आईपीएल-10 के 26वें मैच में रविवार को गुजरात लायंस का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब से हुआ। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 7 विकेट खोकर 188 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात 7 विकेट खोकर सिर्फ 162 रन ही बना सकी। ओपनिंग के लिए आए ब्रैंडन मैक्कल पहले ही ओवर में सिर्फ 6 रन बनाकर संदीप शर्मा के शिकार बन गए। कप्तान रैना ने टीम का काफी हद तक साथ दिया लेकिन छक्का लगाने की कोशिश में वह 32 रन पर अपना विकेट गवां बैठे। इसके बाद कार्तिक ने 57 रन की नाबाद पारी जरूर खेली मगर वो टीम को जीत नहीं दिला सके। पंजाब की ओर से संदीप शर्मा, करिअप्पा और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट झटके।

गुजरात की ओर से नाथू सिंह ने डेब्यू मैच की दूसरी ही गेंद पर मनन वोहरा (2) का विकेट लिया। पिछले मैच में शतक जड़ने वाले हाशिम अमला ने इस मैच में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 40 बॉल में 65 रन बनाए। उन्होंने इस पारी में 9 चौके और 2 छक्के जड़े। वहीं उनका बेहतरीन साथ निभाते हुए शॉन मार्श ने भी 30 रन बनाए। इनके अलावा मैक्सवेल  ने कप्तानी पारी खेलते हुए सिर्फ 18 गेंदों में 3 छक्कों और 1 चौके की मदद से 31 रन बनाए साथ ही पटेल ने भी पंजाब के 34 रन बनाकर अहम योगदान दिया। वहीं अगर बात गुजरात की गेंदबाजी की करें तो थंपी सबसे महंगे गेंदबाज रहे। उन्होंने बिना विकेट लिए 44 रन दे डाले, जबकि एंड्रू टाय ने 2 और जडेजा, स्मिथ, अग्रवाल और नाथून सिंह ने 1-1 विकेट लिए।

गुजरात लॉयंस: सुरेश रैना (कप्तान), एरोन फिंच, ब्रैंडन मैक्कलम, दिनेश कार्तिक, ड्वेन स्मिथ, रवींद्र जडेजा, अक्षदीप नाथ, शुभम अग्रवाल, एंड्रू टाई, बेसिल थंपी, नाथू सिंह।

किंग्स इलेवन पंजाब: ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), मनन वोहरा, हाशिम अमला, ग्लेन मैक्सवेल, ऋद्धिमान साहा, शॉन मार्श, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, केसी करिअप्पा, टी. नटराजन, मोहित शर्मा, संदीप शर्मा।

यहां पढ़ें LIVE IPL Gujarat Lions vs Kings XI Punjab Match Cricket Score, T20 :

[matchcode-to-post id=”gskp04232017183403″]

7:29PM : आखिरी ओवर में संदीप ने पहली गेंद पर चौका खाया। मगर इस ओवर में महज 9 रन देते हुए पंजाब को 26 रन से जीत दिलवाई।

7:22PM : मोहित शर्मा की पहली ही डिलीवरी वाइड। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। इस ओवर में सिर्फ 5 रन। आखिरी ओवर में 36 रन की दरकार।

7:19PM : नटराजन 18वां ओवर डालते हुए। पहली गेंद डॉट। अगली डिलीवरी वाइड। दूसरी गेंद पर स्ट्राइक कार्तिक के पास। अगली तीन गेंदों पर सिंगल। एक और वाइड डिलीवरी। लास्ट बॉल पर कोई रन नहीं। इस ओवर से महज 6 रन।

7:13PM : संदीप शर्मा के तीसरे ओवर में कार्तिक ने चौका लगाया। गुजरात को 22 गेंदों में 56 रन की जरूरत। तीसरी बॉल पर टाय ने विकेटकीपर के सिर के ऊपर से चौका लगाया। अगली बॉल पर टाय क्लीन बोल्ड। गुजरात को सातवां झटका। थंपी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर। आते ही पहली गेंद पर खाता खोला। आखिरी गेंद पर कार्तिक ने चौका लगाया। कार्तिक का अर्धशतक पूरा।

