भारत ने मोहाली टेस्ट मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 78 रन पर चार विकेट गवां दिए हैं। उसे भारत की पहली पारी के लीड की बराबरी के लिए 56 रन और बनाने हैं। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में कप्तान कुक, बेन स्टोक्स, मोइन अली और जॉनी बेयरस्टो को विकेट गवां चुका है। दूसरी पारी में इंग्लैंड को 27 रन के स्कोर पर पहला झटका आर अश्विन ने दिया, जब उन्होंने कप्तान एलिस्टर कुक को 12 रन के निजी स्कोर पर क्लिन बोल्ड कर दिया।
अभी इंग्लैंड के स्कोर में 12 रन जुड़े थे कि अश्विन ने मोइन अली को 5 रन के निजी स्कोर पर जयंत यादव के हाथों कैच आउट करा दिया। इंग्लैंड को 70 रन के स्कोर पर जयंत यादव ने तीसरा झटका दिया। उन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को पार्थिव पटेल के हाथों विकेट के पीछे कैच आउट कराया। तीसरे दिन के खेल में एक ओवर बचा था और आर अश्विन ने बेन स्टोक्स को एलबीडब्लू आउट कर इंग्लैंड को चौथा झटका दे दिया। स्टंप के समय जो रूट 33 और गैरेथ बैटी 0 रन के स्कोर पर नाबाद रहे।
भारत की पहली पारी: इंग्लैंड के खिलाफ मोहाली टेस्ट में भारतीय टीम तीसरे दिन 417 रन बनाकर ऑल आउट हो गर्इ। तीसरे दिन रवींद्र जडेजा (90), आर अश्विन (72) और जयंत यादव (55) की पारियों के बूते भारत ना केवल इंग्लैंड के स्कोर को पीछे छोड़ाा बल्कि बढ़त भी हासिल की। पहली पारी के आधार पर भारत को 134 रन की बढ़त मिली। भारत की ओर से पांच बल्लेबाजों, चेतेश्वर पुजारा (51), विराट कोहली (62), आर अश्विन (72), जडेजा (90) और जयंत यादव (55) ने अर्धशतक लगाए। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में पहली बार भारत के सातवें, आठवें और नौवें नंबर के बल्लेबाज ने फिफ्टी लगाई। इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने पांच विकेट लिए। भारत के आखिरी चार विकेटों ने 213 रन जोड़े। सातवें विकेट के लिए जडेजा व अश्विन के बीच 97 और जडेजा व जयंत यादव के बीच 80 रन की साझेदारी हुई।
जडेजा ने अपना तीसरा टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। लंच के बाद जडेजा आक्रामक रूख में नजर आए। वे अपने पहले टेस्ट शतक के करीब थे लेकिन आदिल रशीद की गेंद को छक्के के लिए मारने के प्रयास में जडेजा बाउंड्री पर लपके गए और शतक से चूक गए। उन्होंने 90 रन बनाए जो कि उनका टेस्ट में सर्वाधिक स्कोर है। अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे जयंत यादव ने पहला टेस्ट अर्धशतक लगाया।
इससे पहले इंग्लैंड को 283 रन पर समेटने के बाद भारत की शुरुआत भी खराब रही। 39 रन के टीम स्कोर पर मुरली विजय बेन स्टोक्स की गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 12 रन बनाए। आठ साल बाद वापसी कर रहे विकेटकीपर पार्थिव पटेल 42 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा(51) और कप्तान विराट कोहली (62) के बीच तीसरे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी हुई। पुजारा चायकाल के बाद दूसरी ही गेंद पर आदिल रशीद के शिकार बने। उनके जाते ही भारतीय मिडिल ऑर्डर ढह गया। अजिंक्य रहाणे बिना खाता खोले और पहला टेस्ट खेल रहे करुण नैयर चार रन बनाकर आउट हुए। हालांकि कप्तान विराट कोहली ने एक छोर थामे रखा और अर्धशतक पूरा किया। इंग्लैंड की ओर से आदिल राशिद ने 4 विकेट और बेन स्टोक्स ने 5 विकेट झटके, जबकि एक खिलाड़ी रनआउट (करुण नायर) हुआ।
भारत का विकेट पतन: 1/39 (मुरली विजय- 12), 2/73 (पार्थिव पटेल- 42), 3/148 (चेतेश्वर पुजारा- 51), 4/152 (अजिंक्य रहाणे- 0), 5/156 (करुण नायर- 4), 6/204 (विराट कोहली- 62), 7/301 (आर अश्विन- 72), 8/381 (रवींद्र जडेजा- 90), 9/414 (जयंत यादव- 55), 10/417 (उमेश यादव- 12)
At Stumps on Day 3 #ENG are 78/4 in their 2nd innings, trail #IND (417) by 56 runs #INDvENG pic.twitter.com/xWd4AsxhAu
— BCCI (@BCCI) November 28, 2016
Live Updates
तीसरे दिन स्टंप के समय इंग्लैंड का स्कोर 78-4, जो रूट 36 और गैरेथ बैटी बिना खाता खोले नाबाद
