पुणे टेस्ट मैच में भारत को अॉस्ट्रेलिया ने 333 रनों से मात दी। भारत की दूसरी पारी 107 रनों पर ही सिमट गई। बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। 2012 के बाद यह पहला मौका है जब भारत ने घर में कोई टेस्ट मैच हारा हो। कप्तान स्टीवन स्मिथ ने मैच की दूसरी पारी में शानदार शतक लगाया और गेंदबाज स्टीफन कीफी ने पूरे मैच में 12 विकेट झटके। दूसरी पारी में भारत के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। जबकि दो बल्लेबाज शून्य पर आउट हो गए। कप्तान विराट कोहली भी कोई कमाल नहीं दिखा सके और कीफी की गेंद पर बोल्ड हो गए। पिछली बार जब अॉस्ट्रेलिया ने भारत का दौरा किया था तो उसे 4-0 से हार मिली थी। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच पुणे में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी के पहले टेस्‍ट में भारतीय बल्‍लेबाजों ने टेस्‍ट इतिहास का सबसे खराब प्रदर्शन दिखाया है। पहली पारी में भारत की पूरी टीम 105 रनों पर सिमट गई। भारत के अंतिम 7 बल्‍लेबाज स्‍कोरबोर्ड में सिर्फ 11 रनों का इजाफा कर पाए थे, जो 85 साल के टेस्‍ट इतिहास में भारत का सबसे घटिया प्रदर्शन है। इससे पहले 1989-90 में क्राइस्‍टचर्च के मैदान पर टीम इंडिया अंतिम 7 विकेट्स खोकर 18 रन ही बना पाई थी। भारत की पारी शुरू से ही ट्रैक से भटकी नजर आई थी। सलामी बल्लेबाज मुरली विजय 10 रन बनाकर आउट हुए तो चेतेश्‍वर पुजारा भी 6 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए थे। इसके बाद कप्‍तान विराट कोहली से सबको एक कप्‍तानी पारी की अपेक्षा थी मगर वह तीन साल बाद, 104 पारियां खेलकर टेस्‍ट मैच में शून्‍य पर आउट हुए। भारत की तरफ से सिर्फ केएल राहुल ही अर्द्धशतक लगाने में कामयाब हो पाए थे। भारत के सिर्फ तीन बल्‍लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। दूसरी पारी में अॉस्ट्रेलिया 285 रन पर सिमट गई थी। 441 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया दूसरी पारी में फिसड्डी साबित हुई। सबसे पहले मुरली विजय को ओ कीफी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इसके बाद केएल राहुल भी पवेलियन लौट गए थे। उन्हें नैथन लायन ने एलबीडब्लू ऑउट किया था। चेतेश्नवर पुजारा को भी कीफी ने 31 के निजी स्कोर पर चलता किया। कप्तान विराट कोहली भी 13 रन बनाकर कीफी से ही शिकार बने। अजिंक्य रहाणे (18), आर अश्विन (8) और ऋद्धिमान साहा भी कीफी के शिकार बने। उन्होंने दूसरी पारी में भी 6 विकेट झटके। यहां पढे़ं India vs Australia 1st Test, Cricket Score देखें वीडियो
Live Updates
14:36 (IST) 25 Feb 2017
30 ओवर तक भारत के 7 विकेट के नुकसान पर बनाए 102 रन
14:33 (IST) 25 Feb 2017
ओ कीफी ने किया पुजारा को आउट
14:30 (IST) 25 Feb 2017
लंच ब्रेक के बाद मैच शुरू होते ही गिरा भारत का 7वां विकेट