7:05PM : मोहित शर्मा 16वां ओवर कराते हुए। पहली तीन बॉल पर सिंगल। चौथी गेंद पर डबल और अगली दो गेंदों पर सिंगल। इस बेहतरीन ओवर से सिर्फ 7 रन आए।

7:00PM : पटेल अपना आखिरी ओवर डालते हुए। पहली बॉल पर सिंगल अगली पर टाय ने दो रन लिए। तीसरी बॉल पर 90 मीटर छक्का लगाया। आखिरी बॉल पर कार्तिक ने चौका लगाया। इस ओवर से 15 रन बने।

6:57PM : करिअप्पा की पहली ही बॉल पर अक्षदीप एलबीडब्लू आउट। अगली गेंद पर कैच आउट की अपील लेकिन कोई नुकसान नहीं। आखिरी तीन बॉल पर सिंगल। इस सफल ओवर से चार रन बने।

6:53PM : अक्षर पटेल ने अपने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर स्मिथ के हाथों चौका खाया लेकिन आखिरी बॉल पर स्टोइनिस को अपना कैच दे बैठे। गुजरात को पांचवा झटका।

6:49PM : करिअप्पा अपने तीसरे ओवर के साथ। पहली बॉल पर कार्तिक ने दो रन चुराए। अगली दोनों गेंद पर सिंगल। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं। आखिरी बॉल पर जडेजा करिअप्पा के हाथों कैच आउट। गुजरात को चौथा झटका। मैदान पर ड्वेन स्मिथ।

6:44PM : पटेल पारी का 11वां ओवर डालते हुए। पहली दो बॉल पर सिंगल। तीसरी गेंद पर जडेजा ने अपना पहला चौका लगाया। लास्ट बॉल पर सिंगल। 90/3 गुजरात।

6:41PM : स्टोइनिस अपना पहला ओवर डालते हुए। पहली दो गेंद पर कार्तिक ने डबल लिया। अगली डिलीवरी वाइड। तीसरी बॉल पर ओवर थ्रो के चलते दो रन। पांचवी बॉल पर कार्तिक ने शानदार चौका लगाया। लास्ट बॉल पर सिंगल। इस ओवर में गुजरात ने 12 रन बनाए।

6:35PM : अक्षर पटेल की पहली ही गेंद को कार्तिक ने गैप में खेलते हुए चौका लगाया। अगली दो गेंदों पर सिंगल। छठी गेंद पर छक्का मारने की कोशिश में रैना बाउंड्री पर मैक्सवेल के हाथों कैच आउट। गुजरात को तीसरा झटका।

6:29PM : नटराजन अपना दूसरा ओवर कराते हुए। पहली तीन गेंदों पर सिंगल। चौथी बॉल पर कोई रन नहीं। अगली बॉल पर स्ट्राइक कार्तिक के पास। लास्ट बॉल पर सिंगल। गुजरात 63/2

6:23PM : करिअप्पा पारी का 7वां ओवर डालते हुए। पहली बॉल पर सिंगल। अगली डॉट। पांचवी बॉल पर चौका। इस ओवर से 8 रन।

6:17PM : मोहित शर्मा की गेंद पर फिंच कैच आउट। गुजरात को लगा दूसरा झटका। अगली गेंद पर दिनेश कार्तिक ने चौका लगाया। शर्मा के इस सफल ओवर से 7 रन बने।

6:13PM : करिअप्पा की पहली ही बॉल पर रैना ने चौका लगाया। दूसरी गेंद पर 2 रन के लिए दौड़। अगली बॉल पर कोई रन नहीं। चौथी गेंद पर स्ट्राइक फिंच के पास। इस ओवर से सिर्फ 7 रन।