आर अश्विन ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में तीन विकेट चटकाया है। उन्होंने कप्तान एलिस्टर कुक, मोइन अली और बेन स्टोक्स को पैवेलियन भेजा। जयंत यादव ने एक विकेट लिया, उन्होंने जॉनी बेयरस्टो को आउट किया।
अश्विन ने इंग्लैंड को दिया चौथा झटका, बेन स्टोक्स 5 रन बनाकर पैवेलियन लौटे
दूसरी पारी में इंग्लैंड का स्कोर 78/3, जो रूट 36 और बेन स्टोक्स 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
तीसरे दिन एक ओवर का खेल बचा है। इंग्लैंड की ओर से जो रूट 34 और बेन स्टोक्स 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
दूसरी पारी में इंग्लैंड का स्कोर 75-3, पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड भारत से 59 रन पीछे।
https://twitter.com/BCCI/status/803186793399123968
जयंत यादव ने जॉनी बेयरस्टो को आउट कर इंग्लैंड को दिया तीसरा झटका।
मोइन अली को 5 के निजी स्कोर पर जयंत यादव के हाथों कैच आउट करवाया
भारत को दूसरी कामयाबी भी अश्विन ने 20वें ओवर के 5वीं गेंद पर दिलाई
अश्विन ने 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर कुक को क्लीन बोल्ड कर भेजा पवेलियन
इंग्लेैंड ने पहला विकेट गंवाया, कप्तान कुक 12 के निजी स्कोर पर आउट
इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 22 रन बना लिए हैं। कप्तान कुक 9 और जो रूट 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
टेस्ट क्रिकेट में पहली बार भारत के सातवें, आठवें और नवें नंबर के बल्लेबाज नेे फिफ्टी लगाई।
भारत की ओर से रवींद्र जडेजा 90 रन के साथ टॉप स्कोरर रहे। टीम इंडिया की ओर से पांच बल्लेबाजों चेतेश्वर पुजारा (51), विराट कोहली (62), आर अश्विन (72), जडेजा (90) और जयंत यादव (55) ने अर्धशतक लगाए।
भारत पहली पारी में 417 रन पर ऑल आउट। 134 रन की बढ़त मिली।
उमेश यादव 12 रन बनाकर आउट। बेन स्टोक्स को मिला विकेट।
जयंत यादव के रूप में भारत का नौवां विकेट गिरा। उन्होंने 55 रन बनाए।
जयंत यादव ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। 4 चौकों की मदद से 132 गेंद में पूरी की फिफ्टी
भारत ने 400 रन पूरे किए। उमेश यादव ने छक्का जड़कर इस स्कोर तक पहुंचाया
जयंत यादव टेस्ट मैच में अपने पहले अर्धशतक के करीब, भारत का स्कोर 395/8, कुल बढ़त 112 रन
https://twitter.com/BCCI/status/803140739567943680
जडेजा के आउट होने के बाद उमेश यादव क्रीज पर उतरे हैं। भारत ने इंग्लैंड पर 100 रन की बढ़त बना ली है। जयंत यादव 34 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत का आठवां विकेट गिरा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने पहले शतक से 10 रन दूर रह गए रवींद्र जडेजा
https://twitter.com/BCCI/status/803135559204040704
शतक से चूके रवींद्र जडेजा, 90 रन बनाकर आउट, भारत के आठवें विकेट का पतन
लंच ब्रेक के बाद बाद भारत का स्कोर 379/7, रवींद्र जडेजा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने पहले शतक की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने 89 रन बना लिए हैं। जयंत यादव 33 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी हो चुकी है।
https://twitter.com/BCCI/status/803134526297751552
लंच ब्रेक के बाद खेल शुरू, भारत का स्कोर 358/7, 72 रन की है कुल बढ़त
मोहाली टेस्ट, डे 3: लंच ब्रेक के समय भारत का स्कोर 354/7 इंग्लैंड पर बनाई 71 रन की बढ़त
https://twitter.com/BCCI/status/803118434917548032
भारत का स्कोर 347/7, रवींद्र जडेजा 66 और जयंत यादव 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए अबतक 46 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
https://twitter.com/BCCI/status/803111647892144128
भारत ने तीसरे दिन पहले सेशन में 76 रन बनाया है और रविचंद्रन अश्विन का विकेट गवांया है।
भारत का स्कोर 338/7, रवींद्र जडेजा 59 और जयंत यादव 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के पास 55 रन की बढ़त हो गई है।