Kerala Blasters FC vs Mumbai City FC: मुंबई सिटी एफसी ने इंडियन सुपर लीग फुटबाल के पहले मैच में गुरुवार को केरला ब्लास्टर्स एफसी को 1-0 से हरा दिया। केरला ब्लास्टर्स ने कई मौके बनाये लेकिन गोल नहीं हो सका। ब्रेक के बाद दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया पर सफलता नहीं मिल सकी। इसी बीच दूसरे हाफ में मुंबई के लिए इस सीजन डेब्यू करने वाले अमीन चेरमी ने चतुराई के साथ गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी।इस बढ़त के आधार पर मुंबई ने सीजन की पहली जीत दर्ज की।

केरल ब्लास्टर्स की ओर से गोलकीपर बिलाल खान, प्रीतम सिंह और राफेल मेसी बाउली लगातार प्रयास करते रहे, लेकिन वह सफल नहीं हो सकें। इससे पहले हीरो इंडियन सुपर लीग में इन दोनों टीमों के बीच 10 बार आमना-सामना हो चुका है। इनमें से 5 बार ड्रॉ पर आकर मुकाबला समाप्त हुआ।

Live Blog

21:28 (IST)24 Oct 2019
मुंबई ने दागा गोल, जीता मैच

अमीन चेरमी ने चतुराई के साथ गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी।इस बढ़त के आधार पर मुंबई ने सीजन की पहली जीत दर्ज की।

21:17 (IST)24 Oct 2019
ड्रा की संभावना

इससे पहले हीरो इंडियन सुपर लीग में इन दोनों टीमों के बीच 10 बार आमना-सामना हो चुका है। इनमें से 5 बार ड्रॉ पर आकर मुकाबला समाप्त हुआ।

21:02 (IST)24 Oct 2019
70वें मिनट तक कोई गोल नहीं

केरला ब्लास्टर्स की ओर से बिलाल खान, प्रीतम सिंह और राफेल मेसी बाउली लगातार प्रयास कर रहे हैं। लेकिन मैच के 70वें मिनट तक किसी ने भी कोई गोल हासिल नहीं की है।

20:47 (IST)24 Oct 2019
गोल से चूकी मुंबई

दूसरे हाफ की शुरुआत में ही मुंबई की टीम गोल करने से चूक गई। अनवर अली के पास गोल करने का शानदार मौका था, लेकिन वह इस मौके को भुना नहीं पाई।

20:26 (IST)24 Oct 2019
पहला हाफ खत्म

पहला हाफ खत्म होने के बाद केरला और मुंबई की टीम खाता खोलने में कामयाब नहीं हो सकी है। दोनों टीमो की कोशिश दूसरे हाफ में गोल करने की होगी।

20:03 (IST)24 Oct 2019
मुंबई की डिफेंस मजबूत

मुंबई के डिफेंस शुरू से ही अच्छी लाइन मेंटेन कर रहे हैं। मुंबई के खिलाड़ियों ने केरला पर दबाब बनाने में अभी तक कामयाबी हासिल की है।

19:50 (IST)24 Oct 2019
ओगबेचे पर नजर

नाइजीरिया के स्ट्राइकर बार्थोलोम्यू ओगबेचे एक बार फिर टीम के लिए गोल करना चाहेंगे। लेकिन मुंबई की टीम ओगबेचे को कोई मौका नहीं दे रही है।

19:36 (IST)24 Oct 2019
मुंबई के इन खिलाड़ियों पर नजर

अमरिंदर सिंह, कुणाल सावंत और रवि कुमार, अनवर अली, वलुपिया, माटो ग्रैजिक, प्रतीक चौधरी, सार्थक गौली, सौविक चक्रवर्ती और सुभाशीष बोस, बिद्यांत सिंह, बिपिन सिंह, डिएगो कार्लोस, मोहम्मद लार्बी, मोहम्मद रफिक, पाउलो मचाडो, प्रणव सिंह, प्रणव सिंह रेनियर फर्नांडिस, रोलिन बोर्गेस, सर्ज केविन, सौरव दास, सुरचंद्र सिंह और विग्नेश दक्षिणामूर्ति, अमीन चेरमी और मोदौ सौगौ।

19:30 (IST)24 Oct 2019
गोवा ने चेन्नई को हराया

एफसी गोवा ने बुधवार को अपने शुरुआती मुकाबले में चेन्नईयिन एफसी को 3-0 से शिकस्त दी। आईएसएल उप विजेता टीम अपनी प्रतिद्वंद्वी से हर क्षेत्र में बेहतर रही और जीत हासिल करने में सफल रही। 

19:17 (IST)24 Oct 2019
केरला ब्लास्टर्स एफसी के खिलाड़ी

बिलाल खान, रेनेश परंबा और शिबिन कुन्नियिल, ज्ञानी जुइवर्लून, जायरो, जेसेल कार्नेइरो, अब्दुल हक्कू नेदियोदाथ, लालरुथारा, मोहम्मद रकीप, प्रीतम सिंह और संधेश झिंगन, सिंडोन्चा, डेरेन कालदेरा, हलिचरन नारजनेरी, हज़िहारन नारनजारी, करुथाथाकुडी, राहुल कन्नोली, सहल अब्दुल समद, सैमुअल लालमुआनपिया और सीतासेन सिंह, बार्थोलोमेव ओगबेचे, मोहम्मद रफी और राफेल मेसी बाउली।

19:11 (IST)24 Oct 2019
केरला जीता था पहला मैच

नाइजीरिया के स्ट्राइकर बार्थोलोम्यू ओगबेचे के दो गोल की बदौलत केरल ब्लास्टर्स ने रविवार को इंडियन सुपर लीग फुटबाल टूर्नामेंट के छठे सत्र के पहले मैच में एटीके को 2-1 से हराया था।