भारत ने इंग्लैंड को कटक में खेले गए तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में 15 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस रोमांचक हाई स्कोरिंग मुकाबले में इंग्लैंड की टीम 382 रनों के अपने तीसरे सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 366 रन ही बना सकी। भारत की ओर से आर अश्विन ने तीन और जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट चटकाए। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरूआत बहुत अच्छी नहीं रही। एलेक्स हेल्स को बुमराह ने 14 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर महेंद्र सिंह धोनी के हाथों विकेट के पीछे कैच कराकर इंग्लैंड को पहला झटका दिया। इसके बाद जो रूट और जेसन रॉय ने दूसरे विकेट के लिए 100 रनों की महत्वपूर्ण साझेउारी कर इंग्लैंड को मैच से बाहर नहीं होने दिया। आर अश्विन ने जो रूट को 54 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर विराट कोहली के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया। इसके बाद जेसन रॉय ने कप्तान इयोन मॉर्गन के साथ मिलकर 42 रनों की साझेदारी की। रवींद्र जडेजा ने जेसन रॉय को 82 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर भारत को तीसरी सफलता दिलायी और इस साझेदारी का अंत किया। इसके बाद आर अश्विन ने बेन स्टोक्स (1) और जोस बटलर (10) को आउट कर इंग्लैंड को बैकफुट पर ढकेल दिया। इंग्लैंड के कप्तान ने हार नहीं मानी और आॅलराउंडर मोइन अली के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी कर दी। इस साझेदारी के दम पर इंग्लैंड मैच में एक बार फिर वापस आ गया। जब ये जोड़ी भारत के लिए खतरनाक बन रही थी उसी समय भुवनेश्वर कुमार ने मोइन अली को क्लीन बोल्ड कर भारत को बड़ी सफलता दिलायी। मोइन अली ने 55 रनों की अच्छी पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए क्रिस वोक्स को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड कर भारत को सातवीं सफलता दिला दी। इयोन मॉर्गन ने इंग्लैंड के लिए संघर्ष जारी रखा। जसप्रीत बुमराह ने खतरनाक साबित हो रहे इयोन मॉर्गन को रन आउट कर भारत को मैच में जीत की खुश्बू दिला दी। आउट होने से पहले मॉर्गन ने मात्र 81 गेंदोंं में 6 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 102 रन बनाए। लियाम प्लेंकेट 26 और डेविड विली 5 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने आई टीम इंडिया ने अपने तीन विकेट महज 25 रन के स्कोर पर ही गवां दिए थे। इसके बाद एमएस धोनी और युवराज सिंह के बीच चौथे विकेट के लिए हुए 256 रनों की साझेदारी की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 381 रन का स्कोर खड़ा किया। यह इस मैदान पर आज तक का सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले 363 रन इस मैदान पर सर्वाधिक स्कोर था। इस मैच में अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने वाले युवराज सिंह को मैन आॅफ द मैच चुना गया। इंग्लैंड को जीत के लिए अब 382 रन बनाने होंगे। युवराज सिंह 127 गेंदों में 150 रन (21 चौके, 3 छक्के) बनाकर आउट हुए। युवराज के वनडे करियर का यह चौदहवां शतक है, उन्होंने लगभग 6 साल बाद वनडे में शतकीय पारी खेली है। एमएस धोनी 122 गेंदों में 134 रन (10 चौके, 6 छक्के) बनाकर आउट हुए। उन्होंने 106 गेंदों में अपने वनडे करियर का 10वां शतक पूरा किया। धोनी को 43 रन पर जीवनदान भी मिला, जब जेक बॉल ने उनका बेहद मुश्किल कैच टपका दिया। इस बीच एमएस धोनी ने भारतीय मैदान पर वनडे में 4000 रन पूरे किए। वह ऐसा करने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। सचिन ने भारतीय मैदानों पर 6 हजार से अधिक रन (6976 रन) बनाए हैं। तीसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ हैं, जिन्होंने 3 हजार से अधिक रन बनाए हैं। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भारतीय पारी की शुरूआत में शानदार गेंदबाजी करते हुए केएल राहुल, विराट कोहली और शिखर धवन को सस्ते में निपटा दिया। लेकिन, युवराज और धोनी ने इसके बाद इंग्लिश गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने चार और लियाम प्लेंकेट ने दो विकेट लिए। दोनों टीमें : भारत :- विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), शिखर धवन, युवराज सिंह, लोकेश राहुल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, केदार जाधव, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या। इंग्लैंड :- इयान मोर्गन (कप्तान), एलेक्स हेल्स, जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैक बॉल, क्रिस वोक्स, बेन स्टोक्स, जो रूट, मोइन अली, लियाम प्लंकेट, डेविड विले। नीचे पढ़ें मैच का Live अपडेट:-
