आईपीएल का 18वां मुकाबला शनिवार (24 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान ने कोलकाता को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। वहीं, कोलकाता की ये लगातार चौथी हार है। वह लगातार चार मैच में हारने वाली इस सीजन की पहली टीम बन गई।
कोलकाता की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 133 रन ही बना सकी। जवाब में राजस्थान ने 18.5 ओवर में 4 विकेट पर 134 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। उसके लिए कप्तान संजू सैमसन ने 41 गेंद पर नाबाद 42 रन बनाए। उनके अलावा गेंदबाजी में क्रिस मॉरिस ने कमाल किया। 16.25 करोड़ में राजस्थान से जुड़े मॉरिस ने 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट लिए।
राजस्थान के लिए सैमसन के अलावा डेविड मिलर ने 23 गेंद पर नाबाद 24 रन बनाए। शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल ने 22-22 रनों का योगदान दिया। जोस बटलर और राहुल तेवतिया ने 5-5 रन बनाए। कोलकाता के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट लिए। शिवम मावी और प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 सफलता मिली।
इमरान खान के बाद शोएब अख्तर ने की भारत के लिए दुआ, कहा- इंडिया के लोग हमारे भाई-बहन
केकेआर के 5 बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके। राहुल त्रिपाठी ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। दिनेश कार्तिक ने 25, नीतीश राणा ने 22, शुभमन गिल ने 11 और पैट कमिंस ने 10 रन बनाए। कप्तान इयॉन मॉर्गन खाता भी नहीं खोल सके। आंद्रे रसेल 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। राजस्थान ने इस जीत के साथ ही कोलकाता से पिछले सीजन में मिली दो हार का बदला ले लिया।
राजस्थान रॉयल्स की टीम को 30 गेंद पर जीत के लिए 30 रन चाहिए। कप्तान संजू सैमसन और डेविड मिलर क्रीज पर हैं। सैमसन ने 35 गेंद पर 36 रन बना लिए हैं। वहीं, मिलर 6 गेंद पर 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों खिलाड़ी तेजी से रन बना सकते हैं। ऐसे में राजस्थान की टीम मैच जीतने की दावेदार है।
शिवम दुबे 18 बॉल पर 22 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने अपना दूसरा शिकार बनाया। वरुण ने शिवम को प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच कराया। उन्होंने सैमसन के साथ तीसरे विकेट के लिए 45 रन की पार्टनरशिप की।
राजस्थान की पारी के आधे ओवर समाप्त हो चुके हैं। टीम ने 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 60 गेंद पर 54 रन और बनाने हैं। संजू सैमसन 22 गेंद पर 29 और शिवम दुबे 15 गेंद पर 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर ली है।
राजस्थान को पहला झटका जोस बटलर के रूप में लगा। वे चौथे ओवर में वरुण चक्रवर्ती का शिकार बन गए। बटलर को चक्रवर्ती ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। वे 7 गेंद पर 5 रन ही बना सके। राजस्थान ने 4 ओवर में एक विकेट पर 30 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 15 गेंद पर 18 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने अपनी पारी में अब तक 4 चौके लगाए हैं। कप्तान संजू सैमसन 2 गेंद पर एक चौके की मदद से 5 रन बनाकर नाबाद हैं।
कोलकाता की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 133 रन ही बना सकी। केकेआर के 5 बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके। राहुल त्रिपाठी ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। दिनेश कार्तिक ने 25, नीतीश राणा ने 22, शुभमन गिल ने 11 और पैट कमिंस ने 10 रन बनाए। कप्तान इयॉन मॉर्गन खाता भी नहीं खोल सके। आंद्रे रसेल 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
राजस्थान को पहली सफलता छठे ओवर में मिली। जोस बटलर ने कोलकाता के ओपनर शुभमन गिल को रनआउट कर दिया। गिल 19 गेंद पर 11 रन ही बना सके। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका लगाया। टीम ने 7 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए हैं। नीतीश एक चौके और एक छक्के की मदद से 21 गेंद पर 19 और राहुल त्रिपाठी 2 गेंद पर 5 रन बनाकर नाबाद हैं।
कोलकाता की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 ओवर में 14 रन बनाए हैं। उसके ओपनर नीतीश राणा और शुभमन गिल ने धीमी शुरुआत की है। नीतीश 13 गेंद पर 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने पारी का पहला चौका लगाया। दूसरी ओर, शुभमन गिल 5 गेंद पर 2 रन बनाकर नाबाद हैं।
राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल/, संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), शिवम दुबे, डेविड मिलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया, मुस्तफिजूर रहमान।
कोलकाता नाइटराइडर्स: नीतीश राणा, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, इयॉन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा।
कोलकाता नाइटराइडर्स दो बार खिताब जीत चुकी है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले सीजन की चैम्पियन है। लेकिन इस सीजन में दोनों की हालत खस्ता है। शनिवार को मुंबई में इनके बीच होने वाले मैच में एक टीम फिसड्डी टीम के टैग को हटाने उतरेगी। वहीं, दूसरी टीम इस टैग से बचने के लिए खेलेगी। अभी यह टैग राजस्थान के पास है। 2 अंक और -1.011 के नेट रनरेट करे साथ वह 8वें और आखिरी स्थान पर है। दूसरी ओर कोलकाता के भी दो ही अंक हैं और खराब नेट रन रेट (-0.7) के कारण वह 7वें नंबर पर है।