पीवी सिंधू के पास।
Off to a splendid start in the second game! @Pvsindhu1 leads 6-3 against Marin. Yonex Sunrise #IndiaSS #IndiaMeSmash #SindhuVsMarin
— BAI Media (@BAI_Media) April 2, 2017
7.07PM: दूसरे गेम में भी सिंधू की तूफानी शुरुआत। बनाई 4-0 की बढ़त। भारतीय खिलाड़ी ने भी अब स्पैनिश खिलाड़ी की रणनीति को अपनाया और मारिन की बॉडी को टारगेट किया।
7.05PM: कड़े मुकाबले में पीवी सिंधू ने पहला गेम जीता। भारतीय खिलाड़ी ने 21-19 से पहला गेम जीता। यह मुकाबला 22 मिनट तक चला। एक समय मारिन ने बढ़त बना ली थी सिंधू ने वापसी की और पहले गेम पॉइंट हासिल कर लिया।
Smashing @Pvsindhu1 takes the opening game in some style! 21-19. #IndiaMeSmash #SindhuvMarin pic.twitter.com/DV6Kj0itWW
— BAI Media (@BAI_Media) April 2, 2017
7.00PM: कैरोलिना मारिन ने गेम में पहली बार बढ़त बनार्इ। उनके पास एक अंक की बढ़त हुर्इ। सिंधू को थकाकर बॉडी पर खिलाने की रणनीति पर खेल रही हैं रियो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी।
6.58PM: कैरोलिना मारिन ने नेट पर शानदार गेम की बदौलत हासिल की बराबरी। स्पेनिश खिलाड़ी के ज्यादातर शॉट सिंधू की बॉडी पर जा रहे इससे भारतीय खिलाड़ी को संभलने का मौका नहीं। स्कोर 16-16 से बराबर।
6.55PM: कैरोलिना मारिन के बॉडी स्मैश का सिंधू के पास कोई जवाब नहीं। दोनों के बीच केवल एक अंक का फासला। सिंधू अभी भी 15-14 से आगे।
6.52PM: पहले गेम में ब्रेक तक पीवी सिंधू 11-9 से आगे। हालांकि कैरोलिना मारिन भी अच्छे रंग में दिखे रही हैं।
Deception of the highest level! @Pvsindhu1 leads 11-9 at the break. Yonex Sunrise #IndiaSS #IndiaMeSmash pic.twitter.com/UQ6YIHv6CG
— BAI Media (@BAI_Media) April 2, 2017
6.50PM: पीवी सिंधू ने पहला पॉइंट गंवाने के बाद लगातार पांच अंक बटोरे। लेकिन इसके बाद मारिन अपनी फॉर्म में लौटती दिखार्इ दीं।
6.48PM: शुरुआत में आसानी से अंक देने के बाद अब कैरोलिना मारिन का पलटवार। कम किया अंकों का फासला। सिंधू के पास केवल एक अंक की बढ़त।
Sindhu Sindhu Sindhu…. ?????? #IndiaMeSmash pic.twitter.com/wdiaM3khLf
— BAI Media (@BAI_Media) April 2, 2017
6.45PM: पीवी सिंधू ने शुरुआती गेम में अच्छा खेल दिखाया है। उन्होंने मारिन की सुस्ती का फायदा उठाते हुए पांच पॉइंट की बढ़त ले ली।
6.35PM: भारत की पीवी सिंधू और स्पेन की कैरोलिना मारिन स्टेडियम में पहुंची। दोनों के बीच कड़े मुकाबले की उम्मीद है। यह मुकाबला रियो ओलंपिक के फाइनल जैसा। वहां भी खिताबी मुकाबले में दोनों आमने-सामने थी।
6.00PM: महिला युगल की विजेता जोड़ी पुरस्कार के साथ।
The Women's Doubles Champions at Yonex Sunrise #IndiaSS
#IndiaMeSmash pic.twitter.com/qmC7ESNUT7— BAI Media (@BAI_Media) April 2, 2017
5.40PM: डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन ने इंडिया ओपन सुपर सीरीज के पुरुष एकल का खिताब जीत लिया है।
5.30PM: डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन ने दूसरे दौर में भी प्रभावी शुरुआत की है। पहला गेम उन्होंने 21-13 से जीत लिया था।
Viktor Axelsen starts off really well! Covering the court terrifically. ?? Yonex Sunrise #IndiaSS #IndiaMeSmash pic.twitter.com/JKMRBZQTld
— BAI Media (@BAI_Media) April 2, 2017
5.15PM:
Denmark's Axelsen comfortably takes the first game 23-13 against Chinese TPE's Chou Tien Chen. Yonex Sunrise #IndiaSS#IndiaMeSmash
— BAI Media (@BAI_Media) April 2, 2017
4.55 PM:
गत विजेता चेन और झेंग ने मिश्रित वर्ग में अपना खिताब बरकरार रखा है। उन्होंने लु-हुआंग की जोड़ी को 22-24, 21-14, 21-17 से हराया।
https://twitter.com/BAI_Media/status/848496235216556032
4.50PM:
What an intense opening game of Mixed Doubles Final. Yonex Sunrise #IndiaSS #IndiaMeSmash pic.twitter.com/PZgnEZq0tB
— BAI Media (@BAI_Media) April 2, 2017
4.46PM: दिन का पहला फाइनल पूरा हो चुका है। शिहो तनाका-कोहारु योनेमोतो कही जोड़ी ने नाओको फुकुमान-कुरुमी योनाओ को 16-21,12-19,21-10 से हराकर महिला युगल का खिताब जीत लिया।
4.45PM: पीवी सिंधू और कैरोलिना मारिन के बीच फाइनल से पहले दूसरी स्पर्धाओं के मुकाबले खेले जा रहे हैं।