Live Updates
19:38 (IST) 19 Jan 2017
https://twitter.com/BCCI/status/822082847083286529
19:37 (IST) 19 Jan 2017
24वें ओवर की समाप्ति के बाद इंग्लैंड का स्कोर 158/2, जेसन रॉय 74 रन बनाकर खेल रहे हैं
19:35 (IST) 19 Jan 2017
जेसन रॉय के साथ कप्तान इयोन मॉर्गन क्रीज पर हैं। जेसन रॉय 64 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं
19:34 (IST) 19 Jan 2017
तेइसवें ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड का स्कोर 145/2
19:25 (IST) 19 Jan 2017
आर अश्विन ने भारत को दिलायी दूसरी सफलता, जो रूट 54 रन बनाकर आउट
19:21 (IST) 19 Jan 2017
जो रूट ने अपने वनडे ​करियर का 18वां अर्धशतक लगाया, 8 शतक दर्ज हैं उनके नाम
19:13 (IST) 19 Jan 2017
अठारहवें ओवर की समाप्ति के बाद इंग्लैंड का स्कोर 119/1, जो रूट 48 और जेसन रॉय 49 रन बनाकर खेल रहे हैं
19:11 (IST) 19 Jan 2017
जो रूट और जेसन रॉय दोनों अपने अर्धशतक के करीब हैं।
19:05 (IST) 19 Jan 2017
जेसन रॉय-जो रूट जमें, इंग्लैंड का स्कोर 16वें ओवर में 100 रन के पार
19:01 (IST) 19 Jan 2017
भारत ने आज तक एकदिवसीय क्रिकेट में 22 बार 350 रनों से अधिक का स्कोर बनाया है। इस मामले में साउथ अफ्रीका भी भारत के बराबर ही है। उसने भी 22 बार 350 प्लस स्कोर बनाया है। आॅस्ट्रेलिया 16 बार 350 से अधिक का स्कोर बना चुका है।
18:59 (IST) 19 Jan 2017
इंग्लैंड के सामने 382 रनोें का लक्ष्य है
18:58 (IST) 19 Jan 2017
14वें ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड का स्कोर 89/1, जेसन रॉय 37 और जो रूट 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।
18:56 (IST) 19 Jan 2017
जेसन रॉय ने हार्दिक पांड्या को शानदार छक्का जड़ा
18:53 (IST) 19 Jan 2017
जेसन रॉय और जो रूट ने इंग्लैंड के लिए दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की है।
18:51 (IST) 19 Jan 2017
https://twitter.com/BCCI/status/822071245772558341
18:49 (IST) 19 Jan 2017
जो रूट 28 और जेसन रॉय 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।
18:49 (IST) 19 Jan 2017
हार्दिक पांड्या इंग्लैंड की पारी का बारहवां ओवर कर रहे हैं। इंग्लैंड ने 70 रन बना लिए हैं।
18:46 (IST) 19 Jan 2017
विराट कोहली ने गेंदबाजी के लिए रवींद्र जडेजा को गेंद सौंपा है।
18:43 (IST) 19 Jan 2017
दस ओवर की समाप्ति के बाद इंग्लैंड का स्कोर 66/1, जो रूट और एलेक्स हेल्स की जोड़ी मैदान पर
18:37 (IST) 19 Jan 2017
इंग्लैंड की पारी के 50 रन पूरे, जो रूट और जेसन रॉय की जोड़ी क्रीज पर मौजूद
18:32 (IST) 19 Jan 2017
https://twitter.com/BCCI/status/822065163754991616
18:31 (IST) 19 Jan 2017
सातवें ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड का स्कोर 46/1, जो रूट 11 और जेसन रॉय 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद
18:25 (IST) 19 Jan 2017
https://twitter.com/BCCI/status/822062816140165122
18:25 (IST) 19 Jan 2017
एलेक्स हेल्स के आउट होने के बाद जो रूट बल्लेबाजी के लिए आए हैं। इंग्लैंड ने पांच ओवर की समाप्ति पर एक विकेट खो कर 31 रन बनाए हैं।
18:18 (IST) 19 Jan 2017
इंग्लैंड का स्कोर चार ओवर के बाद 28/1
18:17 (IST) 19 Jan 2017
इंग्लैंड के पहले विकेट का पतन, एलेक्स हेल्स 14 रन बनाकर हुए बुमराह के शिकार
18:08 (IST) 19 Jan 2017
दो ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड का स्कोर बिना कियी नुकसान के 9 रन।
18:04 (IST) 19 Jan 2017
जेसन रॉय और एलेक्स हेल्स की सलामी जोड़ी मैदान पर है।
18:04 (IST) 19 Jan 2017
इंग्लैंड की पारी का पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार ने मेडन फेंका।
17:47 (IST) 19 Jan 2017
इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वोक्स ने 4 और लियाम प्लेंकेट ने 2 विकेट लिए हैं