Jamshedpur FC vs Odisha: जमशेदपुर एफसी ने मंगलवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सीजन-6 के अपने पहले मैच में ओडिशा एफसी को 2-1 से हरा दिया। बीते सीजन भी जमशेदपुर ने मुंबई को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट का आगाज किया था। जमशेदपुर एफसी ने मैच के 17वें मिनट में पहला गोल दागा। इस गोल के साथ ही ओडिशा के खिलाड़ियों पर दबाब बना।

Arindine Santana ने दमदार गोल कर एक बार फिर मैच में जन फूंकने का काम किया। पहला हाफ खत्म होने तक दोनों टीम एक-एक गोल की बराबरी पर थी। जमशेदपुर एफसी ने दूसरे हाफ में गोल कर मैच में बढ़त बना ली और इसके बाद वह इस बढ़त को बरकरार रखने में कामयाब रही।

Live Blog

Highlights

    20:53 (IST)22 Oct 2019
    गोल करने से चूकी ओडिशा

    ओडिशा एक बार फिर एक बेहतरीन मौके को खो बैठी। शुभम सारंगी ने शानदार तरीके से गोल की तरफ गेंद को मारा लेकिन वहां उन्हें किसी और खिलाड़ी का साथ नहीं मिला।

    20:21 (IST)22 Oct 2019
    ओडिशा की वापसी

    Arindine Santana ने दमदार गोल कर एक बार फिर मैच में जन फूंकने का काम किया। पहला हाफ खत्म होने तक दोनों टीम एक-एक गोल की बराबरी पर है।

    20:08 (IST)22 Oct 2019
    पहला गोल जमशेदपुर के नाम

    जमशेदपुर एफसी ने मैच के 17वें मिनट में मैच का पहला गोल दागा। इस गोल के साथ ही ओडिशा के खिलाड़ियों पर दबाब बना।

    19:52 (IST)22 Oct 2019
    जमशेदपुर को मिली फ्री किक

    नारायण दास की एक गलती की वजह से जमशेदपुर को फ्री किक मिल गई। हालांकि, वह इस किक का कुछ खास फायदा नहीं उठा सकें। दोनों टीमों को गोल की तलाश...

    19:40 (IST)22 Oct 2019
    गोल से चूके ओडिशा

    जमशेदपुर एफसी के खिलाड़ी लगातार ओडिशा पर दबाब बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ओडिशा ने शुरुआत में एक मौका गंवाया।

    19:27 (IST)22 Oct 2019
    ओडिशा एफसी के इन खिलाड़ियों से उम्मीदें

    फ्रांसिस्को डोर्रोनसोरो (जीके), शुभम सारंगी, नारायण दास, कार्लोस डेलगाडो, गौरव बोरा, डियावांडो डायजेन, विनीत राय, जिस्को हर्नान्देज़, नंदकुमार सेकर, जेरी मावीहिंगथंगा, अरिदाने सैंटाना। 

    19:13 (IST)22 Oct 2019
    इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

    जमशेदपुर एफसी : सुब्रत पॉल (जीके), जितेंद्र सिंह, नरेंद्र गहलोत, तीरी, बिकास जयरू, मेमो, एटोर मोनरो, इसहाक वनमालास्वामा, सीके विनेथ, सेरेमोन कैलिस।

    19:04 (IST)22 Oct 2019
    ड्रा रहा दूसरा मैच

    बेंगलुरू एफसी और नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी के बीच सोमवार को श्रीकांतिरावा स्टेडियम में खेला गया हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन का दूसरा मैच गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। इस तरह दोनों टीमें सीजन के अपने पहले ही मैच में अंक बांटने पर मजबूर हुईं।