IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने कुछ दिन पहले टीम के कप्तान के नाम की घोषणा की थी और अक्षर पटेल को इस सीजन के लिए ये जिम्मेदारी सौंपी थी। अब इस फ्रेंचाइजी ने टीम के उप-कप्तान के नाम की भी घोषणा कर दी। दिल्ली ने टीम का उप-कप्तान 40 साल के फॉफ डुप्लेसिस को बनाया है जो इस सीजन से पहले आरसीबी के कप्तान थे।

डुप्लेसिस बने दिल्ली के उप-कप्तान

फॉफ डुप्लेसिस दिल्ली कैपिटल्स ज्वाइन करने से पहले तीन साल तक यानी साल 2022 से लेकर 2024 तक आरसीबी टीम का हिस्सा थे और इस टीम के कप्तान भी थे। आरसीबी ने आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले डुप्लेसिस को रिलीज कर दिया था। इसके बाद आईपीएल 2025 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें उनसे बेस प्राइस यानी 2 करोड़ में खरीदा था। प्लेसिस के कप्तानी अनुभव को देखते हुए दिल्ली ने उन्हें उप-कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी।

डुप्लेसिस के पास ना सिर्फ आईपीएल में कप्तानी करने का अनुभव है बल्कि उनके पास इस लीग में खेलने का खासा अनुभव है। वो साल 2012 से आईपीएल में खेल रहे हैं और इस दौरान उन्होंने 145 मैच खेले हैं और इसमें उन्होंने 136.37 की स्ट्राइक रेट के साथ 4571 रन बनाए हैं जिसमें 37 अर्धशतक भी शामिल है। प्लेसिस ने इस लीग में अब तक 421 चौके और 166 छक्के भी लगाए हैं। उनके उप-कप्तान बनने से अक्षर पटेल को काफी मदद मिलेगी और वो उनके अनुभव का लाभ ले सकते हैं। अक्षर पटेल पहली बार दिल्ली की कप्तानी करते हुए आईपीएल में नजर आने वाले हैं।

आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली की टीम

अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), जेक-फ्रेजर मैकगर्क, करुण नायर, फाफ डुप्लेसिस (उप-कप्तान), डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, विपराज निगम, अजय मंडल, मनवंत कुमार एल, त्रिपुराण विजय, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंता चमीरा, कुलदीप यादव।

यहां देखें पूरा शेड्यूल, टाइमिंग, शहर और टीमों की पूरी डिटेल्स
ये है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है लखनऊ सुपर जायंट्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है मुंबई इंडियंस का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है सनराइजर्स हैदराबाद का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है कोलकाता नाइट राइडर्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है चेन्नई सुपर किंग्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है दिल्ली कैपिटल्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है राजस्थान रॉयल्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है गुजरात टाइटंस का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है पंजाब किंग्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल