हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज और उनके मंगतेर एलेक्स रोड्रिग्ज ने मियामी के स्टार द्वीप पर एक हवेली खरीदी है। हवेली में 10 बेडरूम और 12 बाथरूम हैं। हवेली की कीमत 4 करोड़ डॉलर (करीब 300करोड़ रुपए) है। इस हवेली का एरिया 40,000 वर्ग फुट है। जेनिफर और एलेक्स की यह हवेली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के मुंबई स्थित घर से करीब 8 गुना कीमती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई के वर्ली में स्थित विरुष्का के घर की कीमत 35 करोड़ के आसपास है।
जेनिफर और एलेक्स की नई हवेली में विहंगम दृश्यों वाला एक बहुत बड़ा स्विमिंग पूल है। जहां से बिस्केन बे और मियामी शहर के स्काईलाइन का नजारा लिया जा सकता है। 51 साल की जेनिफर जब 45 साल के एलेक्स के साथ इस हवेली में प्रवेश करेंगी तो वे दोनों उन सभी विशिष्ट हस्तियों के पूल में शामिल हो जाएंगे, जो इस अल्ट्रा विशेष एरिया में रहते हैं। इनमें कई बिजनेस टॉयकून और अरबपति शामिल हैं। इस हवेली में मैनीक्योर गार्डन है, जहां एक गर्म टब, फव्वारा, आउटडोर कबाना और एक बार के अलावा बैठने के लिए जगह भी है।
Realtor.com के अनुसार, हवेल में तट के साथ वाली फर्श पर उत्कृष्ट किस्म के पत्थर लगे हुए हैं। इसके अलावा दीवारों पर विनीशियन प्लास्टर किया गया है। एक लिफ्ट भी लगी हुई है। इसके अलावा, लिविंग रूम से लगा एक डाइनिंग रूम है। यहां औद्योगिक शैली के शेफ की रसोई, पुस्तकालय/छोटा कमरा, वाइन रूम और एक अन्य कमरा है जो पूल क्षेत्र में खुलता है। दूसरी मंजिल पर एक सुएट है, जिसमें सिटिंग रूम, एक ऑफिस और दो बड़े-बड़े टैरेस हैं। यहां से खाड़ी का दृश्य देखा जा सकता है।

इसके अलावा सुइट में एक विशाल बाथरूम है। जिसमें ओलेक्स/ग्लास स्टीम शॉवर, बड़ा वॉक-एरिया और कस्टम स्पा टब है। मास्टर सुइट में एक विशाल वॉर्डरोब, आउटडोर टैरेस और स्टडी रूम और बाथरूम है। बाथरूम में स्टीम शॉवर की सुविधा के साथ विशाल बाथटब है। इसमें एक गेस्ट हाउस भी है, जिसमें दो बेडरूम और दो बाथरूम हैं। इसके अलावा लॉन्ड्री रूम से लगे दो स्टाफ रूम भी हैं।
जेनिफर लोपेज हॉलीवुड एक्ट्रेस होने के अलावा सिंगर, डांसर, फैशन डिजाइनर, प्रोड्यूसर और कारोबारी भी हैं। वह 2017 से एलेक्स रोड्रिग्ज के साथ रिलेशन में हैं। खबरें हैं कि निकट भविष्य में दोनों शादी भी करने वाले हैं। जेनिफर यदि एलेक्स से विवाह करती हैं तो यह उनकी चौथी शादी होगी। इससे पहले वह ओजानी नोआ (1997 से 1998 तक), क्रिस जूड (2001 से 2003 तक) और मार्क एंथोनी (2004 से 2014 तक) से शादी कर चुकी हैं।
View this post on Instagram
Don’t believe me just watch. A lil flashback to one of my favorite dance breaks! #AMAs
जेनिफर के दो बच्चे हैं। वहीं एलेक्स रोड्रिग्ज की बात करें तो बेसबॉल के इस पूर्व स्टार की यह दूसरी शादी होगी। इससे पहले उन्होंने 2002 में साइक्लॉजिस्ट सिंथिया से शादी की थी। सिंथिया से उनके दो बच्चे हैं। 2008 में उनका और सिंथिया का तलाक हो चुका है। एलेक्स की पॉप सिंगर मैडोना के साथ रिलेशन की भी खबरें आईं थीं। हालांकि, मैडोना ने उन खबरों को महज अफवाह करार दिया था।


