भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म हो गया है। इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 12 रन बना लिए हैं। कुक 03 और जेनिंग्स 09 रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद हैं। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी 7 विकेट के नुकसान पर 759 रन बनाकर घोषित कर दी। चौथे दिन के मैच में आकर्षण का केंद्र रहे करुण नायर ने नाबाद 303 रन की पारी खेली। उमेश यादव 1 रन बनाकर नाबाद रहे। नायर की पारी की बौदलत भारत ने इंग्लैंड पर पहली पारी के आधार पर 282 रन की बढ़त हासिल की। इस मैच में भारत ने टेस्ट मैच की किसी भी पारी में अपना सर्वाधिक स्कोर भी बनाया। इससे पहले भारत का किसी पारी में सर्वाधिक स्कोर 726 रन था। यह इंग्लैंड के खिलाफ किसी भी टीम का टेस्ट मैचों में बेस्ट स्कोर भी है। रवींद्र जडेजा (51) को लियाम डॉसन ने जैक बॉल के हाथों कैच आउट कराया। अश्विन (67) को स्टुअर्ट ब्रॉड ने बटलर के हाथों कैच आउट कराकर टीम इंडिया को छठा झटका दिया। इससे पहले, दिन की शुरुआत में लियाम डॉसन ने मुरली विजय (29) को पगबाधा आउट किया। अंपायर ने विजय को आउट करार दिया था, पर भारत ने डीआरएस लेना जरूरी समझा। डीआरएस में भी उन्हें आउट ही करार दिया गया। मैच के चौथे दिन 71 रन पर खेल रहे पटेल ने मोइन अली की गेंद पर आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलना चाहा लेकिन गेंद गई सीधी बटलर के हाथों में और भारत को 152 के स्कोर पर लगा पहला झटका। पुजारा 16 रन बनाकर स्टोक्स की गेंद पर स्लिप पर खड़े कुक को कैच दे बैठे और भारत को लगा दूसरा झटका। इसके बाद ब्रॉड ने जाल बिछाकर विराट कोहली (15) को जेनिंग्स को हाथों कैच आउट करा कर इंग्लैंड को तीसरी सफलता दिला दी। के एल राहुल अपने दोहरे शतक से सिर्फ एक रन से चूक गए और 199 रन बनाकर आउट हो गए। 199 रन पर आदिल रशीद की गेंद राहुल बटलर को कैच दे बैठे। भारत पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर चुका है। सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा था। India vs England: मैच का लाइव लाइव क्रिकेट स्कोर नीचे देखें-
Live Updates
17:09 (IST) 19 Dec 2016
https://twitter.com/BCCI/status/810810279370047489
17:09 (IST) 19 Dec 2016
https://twitter.com/narendramodi/status/810810333031960576
17:08 (IST) 19 Dec 2016
https://twitter.com/BCCI/status/810810676071366656
17:08 (IST) 19 Dec 2016
भारत बनाम इंग्लैंड, चेन्नई टेस्ट, डे-4 स्टंप: करुण नैयर का तिहरा शतक, दूसरी पारी में इंग्लैंड का स्कोर 12/0
17:00 (IST) 19 Dec 2016
https://twitter.com/BCCI/status/810805329818632194
16:58 (IST) 19 Dec 2016
दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 11 रन बना लिए हैं। कप्तान कुक 3 और कीटन जेनिंग्स 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
16:47 (IST) 19 Dec 2016
इंग्लैंड की दूसरी पारी शुरू, ऐलेस्टेयर कुक और कीटन जेनिंग्स क्रीज पर
16:41 (IST) 19 Dec 2016
इंग्लैंड की ओर से स्टुअर्ट ब्रॉड और लियाम डॉसन ने दो-दो विकेट लिए, आदिल रशीद, मोइन अली और बेन स्टोक्स को एक-एक सफलता मिली।
16:38 (IST) 19 Dec 2016
https://twitter.com/BCCI/status/810801978657808384
16:38 (IST) 19 Dec 2016
https://twitter.com/BCCI/status/810802943104524289
16:37 (IST) 19 Dec 2016
भारत ने अपनी पहली पारी 759/7 के स्कोर पर डिक्लेयर की, करुण नैयर 303 रन बनाकर नाबाद रहे
16:29 (IST) 19 Dec 2016
भारत का सातवां विकेट गिरा, रवींद्र जडेजा का अर्धशतक बनाकर आउट
16:02 (IST) 19 Dec 2016
https://twitter.com/BCCI/status/810794044221771776
16:00 (IST) 19 Dec 2016
करुण नैयर ने पूरे किए 250 रन, भारत की इंग्लैंड पर 211 रन की है कुल बढ़त
15:50 (IST) 19 Dec 2016
भारत ने इंग्लैंड पर बनाई 200 रन की बढ़त, भारत का स्कोर 677/6
15:43 (IST) 19 Dec 2016
नैयर और रवींद्र जडेजा के बीच सातवें विकेट के लिए 46 गेंद में 50 रन की साझेदारी
15:40 (IST) 19 Dec 2016
https://twitter.com/BCCI/status/810787995469172737
15:40 (IST) 19 Dec 2016
करुण नैयर 250 रन के व्यक्तिगत स्कोर से मात्र 8 रन दूर, भारत की कुल बढ़त 188 रन की हो गई है।
15:29 (IST) 19 Dec 2016
https://twitter.com/BCCI/status/810786408046718976
15:29 (IST) 19 Dec 2016
भारत का स्कोर 650/6, करुण नायर 235 और रवींद्र जडेजा 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।
15:24 (IST) 19 Dec 2016
https://twitter.com/BCCI/status/810775340733693952
15:22 (IST) 19 Dec 2016
भारत का स्कोर 636/6, इंग्लैंड के उपर भारत ने 159 रन की बढ़त बना ली है
15:09 (IST) 19 Dec 2016
रवींद्र जडेजा 1 रन (6 गेंद) और करुण नायर 218 रन (320 गेंद) बनाकर खेल रहे हैं।
15:09 (IST) 19 Dec 2016
भारत पहली पारी: 172 ओवर में 6 विकेट पर 620, 143 रनों की बढ़त
15:07 (IST) 19 Dec 2016
171वें ओवर की चौथी गेंद पर अश्विन 67 रन (149 गेंद में) पर लौटे पवेलियन
15:05 (IST) 19 Dec 2016
रवींद्र जडेजा 0 रन (2 गेंद) और करुण नायर 217 रन (319 गेंद) बनाकर खेल रहे हैं।
15:04 (IST) 19 Dec 2016
भारत: 171 ओवर में 6 विकेट पर 616, 139 रनों की बढ़त
14:42 (IST) 19 Dec 2016
नैयर ने 306 गेंद में 23 चौकों और एक छक्‍के की मदद से लगाई डबल सेंचुरी
14:41 (IST) 19 Dec 2016
करुण नैयर ने दोहरा शतक लगाया।
14:15 (IST) 19 Dec 2016
टी ब्रेक के समय भारत का स्कोर 582/5, करुण नैयर दोहरे शतक से 5 रन दूर, टीम इंडिया की बढ़त 105 रन