भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म हो गया है। इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 12 रन बना लिए हैं। कुक 03 और जेनिंग्स 09 रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद हैं। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी 7 विकेट के नुकसान पर 759 रन बनाकर घोषित कर दी। चौथे दिन के मैच में आकर्षण का केंद्र रहे करुण नायर ने नाबाद 303 रन की पारी खेली। उमेश यादव 1 रन बनाकर नाबाद रहे। नायर की पारी की बौदलत भारत ने इंग्लैंड पर पहली पारी के आधार पर 282 रन की बढ़त हासिल की।
इस मैच में भारत ने टेस्ट मैच की किसी भी पारी में अपना सर्वाधिक स्कोर भी बनाया। इससे पहले भारत का किसी पारी में सर्वाधिक स्कोर 726 रन था। यह इंग्लैंड के खिलाफ किसी भी टीम का टेस्ट मैचों में बेस्ट स्कोर भी है। रवींद्र जडेजा (51) को लियाम डॉसन ने जैक बॉल के हाथों कैच आउट कराया। अश्विन (67) को स्टुअर्ट ब्रॉड ने बटलर के हाथों कैच आउट कराकर टीम इंडिया को छठा झटका दिया। इससे पहले, दिन की शुरुआत में लियाम डॉसन ने मुरली विजय (29) को पगबाधा आउट किया। अंपायर ने विजय को आउट करार दिया था, पर भारत ने डीआरएस लेना जरूरी समझा। डीआरएस में भी उन्हें आउट ही करार दिया गया।
मैच के चौथे दिन 71 रन पर खेल रहे पटेल ने मोइन अली की गेंद पर आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलना चाहा लेकिन गेंद गई सीधी बटलर के हाथों में और भारत को 152 के स्कोर पर लगा पहला झटका। पुजारा 16 रन बनाकर स्टोक्स की गेंद पर स्लिप पर खड़े कुक को कैच दे बैठे और भारत को लगा दूसरा झटका। इसके बाद ब्रॉड ने जाल बिछाकर विराट कोहली (15) को जेनिंग्स को हाथों कैच आउट करा कर इंग्लैंड को तीसरी सफलता दिला दी। के एल राहुल अपने दोहरे शतक से सिर्फ एक रन से चूक गए और 199 रन बनाकर आउट हो गए। 199 रन पर आदिल रशीद की गेंद राहुल बटलर को कैच दे बैठे। भारत पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर चुका है। सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा था।
India vs England: मैच का लाइव लाइव क्रिकेट स्कोर नीचे देखें-
Live Updates
भारत की इंग्लैंड पर बढ़त सौ रन के पार, करुण नैयर 193 रन बनाकर खेल रहे हैं। अश्विन 54 रन बनाकर उनका बखूबी साथ दे रहे हैं।
अश्विन ने जड़ा अर्धशतक, करुण नैयर दोहरे शतक के करीब, भारत की बढ़त 91 रन की, स्कोर 569/5
भारत ने 62 रन की बढ़त हासिल कर ली है। नैयर 166 और अश्विन 40 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
भारत ने इंग्लैंड पर 50 रन से अधिक की बढ़त बना ली है। करुण नैयर और रविचंद्रन अश्विन क्रमश: 160 और 39 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत का स्कोर 525/5, इंग्लैंड पर 48 रन की बढ़त हो चुकी है। करुण नैयर 154 और आर अश्विन 38 रन बनाकर खेल रहे हैं।
करुण नायर के 150 रन पूरे, भारत का स्कोर 508/5, इंग्लैंड पर 31 रन की बढ़त
भारत ने लिया इंग्लैंड पर 14 रन की बढ़त, स्कोर 491/5, करुण नायर 136 और आर अश्विन 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत का स्कोर 472/5, करुण नायर 129 और रविचंद्रन अश्विन 11 रन बनाकर खेल रहे हैं, भारत इंग्लैंड से 5 रन पीछे
लंच ब्रेक बाद खेल शुरू, नैयर और अश्विन क्रीज पर, भारत इंग्लैंड से 14 रन पीछे
चौथे दिन लंच के समय टीम इंडिया का स्कोर 463/5, नैयर (122) और अश्विन (9) क्रीज पर मौजूद, इंग्लैंड से 14 रन पीछे
भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 458 रन बना लिए हैं, पहली पारी के आधार पी इंग्लैंड से सिर्फ 19 रन पीछे है भारत
भारत का स्कोर 453/5, करुण नैयर 117 और रविचंद्रन अश्विन 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
करुण नैयर 115 रन बनाकर खेल रहे हैं, रविचंद्रन अश्विन को अभी अपना खाता खोलना है। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड की बढ़त 30 रन की है।
मुरली विजय के आउट होने के बाद आर अश्विन बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरे हैं। भारत का स्कोर 447/5
मुरली विजय 29 रन बनाकर डॉसन की गेंद पर एलबीडब्लू आउट।
करुण नैयर का पहला टेस्ट शतक, भारत का स्कोर 435/4, इंग्लैंड से 42 रन पीछे
करुण नैयर 97 रन बनाकर खेल रहे हैं, विजय 25 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर उनका साथ दे रहे हैं।
करुण नैयर 92 के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड से 59 रन पीछे।
करुण नैयर अपने पहले टेस्ट शतक से 13 रन दूर हैं, मुरली विजय 22 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। भारत का स्कोर 412/4, इंग्लैंड से 65 रन पीछे।
भारत पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड से 73 रन पीछे।