6:08PM : नटराजन अपना पहला ओवर डालते हुए। पहली दो बॉल पर सिंगल। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं। अगली बॉल पर रैना ने डबल लिया। आखिरी बॉल पर फिंच ने छक्का लगाते हुए ओवर की समाप्ति की। इस ओवर से 11 रन।

6:03PM : रैना ने संदीप के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाया। अगली दो बॉल पर सिंगल। पांचवी बॉल पर रैना ने फिर से चौका लगाया। आखिरी गेंद पर एक रन के लिए दौड़। इस ओवर से 11 रन आए।

5:59PM : मोहित शर्मा के ओवर की दूसरी गेंद पर डबल , जबकि पांचवी गेंद पर रैना ने चौका जड़ा। आखिरी बॉल पर सिंगल। इस ओवर से 8 रन।

5:52PM : संदीप शर्मा पंजाब की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए। पहली ही बॉल पर मैक्कलम ने चौका लगाया। अगली बॉल पर स्ट्राइक फिंच के पास। आखिरी बॉल फुलटॉस और मैक्कलम एलबीडब्लू आउट।

5:28PM : थंपी पारी का आखिरी ओवर डालते हुए। पहली बॉल पर सिंगल। अगली गेंद पर डबल। तीसरी बॉल पर एक रन के लिए दौड़। पांचवी बॉल पर साहा ने 75 मीटर लंबा छक्का लगाया। अगली बॉल पर रन आउट। पंजाब ने गुजरात को 189 रन का लक्ष्य दिया।

5:23PM : स्मिथ 19वां ओवर कराते हुए। पहली बॉल पर छक्का। दूसरी पर चौका और तीसरी पर फिर से छक्का। चौथी बॉल पर पटेल 34 रन बनाकर आउट।

5:18PM : टाय पारी का 18वां ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर सिंगल। अगली बॉल पर दो रन के लिए दौड़। पांचवी बॉल पर स्टोइनिस अपना कैच मैक्कलम को दे बैठे। साहा मैदान पर। अगली डिलीवरी स्लो और इस पर सिंगल।

5:13PM : थंपी अपना तीसरा ओवर डालते हुए। पहली दो गेंदें डॉट। चौथी बॉल पर पटेल ने शानदार चौका लगाया। अगली गेंद पर दो रन के लिए दौड़। आखिरी बॉल पर सिंगल। इस ओवर से नौ रन बने।

5:06PM : टाय मैच का 16वां ओवर डालते हुए। पहली गेंद डॉट। अगली चार बॉल पर सिंगल। आखिरी गेंद पर पटेल ने चौका लगाया। इस ओवर से 8 रन बने।

5:02PM : मैक्सवेल ने जडेजा के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाया मगर दूसरी बॉल पर एलबीडब्लू आउट। इस ओवर में जडेजा ने 8 रन देकर विकेट हासिल किया। पंजाब को बड़े शॉट्स की जरूरत।

4:57PM : अग्रवाल अपना आखिरी ओवर डालते हुए। दूसरी बॉल पर मैक्सवेल ने 96 मीटर लंबा छक्का लगाया। चौथी गेंद को फुलटॉस लेते हुए फिर से एक और छक्का जड़ा। मैक्सवेल फॉर्म में नजर आते हुए। आखिरी बॉल पर अगला अग्रवाल के हाथों कैच आउट।

4:52PM : जडेजा के तीसरे ओवर की पहली तीन बॉल पर सिंगल मगर चौथी बॉल पर अमला ने चौका लगाया। अगली गेंद पर दो रन के लिए दौड़। इस ओवर से 10 रन। पंजाब एक बेहतरीन स्कोर की ओर अग्रसर।

4:48PM : बेसिल थंपी अपना दूसरा ओवर डालते हुए और मैक्सवेल ने पहली ही गेंद पर सिक्स लगाया। अगली बॉल पर स्ट्राइक अमला को दी। तीसरी गेंद पर अमला ने चौका लगाया। इस ओवर से 13 रन। पंजाब 104/2

