जर्मनी के स्टॉर फुटबॉलर रहे गर्ड मुलर (Gerd Muller) का रविवार को 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। सालों तक मुलर ने जिस बायर्न म्यूनिख (Bayern Munich) क्लब के लिए खेला उसी ने उनके निधन की जानकारी दी। मुलर ने क्लब के लिए 547 गोल किए जबकि अपने पूरे करियर में उनके नाम 700 से ज्यादा गोल दर्ज हैं।
क्लब के अलावा गर्ड मुलर ने अपने देश जर्मनी के लिए भी काफी शानदार खेल दिखाया। उन्होंने 1974 फुटबॉल वर्ल्ड कप के फाइनल में 1974 में नीदरलैंड के खिलाफ विजयी गोल करके टीम को विश्व कप ट्रॉफी दिलाई थी।
मुलर ने 1964 में क्लब बायर्न म्यूनिख के लिए 607 मुकाबले खेलते हुए 547 गोल किए। वहीं अपने देश जर्मनी के लिए उन्होंने 62 मुकाबले खेलते हुए 68 गोल किए।
क्लब के लिए खेलते हुए उन्होंने चार लीग खिताब और चार जर्मन कप खिताब अपनी टीम को दिलाए। इसके अलावा अपने देश के लिए खेलते हुए उन्होंने जहां 1970 में 10 गोल दाग कर गोल्डेन बूट जीता था। वहीं 1974 में उन्होंने फाइनल में विजयी गोल करके अपनी टीम को विश्व चैंपियन बनाया था।
FC Bayern are mourning the passing of Gerd Müller.
The FC Bayern world is standing still today. The club and all its fans are mourning the death of Gerd Müller, who passed away on Sunday morning at the age of 75.
— FC Bayern English (@FCBayernEN) August 15, 2021
क्लब की वेबसाइट पर बायर्न म्यूनिख के अध्यक्ष हर्बर्ट हेनर ने कहा, ‘‘गर्ड मुलर महान स्ट्राइकर थे और विश्व फुटबॉल में बेहतरीन इंसान भी।
RIP LEGEND#DieMannschaft https://t.co/5FJHPdaVQl
— Hafsalpalattu (@hafsalpalattu) August 15, 2021
गर्ड मुलर की उपलब्धियां
गर्ड मुलर ने 1970 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 गोल किए और गोल्डन बूट का अवॉर्ड अपने नाम किया। इसके अलावा उन्हें इसी साल बैलेन डि ओर का अवॉर्ड भी दिया गया। उन्होंने बुंदेसलीगा के 1971-72 के सीजन के 40 गोल किए थे। यह रिकॉर्ड सालों का बरकरार रहा और 49 साल बाद रॉबर्ट लेवानडस्की ने यह रिकॉर्ड तोड़ा।
इसके अलावा वर्ल्ड कप में 10 गोल करने वाले अब तक वे आखिरी खिलाड़ी हैं। क्लब की ओर से खेलते हुए लगातार 12 सीजन में 30 से अधिक गोल करने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है। उन्होंने अपने पूरे करियर में 700 से ज्यादा गोल किए हैं।


