खराब फॉर्म से गुजर रहे युवराज सिंह के लिए IPL-2019 भी ज्यादा उत्साहजनक नहीं रहा। इंडियन प्रीमियर लीग के लिए मंगलवार (18 दिसंबर) को प्लेयर्स की नीलामी हुई। पहले दौर की बोली में किसी भी फ्रेंचाइजी ने युवराज सिंह को तवज्जो नहीं दी थी। ऐसे में बाएं हाथ के स्टाइलिश बल्लेबाज को दूसरे दौर का इंतजार करना पड़ा। सेकेंड राउंड में मुंबई इंडियंस ने युवराज सिंह के लिए बोली लगाई। इसके अलावा किसी अन्य फ्रेंचाइजी ने युवराज में तनिक भी दिलचस्पी नहीं दिखाई। ऐसे में आखिरकार युवराज सिंह बेस प्राइस पर ही मुंबई इंडियंस से जुड़े। मालूम हो कि युवराज सिंह का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए रखा गया था। एक वक्त था जब युवराज सिंह को T20 क्रिकेट का धुरंधर प्लेयर माना जाता था। लेकिन, पिछले कुछ महीनों से वह फॉर्म में नहीं हैं। इस वजह से वह टीम इंडिया से भी बाहर चल रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन ज्यादा उत्साहजनक नहीं रहा है। इसका असर आईपीएल पर भी पड़ा।
[bc_video video_id=”5980966539001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
युवराज सिंह आईपीएल के पिछले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब टीम का हिस्सा थे। हालांकि, पंजाब ने इस बार की नीलामी में उनके दिलचस्पी नहीं दिखाई। युवराज सिंह को टी-20 क्रिकेट का धुरंधर प्लेयर माना जाता है। युवराज टी-20 इंटरनेशनल में छह गेंदों पर लगातार छह छक्के मार चुके हैं। उन्होंने विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था। उस मैच में उनके निशाने पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड थे। युवराज सिंह ने वर्ष 2011 के विश्व कप (50 ओवर) में बेहतरीन ऑलराउंडर की भूमिका निभाई थी। भारत विश्व विजेता भी बना था। इसमें युवराज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। बीच में युवराज सिंह को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी हो गई थी, लेकिन उन्होंने कैंसर की लड़ाई जीत कर क्रिकेट मैदान पर वापसी की थी।
