भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने अथिया शेट्टी के साथ अब अपने रिलेशन को पब्लिक कर दिया है। इन दिनों वे शेट्टी परिवार के काफी करीब भी नजर आने लगे हैं। हाल ही में तड़प फिल्म के ग्रैंड प्रीमियर पर उन्हें पूरे शेट्टी परिवार के साथ स्टेज पर देखा गया था। एक बार फिर उन्होंने अहान शेट्टी के साथ अपनी फोटो शेयर कर उन्हें ब्रदर कहा है।
राहुल के इस पोस्ट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें करेक्ट करते हुए कमेंट किया कि, ब्रदर नहीं ब्रदर इन लॉ कहिए। साथ ही उनकी कथित गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी ने भी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें बेस्ट ब्वॉयज कहा। इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरेशी ने भी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए हार्ट इमोजी शेयर किया।
केएल राहुल ने इस पोस्ट में अपनी तस्वीर अहान शेट्टी के साथ शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों किसी पार्क और गार्डेन की बेंच पर बैठे नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में भारतीय क्रिकेटर ने लिखा कि,’अब और पीछे देखना का समय नहीं रहा मेरे भाई अहान शेट्टी। मुझे बहुत गर्व है और आने वाले समय में बड़ी चीजें ही आपके साथ होंगी। तड़प अब रिलीज हो चुकी है।’
इसके अलावा अथिया ने अपने पर्सनल इंस्टाग्राम पेज पर भी एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने अपने और अहान शेट्टी के बचपन की तस्वीर शेयर की है। अथिया के इस पोस्ट पर अभिषेक बच्चन, अदिति राव ह्यादरी, तानिया श्रॉफ समेत कई सेलिब्रिटीज ने भी अथिया के इस पोस्ट को पसंद किया और उस पर कमेंट किया।
गौरतलब है कि अहान शेट्टी ने फिल्म तड़प के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है। इस फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया भी नजर आएंगी। ये फिल्म आज ही थिएटर में रिलीज हुई है। इससे पहले इस फिल्म के ग्रैंड प्रीमियर पर भी राहुल को शेट्टी परिवार के साथ स्पॉट किया गया था। इस मौके पर पहली बार राहुल अथिया के साथ पब्लिकली नजर आए थे।
इससे पहले पिछले माह 5 नवंबर को सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी के जन्मदिन पर राहुल ने पहली बार उनके साथ अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगाई थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए उन्हें अपना लव कहा था और उनके साथ अपनी तस्वीर भी शेयर की थी।