IPL Auction RCB Team 2019 Players List:

एक बार फिर आईपीएल के अगले सीजन-12 के रोमांच के लिए जयपुर में 18 दिसंबर को खिलाड़ियों की बोली लगी। इस सीजन कुल 346 खिलाड़ियों को खरीदा जाना था जिसके लिए 60 खिलाड़ियों की बोली लगी। इसमें 40 भारतीय और 20 विदेशी खिलाड़ियों पर दांव खेला गया। इस सीजन के लिए अगर विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी की बात करें तो इस टीम ने इस सीजन इन खिलाड़ियों पर दांव खेला है।

शिमरोन हेटमायर (4.2 करोड़), देवदत्त पडीकल (20 लाख), शिवम दूबे (5 करोड़), हेनरिच क्लेशन (50 लाख), गुरकीरत सिंह (50 लाख), हिम्मत सिंह (65 लाख), प्रयास राय बर्मन (1 करोड़ 50 लाख) में शामिल किया है।

 

इन खिलाड़ियों को किया गया रिटेन:

विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, पार्थिव पटेल, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, पवन नेगी, नाथन कुल्टर नाइल, मोईन अली, मोहम्मद सिराज, कॉलिन डी ग्रांडहोम, टिम साउदी, उमेश यादव, नवदीप सैनी और कुलवंत खेजरोलिया।

ये है रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची:

ब्रेंडन मैकलम, कोरी एंडरसन, क्विंटन डी कॉक, क्रिस वोक्स और सरफराज खान

ट्रेड किए हुए खिलाड़ी की सूची:

मनदीप सिंह के बदले मार्कस स्टोइनिस को किंग्स इलेवन पंजाब से हासिल किया।

IPL Auction 2019 LIVE Updates

DC squad, SRH squad, MI Squad, CSK Squad, KKR squad

Live Blog

Highlights

    20:31 (IST)18 Dec 2018
    अक्षदीप सिंह पर जताया भरोसा

    20 लाख की बेस प्राइज वाले अक्षदीप पर आरसीबी ने 3 करोड़ 60 लाख में भरोसा जताया है।

    20:19 (IST)18 Dec 2018
    एक करोड़ से अधिक में बिके

    20 लाख के बेस प्राइज वाले प्रयास रे बर्मन पर आरसीबी ने 1 करोड़ 50 लाख का दांव खेला है।

    19:56 (IST)18 Dec 2018
    जताया भरोसा

    20 लाख की बेस प्राइज वाले हिम्मत पर आरसीबी ने 65 लाख में खऱीदा

    17:36 (IST)18 Dec 2018
    आरसीबी ने शिवम दूबे को 5 करोड़ में खरीदा

    आरसीबी ने शिवन दुबे को 5 करोड़ में शामिल किया है। ये बेंगलुरू के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।

    17:26 (IST)18 Dec 2018
    देवदत्त पडीकल को 20 लाख में खरीदा

    आरसीबी ने देवदत्त को 20 लाख में खरीदा है। 

    16:12 (IST)18 Dec 2018
    गुरकीरत को 50 लाख में किया शामिल

    आरसीबी की टीम ने गुरकीरत को 50 लाख की कीमत में टीम के साथ जोड़ा है।

    15:58 (IST)18 Dec 2018
    हेटमायर को 4 करोड़ 20 लाख में शामिल किया

    रॉयल चैलेंजर्स की टीम ने विंडीज के स्टार खिलाड़ी हेटमायर को 4 करोड़ 20 लाख की कीमत में अपनी टीम के साथ जोड़ा है।