भारत ने इंग्लैंड को कटक में खेले गए तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में 15 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस रोमांचक हाई स्कोरिंग मुकाबले में इंग्लैंड की टीम 382 रनों के अपने तीसरे सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 366 रन ही बना सकी। भारत की ओर से आर अश्विन ने तीन और जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट चटकाए। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरूआत बहुत अच्छी नहीं रही। एलेक्स हेल्स को बुमराह ने 14 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर महेंद्र सिंह धोनी के हाथों विकेट के पीछे कैच कराकर इंग्लैंड को पहला झटका दिया। इसके बाद जो रूट और जेसन रॉय ने दूसरे विकेट के लिए 100 रनों की महत्वपूर्ण साझेउारी कर इंग्लैंड को मैच से बाहर नहीं होने दिया। आर अश्विन ने जो रूट को 54 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर विराट कोहली के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया। इसके बाद जेसन रॉय ने कप्तान इयोन मॉर्गन के साथ मिलकर 42 रनों की साझेदारी की। रवींद्र जडेजा ने जेसन रॉय को 82 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर भारत को तीसरी सफलता दिलायी और इस साझेदारी का अंत किया। इसके बाद आर अश्विन ने बेन स्टोक्स (1) और जोस बटलर (10) को आउट कर इंग्लैंड को बैकफुट पर ढकेल दिया। इंग्लैंड के कप्तान ने हार नहीं मानी और आॅलराउंडर मोइन अली के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी कर दी। इस साझेदारी के दम पर इंग्लैंड मैच में एक बार फिर वापस आ गया। जब ये जोड़ी भारत के लिए खतरनाक बन रही थी उसी समय भुवनेश्वर कुमार ने मोइन अली को क्लीन बोल्ड कर भारत को बड़ी सफलता दिलायी। मोइन अली ने 55 रनों की अच्छी पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए क्रिस वोक्स को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड कर भारत को सातवीं सफलता दिला दी। इयोन मॉर्गन ने इंग्लैंड के लिए संघर्ष जारी रखा। जसप्रीत बुमराह ने खतरनाक साबित हो रहे इयोन मॉर्गन को रन आउट कर भारत को मैच में जीत की खुश्बू दिला दी। आउट होने से पहले मॉर्गन ने मात्र 81 गेंदोंं में 6 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 102 रन बनाए। लियाम प्लेंकेट 26 और डेविड विली 5 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने आई टीम इंडिया ने अपने तीन विकेट महज 25 रन के स्कोर पर ही गवां दिए थे। इसके बाद एमएस धोनी और युवराज सिंह के बीच चौथे विकेट के लिए हुए 256 रनों की साझेदारी की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 381 रन का स्कोर खड़ा किया। यह इस मैदान पर आज तक का सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले 363 रन इस मैदान पर सर्वाधिक स्कोर था। इस मैच में अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने वाले युवराज सिंह को मैन आॅफ द मैच चुना गया। इंग्लैंड को जीत के लिए अब 382 रन बनाने होंगे। युवराज सिंह 127 गेंदों में 150 रन (21 चौके, 3 छक्के) बनाकर आउट हुए। युवराज के वनडे करियर का यह चौदहवां शतक है, उन्होंने लगभग 6 साल बाद वनडे में शतकीय पारी खेली है। एमएस धोनी 122 गेंदों में 134 रन (10 चौके, 6 छक्के) बनाकर आउट हुए। उन्होंने 106 गेंदों में अपने वनडे करियर का 10वां शतक पूरा किया। धोनी को 43 रन पर जीवनदान भी मिला, जब जेक बॉल ने उनका बेहद मुश्किल कैच टपका दिया। इस बीच एमएस धोनी ने भारतीय मैदान पर वनडे में 4000 रन पूरे किए। वह ऐसा करने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। सचिन ने भारतीय मैदानों पर 6 हजार से अधिक रन (6976 रन) बनाए हैं। तीसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ हैं, जिन्होंने 3 हजार से अधिक रन बनाए हैं। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भारतीय पारी की शुरूआत में शानदार गेंदबाजी करते हुए केएल राहुल, विराट कोहली और शिखर धवन को सस्ते में निपटा दिया। लेकिन, युवराज और धोनी ने इसके बाद इंग्लिश गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने चार और लियाम प्लेंकेट ने दो विकेट लिए। दोनों टीमें : भारत :- विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), शिखर धवन, युवराज सिंह, लोकेश राहुल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, केदार जाधव, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या। इंग्लैंड :- इयान मोर्गन (कप्तान), एलेक्स हेल्स, जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैक बॉल, क्रिस वोक्स, बेन स्टोक्स, जो रूट, मोइन अली, लियाम प्लंकेट, डेविड विले। नीचे पढ़ें मैच का Live अपडेट:-
