Karwa Chauth: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी की गिनती देश की सबसे रोमांटिक जोड़ियों में होती है। दोनों ही एक दूसरे का बेहद ख्याल रखते हैं। दोनों एक दूसरे के प्रति अपने प्यार को अक्सर जगजाहिर भी करते रहते हैं। करवा चौथ के मौके पर भी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने बॉलीवुड अभिनेत्री पत्नी के लिए सोशल मीडिया पर एक प्यार भरा संदेश दिया।
दिसंबर 2017 में इटली में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंधे थे। गुरुवार यानी 17 अक्टूबर को अनुष्का का दूसरा करवा चौथ था। पति-पत्नी के बीच प्रेम और समर्पण के प्रतीक इस त्योहार पर विराट ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें वे अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर का उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘जो साथ में व्रत रखते हैं, जो साथ में हंसते हैं। करवा चौथ की शुभकामनाएं।’ विराट की इस पोस्ट के बाद कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई। फैंस ने लिखा, आप दोनों ने मिलकर प्यार की नई मिसाल कायम की है।
The ones who fast together laugh together. Happy karvachauth pic.twitter.com/7KQXp0Jkcc
— Virat Kohli (@imVkohli) October 17, 2019
My partner for lifetime & beyond and my fasting partner for the day
Happy karvachauth to all pic.twitter.com/gslOUMKPIn— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) October 17, 2019
अनुष्का ने भी सोशल मीडिया पर अपनी और विराट के साथ वाली एक तस्वीर पोस्ट की। उनकी पोस्ट से पता चलता है कि करवा चौथ पर उनके साथ विराट ने भी व्रत रखा था। तस्वीर में अनुष्का लाल साड़ी में बिल्कुल दुल्हन जैसी दिख रही हैं। विराट ने काली शेरवानी पहन रखी है। अनुष्का ने अपनी तस्वीर को कैप्शन दिया, ‘मेरे जीवन और उसके बाद के साथी और आज मेरे व्रत के साथ।’
विराट के अलावा टीम इंडिया के अन्य क्रिकेटरों ने भी करवा चौथ को लेकर सोशल मीडिया पर बधाई दी। शिखर धवन ने पत्नी आयशा के साथ वाली पोस्ट कर लिखा, मेरे प्यार, करवा चौथ की बधाई। तुम दूर हो, लेकिन हमेशा मेरे करीब रहती हो। इंतजार नहीं कर सकता, जल्द ही तुमसे मिलूंगा। आयशा तुम्हें बहुत बहुत प्यार। शादी-शुदा सभी कपल्स को बधाई। ईश्वर आप सभी को जीवन भर शांतिपूर्ण साथ बनाए रखे।
टेस्ट क्रिकेट में दो बार तिहरा शतक लगाने वाले इकलौत भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी अपनी पत्नी आरती के साथ फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘बहुत गजब, प्रेम और श्रद्धा, करवाचौथ और चांद।’ इनके अलावा रोहित शर्मा, सुरेश रैना, इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार भी ने करवा चौथ पर अपनी-अपनी पत्नियों के साथ फोटो शेयर कीं।
Happy #KarwaChauth my love, you are far but still always close to me. Cannot wait to see you soon. love u lots #AeshaDhawan.
Wishing all other married couples as well. May God bless you all with a peaceful long life together. pic.twitter.com/gNa9h1QbLF— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) October 17, 2019
Bahut Ghazab, Prem aur Shraddha #KarwaChauth #Chand pic.twitter.com/de4AtciqBa
— Virender Sehwag (@virendersehwag) October 17, 2019
Wishing my favourite person and all of you a very Happy Karwa Chauth @PratimaSinghBB pic.twitter.com/ISVT1mD8V4
— Ishant Sharma (@ImIshant) October 17, 2019
#HappyKarwaChauth pic.twitter.com/dVdx8iyhBx
— Suresh Raina
#HappyKarwaChauth pic.twitter.com/dVdx8iyhBx
— Suresh Raina(@ImRaina) October 17, 2019
Happy karwachauth #KarwaChauth pic.twitter.com/cXBq5WOBoL
— Bhuvneshwar Kumar (@BhuviOfficial) October 17, 2019