भारत ने इंग्लैंड के साथ मोहाली में खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में पहले दिन मेहमानों पर अपनी कड़ मजबूत कर ली है। मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट के नुकसान पर 268 रन बना लिए हैं। आदिल राशिद 2 और गैरेथ बैटी 0 रन बनाकर नाबाद हैं। टेसट मैच के पहले दिन इंग्लैंड के लिए जॉनी बेयरस्टॉ ने सबसे अधिक 89 रन बनाए। उन्हें विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने जयंत यादव के ओवर में 89 के स्कोर पर जीवनदान भी दिया, लेकिन वह अगली ही गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। उन्होंने जोस बटलर (43) के साथ 69 रन और क्रिस वोग्स (25) के साथ 45 रन की साझेदारी की। बेयरस्टॉ ने अपने टेस्ट करियर की 13वां अर्धशतक लगाया। साल 2016 में यह उनका 7वां अर्धशतक है। टीम इंडिया की ओर से रवींद्र जडेजा, उमेश यादव और जयंत यादव ने दो-दो विकेट, जबकि मोहम्मद शमी और आर अश्विन ने एक-एक विकेट चटकाया।
लंच के बाद: टीम इंडिया को लंच के बाद विकेट के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ा, जब जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स जमकर बल्लेबाजी कर रहे थे और भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दे रहे थे। लंच के बाद इंग्लैंड के स्कोर में 52 रन जुड़े थे कि स्टोक्स गलती कर बैठे और रवींद्र जडेजा को आगे आकर खेलने के चक्कर में गेंद चूक गए और विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने उन्हें स्टंप आउट कर दिया। स्टोक्स ने आउट होने से पहले 29 रन बनाए और बेयरस्टो के साथ 57 रनों की अहम साझेदारी की। इसके बाद बेयरस्टो ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए जोस बटलर के साथ भी अहम साझेदारी की और चायकाल तक इंग्लैंड का कोई विकेट नहीं गिरने दिया। इस सत्र में 33 ओवर में 113 रन बने और इंग्लैंड का एक विकेट गिरा।
चायकाल के बाद: चायकाल के बाद इंग्लैंड ने 5 विकेट पर 205 रन से आगे खेलना शुरू किया। बेयरस्टो और जोस बटलर से इंग्लैंड को एक बार फिर दिन के अंतिम सत्र में भी अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद थी और दोनों ने शुरुआत भी अच्छी की, लेकिन स्कोर में 8 रन ही जुड़े थे कि बटलर (43) ने बड़ी भूल कर दी और रवींद्र जडेजा की गेंद पर फ्रंट फुट पर आकर गेंद को उछालकर खेल बैठे और विराट कोहली ने मिड-ऑफ पर आसान कैच लपक लिया। जडेजा को दोनों विकेट उनकी गेंदबाजी नहीं, बल्कि बल्लेबाजों (बेन स्टोक्स, जोस बटलर) की गलती से मिले। बेयरस्टो और बटलर के बीच 69 रनों की अहम साझेदारी हुई। बेयरस्टो ने क्रिस वोग्स के साथ सातवें विकेट के लिए 45 रन जोड़े और इंग्लैंड को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि, वह शतक से चूक गए। बेयरस्टे के आउट होने के बाद क्रिस वोग्स (25) भी आठवें विकेट के रूप में दिन का खेल समाप्त होने से एक ओवर पहले (89वां ओवर) ही वह उमेश यादव के ओवर की अंतिम गेंद पर बोल्ड हो गए। इस तरह इंग्लैंड ने खेल समाप्त होने तक 8 विकेट पर 268 रन बनाए।
इंग्लैंड का विकेट पतन : 1/32 (हसीब हमीद- 9), 2/51 (जो रूट- 15), 3/51 (एलिस्टर कुक- 27), 4/87 (मोईन अली- 16), 5/144 (बेन स्टोक्स- 29), 6/213 (जोस बटलर- 43), 7/258 (जॉनी बेयरस्टॉ- 89), 8/266 (क्रिस वॉक्स- 25)
लाइव क्रिकेट स्कोर अपडेट जानने के लिए क्लिक करें
Live Updates
इंग्लैंड ने पहले दिन के खेल की समाप्ती पर आठ विकेट खोकर 268 रन बनाए हैं। पहले दिन स्टंप के समय आदिल राशिद 4 और गैरेथ बैटी बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/802468002796949505
उमेश यादव ने क्रिस वोग्स को बोल्ड कर इंग्लैंउ को दिया आठवां झटका
इंग्लैंड का स्कोर 266/7, क्रिस वोग्स और आदिल राशिद की जोड़ी क्रीज पर मौजूद।