Live Updates
16:13 (IST) 19 Jan 2017
https://twitter.com/BCCI/status/822029113640841216
16:13 (IST) 19 Jan 2017
36वें ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 217/3, युवराज सिंह 116 और महेंद्र सिंह धोनी 71 रन बनाकर खेल रहे हैं।
15:58 (IST) 19 Jan 2017
युवराज सिंह ने ठोका वनडे करियर का 14वां शतक, भारत का स्कोर 33वें ओवर की समाप्ति पर 190/3
15:55 (IST) 19 Jan 2017
https://twitter.com/BCCI/status/822025224317243394
15:54 (IST) 19 Jan 2017
युवराज सिंह अपने 14वें वनडे शतक से 7 रन दूर, धोनी अर्धशतक लगाकर उनका साथ दे रहे हैं
15:49 (IST) 19 Jan 2017
31वें ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 172/3, युवराज 83 और धोनी 61 रन बनाकर खेल रहे हैं
15:42 (IST) 19 Jan 2017
महेंद्र सिंह धोनी 60 और युवराज सिंह 82 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद
15:42 (IST) 19 Jan 2017
तीस ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 170/3
15:22 (IST) 19 Jan 2017
भारत ने 25 ओवर की समाप्ति पर तीन विकेट गवांकर 132 रन बना लिए हैं, युवराज 75 और धोनी 31 रन बनाकर क्रीज पर हैं
15:12 (IST) 19 Jan 2017
23वें ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 117/3, युवराज 67 और धोनी 25 रन पर नाबाद
15:11 (IST) 19 Jan 2017
https://twitter.com/BCCI/status/822015756074356736
15:11 (IST) 19 Jan 2017
युवराज सिंह एक छक्के और नौ चौकों की मदद से 62 गेंदों में 66 रन बनाकर खेल रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी 49 गेंदों में 25 रन बनाकर उनका अच्छा साथ निभा रहे हैं।
15:07 (IST) 19 Jan 2017
युवराज और धोनी की जोड़ी ने भारत को संकट से उबारा, 22वें ओवर में 100 रन पूरे
15:04 (IST) 19 Jan 2017
21वें ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 95/3, युवराज 50 और एमएस धोनी 21 रन बनाकर क्रीज पर हैं
15:03 (IST) 19 Jan 2017
युवराज सिंह ने जड़ा वनडे करियर का 52वां अर्धशतक, पिछले तीन सालों की बेस्ट पारी
14:58 (IST) 19 Jan 2017
19वें ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 88/3, युवराज सिंह 46 और एमएस धोनी 20 रन बनाकर खेल रहे हैं
14:47 (IST) 19 Jan 2017
https://twitter.com/BCCI/status/822008983946989568
14:46 (IST) 19 Jan 2017
सोलह ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 74/3
14:39 (IST) 19 Jan 2017
पंद्रहवें ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 69/3, युवराज 30 और धोनी 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद
14:25 (IST) 19 Jan 2017
ग्यारहवें ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 55-3, युवराज सिंह 22 और एमएस धोनी 4 रन बनाकर खेल रहे हैं
14:24 (IST) 19 Jan 2017
भारतीय पारी के पचास रन पूरे, युवराज और धोनी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद
14:20 (IST) 19 Jan 2017
https://twitter.com/BCCI/status/822000914970144768
14:20 (IST) 19 Jan 2017
दसवें ओवर की समाप्ती के बाद भारत का स्कोर 43-3, युवराज सिंह 18 और एमएस धोनी 1 रन बनाकर क्रीज पर
14:12 (IST) 19 Jan 2017
क्रिस वोक्स ने 4 ओवर में 14 रन देकर भारत के तीनों विकेट झटके हैं।
14:12 (IST) 19 Jan 2017
आठ ओवर की समाप्ती के बाद भारत का स्कोर 39/3, युवराज सिंह तीन चौकों की मदद से 14 गेंद में 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी 9 गेंद में एक रन बनाकर युवराज का साथ दे रहे हैं।
14:09 (IST) 19 Jan 2017
जैक बॉल की गेंद पर युवराज ने फ्लिक करके लेग साइड में चौका लगाया। भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 31 रन
14:07 (IST) 19 Jan 2017
सात ओवर की समाप्ती पर भारत का स्कोर 27-3, युवराज सिंह 2 और महेंद्र सिंह धोनी 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद
14:00 (IST) 19 Jan 2017
भारत ने 25 रन पर विराट कोहली, केएल राहुल और शिखर धवन का विकेट गवां दिया है। क्रीज पर युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी की जोड़ी मौजूद
13:51 (IST) 19 Jan 2017
https://twitter.com/BCCI/status/821994916846927877
13:48 (IST) 19 Jan 2017
क्रिस वोक्स ने भारत को दिया दूसरा झटका, विराट कोहली 8 रन बनाकर पैवेलियन लौटे