4:44PM : अग्रवाल अपना तीसरा ओवर डालते हुए। पहली गेंद डॉट। अगली दो बॉल पर सिंगल। इस ओवर से सिर्फ 3 रन। अग्रवाल का ये ओवर बेहद किफायती रहा।

4:41PM : टाय के दूसरे ओवर की दूसरी ही गेंद पर शॉन मार्श 30 रन बनाकर आउट। पंजाब को लगा दूसरा झटका। कप्तान ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर। आखिरी बॉल पर अमला ने चौका लगाकर अपने 50 रन पूरे किए।

4:34PM : मार्श- अमला के बीच 56 रन की साझेदारी हो चुकी है। जडेजा अपना दूसरा ओवर डालते हुए। जडेजा राउंड आर्म गेंदबाजी करते हुए।चौथी बॉल इनसाइड आउट और अमला ने छक्का लगाया। पांचवी बॉल पर कलाइयों का बेहतरीन उपयोग करते हुए चौका लगाया। इस ओवर से 13 रन बने।

4:32PM : अग्रवाल अपना दूसरा ओवर डालते हुए। पहली गेंद डॉट। दूसरी बॉल पर मार्श ने शानदार सिक्स लगाया। अगली गेंद पर चौका। चौथी गेंद पर स्ट्राइक अमला के पास। अगली गेंद पर अमला ने सिंगल लिया। इस ओवर से पंजाब ने 14 रन बनाए।

4:28PM : जडेजा मैच का 7वां ओवर डालते हुए। पहली गेंद डॉट। अगली पर सिंगल। तीसरी पर कोई रन नहीं। चौथी लेग बाई। ये ओवर गुजरात के लिए बेहद किफायती रहा। जडेजा ने अपने इस पहले ओवर में महज 3 रन दिए।

4:25PM : टाय अपने पहले ओवर के साथ। पहली ही गेंद पर अमला ने सीधे बल्ले से चौका लगाया। अगली गेंद पर कोई रन नहीं। तीसरी बॉल पर फिर से चौका। पांचवी गेंद पर गेंदबाज के सिर के ऊपर से 75 मीटर का छक्का लगाया। इस ओवर से 14 रन आए।

4:22PM : बेसिल थंपी मैच का पांचवा ओवर कराते हुए। दूसरी गेंद पर मार्श ने चौका जड़ा। लास्ट बॉल पर फिर से चौका। इस ओवर में पंजाब ने 11 रन बनाए।

4:16PM : नाथू सिंह अपना दूसरा ओवर डालते हुए। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। अगली तीन गेंदों पर सिंगल। इस ओवर में महज 3 रन बना सकी पंजाब।

4:13PM : सुरेश रैना मैच का तीसरा ओवर डालते हुए। गुजरात लगातार स्पिनर्स से ही गेंदबाजी करवाता हुआ। पांचवी बॉल पर अमला ने चौका लगाया। आखिरी गेंद पर सिंगल। पंजाब 22/1

4:09PM : नाथू सिंह अपने आईपीएल करियर का पहला ओवर डालते हुए। मनन वोहरा दूसरी ही गेंद पर आउट। नाथू सिंह को दूसरी ही गेंद पर सफलता। शॉन मार्श नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए आए।

4:04PM : पंजाब की ओर से मनन वोहरा और हाशिम अमला ओपनिंग के लिए मैदान पर उतरे। गुजरात की ओर से शुभम अग्रवाल अपने पहले मैच में गेंदबाजी करते हुए।  दूसरी गेंद पर कवर ड्राइव लगा कर हाशिम अमला ने चौका लगाया। पंजाब का खाता खुला। आखिरी गेंद पर फिर से चौका। इस ओवर से 11 रन बने।

3:40PM :  जेम्स फॉक्नर के स्थान पर एंड्रू टाय, जबकि ईशान किशन के बदले शुभम अग्रवाल को गुजरात लायंस में जगह दी गई है।

3:30PM : गुजरात लायंस ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी का फैसला