इंग्लैंड का 7वां विकेट गिरा, जॉनी बेयरस्टो 89 रन बनाकर आउट, जयंत यादव ने लिया विकेट
https://twitter.com/BCCI/status/802460222140731393
मोहाली टेस्ट के पहले दिन 15 ओवर का खेल और बाकी। इंग्लैंड का स्कोर 225/6, जॉनी बेयरस्टो 72 और क्रिस वोग्स 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/802443360866856960
रवींद्र जडेजा को दूसरी सफलता मिली।
43 रन बनाने के बाद रवींद्र जडेजा की गेंद पर विराट कोहली को कैच दे बैठे जोस बटलर।
इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा। जोस बटलर आउट।
जॉनी बेयरस्टो-जोस बटलर ने संभाली इंग्लैंड की पारी, 200 के पार पहुंचाया स्कोर। इंग्लैंड का स्कोर 202/5ए बटलर 36 और बेयरस्टो 65 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।
https://twitter.com/BCCI/status/802430559381286912
जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो ने इंग्लैंड के विकटों के पतझड़ पर लगाई रोक। इंग्लैंड का स्कोर 188-5
https://twitter.com/BCCI/status/802427926557769728
इंग्लैंड का स्कोर 153-5, जॉनी बेयरस्टो 53 रन बनाकर खेल रहे हैं और दूसरे छोर पर जोस बटलर उनका साथ दे रहे हैं। भारत की तरफ से अभी तक पांच गेंदबाजों ने गेंदबाजी की है। सबने एक एक विकेट हासिल किया है।
https://twitter.com/BCCI/status/802414990846296064
विकेटों के पतझड़ के बीच जॉनी बेयरस्टो का अर्धशतक। बेयरस्टो के टेस्ट करियर का यह 13वां अर्धशतक है। उन्होंने 3 शतक भी लगाए हैं। इंग्लैंड का स्कोर 150-5
इंग्लैंड का पाचवां विकेट गिरा, रवीन्द्र जडेजा ने बेन स्टोक्स को विकेट के पीछे कराया कैच
जॉनी बेयरस्टो अर्धशतक के करीब। 48 रन बनाकर खेल रहे हैं।
इंग्लैंड का स्कोर 136-4, जॉनी बेयरस्टो 42 और 27 रन के स्कोर पर खेल रहे हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/802409748415086592
इंग्लैंड का स्कोर 123-4, बेन स्टोक्स 22 और जॉनी बेयरस्टो 34 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
बेन स्टोक्स की तेज तर्रार पारी। लगातार चार चौके जड़ 22 रन पर पहुंचे।
लंच ब्रेक के बाद इंग्लैंड ने चार विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं। जॉनी बेयरस्टो 32 और बेन स्टोक्स 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
https://twitter.com/BCCI/status/802404757533052928
मोहाली टेस्ट के पहले दिन लंच ब्रेक के समय इंग्लैंड का स्कोर 92-4, जॉनी बेयरस्टो 20 और बेन स्टोक्स 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
https://twitter.com/BCCI/status/802390268720857088
मोहम्मद शमी लगातार अपनी तेजी और स्विंग से इंग्लैंड के बल्लेबाजों की परीक्षा ले रहे हैं।
मोहाली टेस्ट मैच के पहले दिन फर्स्ट सेशन में भारतीय तेज गेंदबाजों के साथ स्पिनर्स ने भी बेहतरीन गेंदबाजी का नमूना पेश किया है।
इंग्लैंड का स्कोर 87-4, जॉनी बेयरस्टो के साथ बेन स्टोक्स क्रीज पर मौजूद
https://twitter.com/BCCI/status/802389120802766848
मोहम्मद शमी ने मोइन अली को आउट कर इंग्लैंड को दिया चौथा झटका
भारत के लिए अश्विन, उमेश यादव और मोहम्मद जयंत यादव ने एक एक विकेट लिया है।
इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 67-3, माूइन अली और जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर मौजूद।
https://twitter.com/BCCI/status/802385430545100800
एलेस्टर कुक को अश्विन ने आउट कर इंग्लैंड को दिया तीसरा झटका, स्कोर 51-3
हमीद के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे जो रूट
इंग्लैंड का पहला विकेट गिर गया है। हसीम हमीद 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।
इंग्लैंड चार रन प्रति ओवर के हिसाब से रन बना रही है।
इंग्लैंड ने 7 ओवर में बिना विकेट खोए 28 रन बना लिए हैं।