14:20 (IST) 25 Feb 2017
लंच ब्रेक तक भारत के 99 रनों पर 6 विकेट
14:08 (IST) 25 Feb 2017
27 ओवर पूरे होने तक भारत ने बनाए 99 रन
13:59 (IST) 25 Feb 2017
भारत का 5वां विकेट भी गिरा, आर अश्विन हुए LBW
13:56 (IST) 25 Feb 2017
24 ओवर में भारत के 89 रनों पर 4 विकेट, पुजारा 27(47) और अश्विन 8(10)
13:54 (IST) 25 Feb 2017
रहाणे के बाद अश्विन पहुंचे पुजारा का साथ देने
13:47 (IST) 25 Feb 2017
भारत को लगा चौथा झटका, रहाणे हुए कैच आउट
13:45 (IST) 25 Feb 2017
22वें ओवर की शुरुआत में भारत के 72 रन पर 3 विकेट, रहाने 22(44) और पुराजा 23(45)
13:41 (IST) 25 Feb 2017
20वें ओवर के खत्म होने तक भारत के 3 विकेट के नुकसान पर 67 रन
13:36 (IST) 25 Feb 2017
20 ओवर पूरे होने तक भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर बनाए 55 रन
13:23 (IST) 25 Feb 2017
15 ओवर पूरे होने तक भारत के 2 विकेट के नुकसान पर 45 रन
13:15 (IST) 25 Feb 2017
14वें ओवर की शुरुआत में भारत के 37 रन पर 2 विकेट, कोहली 11(32) और पुराजा 8(23)
13:07 (IST) 25 Feb 2017
11 ओवर में भारत के 30 रन, कोहली 6(17) और पुराजा 3(22)
13:02 (IST) 25 Feb 2017
विराट कोहली और जेतेश्वर पुजारा संभाल रहे हैं भारत की दूसरी पारी की बल्लेबाजी
12:52 (IST) 25 Feb 2017
भारत को दूसरा झटका, मुरली विजय के बाद राहुल को नैथन लायन ने पवेलियन भेजा
12:46 (IST) 25 Feb 2017
LIVE क्रिकेट स्कोर, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: भारत को पहला झटका, मुरली विजय को ओ कीफि ने किया LBW
12:42 (IST) 25 Feb 2017
भारत के चार ओवर में दस रन
12:41 (IST) 25 Feb 2017
केएल राहुल और मुरली विजय ने की दूसरी भारतीय पारी की शुरुआत
12:04 (IST) 25 Feb 2017
जल्द शुरू होगी भारत की दूसरी पारी
11:46 (IST) 25 Feb 2017
ऑस्ट्रेलियाई टीम की पारी 285 रनों पर सिमटी, भारत को जीत के लिए 441 रनों की जरूरत
11:35 (IST) 25 Feb 2017
कंगारू टीम का 9वां विकेट गिरा, नैथन लायोन पवेलियन लौटे
11:28 (IST) 25 Feb 2017
80 ओवर पूरे होने तक ऑस्ट्रेलिया के 8 वीकेट, 273 रनों के बाद भारत पर 434 रनों की बढ़त हासिल की
11:16 (IST) 25 Feb 2017
30 रन बनाकर अश्विन का शिकार बने मिशैल स्टार्क
11:15 (IST) 25 Feb 2017
स्मिथ हुए एलबीडब्लू, रविंद्र जडेजा ने चटकाया विकेट, ऑस्ट्रेलिया को 400 से ज्यादा रनों की बढ़त
11:04 (IST) 25 Feb 2017
73 ओवर में ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट के नुकसान पर 244 रन
10:54 (IST) 25 Feb 2017
पूरा हुआ स्टीवन स्मिथ का शतक, ऑस्ट्रेलिया को 375 रनों की बढ़त
10:47 (IST) 25 Feb 2017
68 ओवर पूरे होने तक ऑस्ट्रेलिया के 218 रन, स्मिथ अपना शतक जड़ने से 8 रन की दूरी पर
10:42 (IST) 25 Feb 2017
मैथ्यू वेड के आउट होने के बाद मिशैल स्टार्क आए बल्लेबाजी पर स्मिथ का साथ देने