IPL 2019 SRH vs RR Cricket Score streaming Online at Hotstar IPL Cricket, Star Sports 1: आईपीएल के 12वें सीजन में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्‍टो की सलामी जोड़ी के दम पर राजस्‍थान रॉयल्‍स को 5 विकेट हरा दिया। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन के शानदार शतक की बदौलत मेजबान को 199 रन का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में हैदराबाद ने 5 विकेट खोकर इस लक्ष्य को 1 ओवर शेष रहते हासिल कर लिया।

डेविड वॉर्नर ने 37 गेंदों में 9 चौके 2 छक्कों की मदद से 69 रन तूफानी पारी खेली। वॉर्नर ने पहली गेंद से ही रॉयल्‍स पर हमला बोलते हुए महज 26 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। वॉर्नर और बेयरस्‍टो के बीच पहले विकेट के लिए 100 रने से ज्यादा की साझेदारी हुई। इनके अलावा कप्तान केन विलियम्सन ने 14 और विजय शंकर ने 35 रनों की अहम पारी खेली। राशिद खान ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। युसूफ पठान 16 और राशिद 15 रन बनाकर नाबाद लौटे। राजस्थान की ओर से जयदवे उनदकट और जोफ्रा आर्चर ने 2-2 विकेट झटके।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी राजस्‍थान रॉयल्‍स ने संजू सैमसन के शतक (नाबाद 102) और कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे की फिफ्टी (70) रन के बूते दो विकेट पर 198 रन का बड़ा स्‍कोर खड़ा किया। संजू सैमसन ने 54 गेंद में शतक पूरा किया। यह इस सीजन का पहला शतक है। वहीं सैमसन ने आईपीएल कॅरियर का दूसरा सैकड़ा लगाया। उन्‍होंने 55 गेंद में 10 चौके और चार छक्‍के लगाए।

 

 

Live Blog

23:39 (IST)29 Mar 2019
राशिद ने छक्का मारकर दिलाई जीत

19वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका और आखिरी गेंद पर छक्का जड़ राशिद खान ने हैदराबाद को 5 विकेट से जीत दिला दी है। युसूफ पठान 16 और राशिद खान 15 रन बनाकर नाबाद रहे। 

23:34 (IST)29 Mar 2019
जीत के लिए चाहिए 12 रन

18वें ओवर में कुल 8 रन आए और अब जीत के लिए हैदराबाद को 12 गेंदों में 12 रनों की दरकार है। युसूफ पठान 14 और राशिद खान 4 रन बनाकर नाबाद हैं। 

23:28 (IST)29 Mar 2019
3 ओवर में चाहिए 20 रन

हैदराबाद की पारी के 17 ओवर समाप्त। हैदराबाद 5 विकेट पर 179 रन। युसूफ पठान 10 और राशिद खान एक रन बनाकर नाबाद हैं। जीत के लिए 18 गेंदों में 20 रन चाहिए।

23:25 (IST)29 Mar 2019
पांचवा विकेट डाउन

हैदराबाद को लगा पांचवां झटका, श्रेयस गोपाल ने मनीष पांडे को एलबीडब्लू आउट किया। इसके साथ ही हैदराबाद की टीम बैकफुट पर आ गई है।

23:18 (IST)29 Mar 2019
चौथा झटका

167 के स्कोर पर हैदराबाद को लगा चौथा झटका। विजय शंकर 15 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट। श्रेयस गोपाल ने लिया विकेट। हैदराबाद को 27 गेंदों में 32 रन चाहिए।

23:17 (IST)29 Mar 2019
तीसरा झटका

हैदराबाद को तीसरा झटका लगा। कप्‍तान केन विलियमसन आउट। वे जयदेव उनादकट के शिकार बने। उन्‍होंने 10 गेंद में 14 रन बनाए।

23:06 (IST)29 Mar 2019
13 ओवर बाद स्कोर

हैदराबाद की पारी के 13 ओवर समाप्‍त। यह ओवर जयदेव उनादकट ने डाला। इससे 6 रन आए। हैदराबाद 2 विकेट पर 136 रन। विलियमसन 9 और शंकर 11 रन बनाकर नाबाद।

22:52 (IST)29 Mar 2019
क्रीज पर दो नए बल्लेबाज

दो विकेट गिरने के बाद भी हैदराबाद की रनों की रफ्तार कम नहीं हुई है। विजय शंकर और केन विलियम्सन ने आते ही तेज खेलना शुरु कर दिया है।

22:50 (IST)29 Mar 2019
दूसरा विकेट गिरा

117 के स्कोर पर हैदराबाद का दूसरा विकेट गिरा, जॉनी बेयरेस्टो 28 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट। श्रेयस गोपाल ने बनाया शिकार।

22:44 (IST)29 Mar 2019
डेविड वॉर्नर आउट

110 के स्कोर पर हैदराबाद को लगा पहला झटका, डेविड वॉर्नर 37 गेंदों में 69 रन बनाकर आउट। बेन स्टोक्स ने बनाया शिकार।

22:35 (IST)29 Mar 2019
100 के करीब हैदराबाद

डेविड वॉर्नर को रोकना राजस्थान के लिए मुश्किल होता जा रहा है। 8वें ओवर में 1 चौके और छक्के की मदद से कुल 14 रन आए। इसके साथ ही हैदराबाद का स्कोर 92 रन हो गया है।

22:29 (IST)29 Mar 2019
6 ओवर बाद स्कोर

6 ओवर बाद हैदराबाद का स्कोर बिना नुकसान के 69 रन। वॉर्नर 52 और बेयरस्‍टो 16 रन बनाकर नाबाद हैं। इस ओवर से आए 15 रन।

22:27 (IST)29 Mar 2019
वॉर्नर शानदार वापसी

डेविड वॉर्नर ने जड़ा दूसरा लगातार अर्धशतक। वॉर्नर ने 26 गेंदों में  8 चौके एक छक्के की मदद से बनाए 50 रन। आईपीएल सीजन 12 का ये लगातार दूसरा अर्धशतक है।

22:22 (IST)29 Mar 2019
स्टोक्स का महंगा ओवर

चौका! इस ओवर का ये चौथा चौका था। वॉर्नर की तूफानी बल्लेबाजी की मदद से इस ओवर में कुल 17 रन आए।

22:13 (IST)29 Mar 2019
डेविड वॉर्नर की धमाकेदार बल्लेबाजी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की सलामी जोड़ी ने धमाकेदार अंदाज में पारी का आगाज किया है। डेविड वॉर्नर लगातार रन बटोर रहे हैं। 3 ओवर में वॉर्नर की मदद से हैदराबाद ने 34 रन बटोर लिए हैं।

22:08 (IST)29 Mar 2019
दूसरा ओवर समाप्त

हैदराबाद का दूसरा ओवर खत्म, जिसमें कुल 11 रन आए। वॉर्नर ने पहली और चौथी गेंद पर चौका जड़ा। हैदराबाद 2 ओवर के बाद बिना नुकसान के 25 रन। वॉर्नर 23 और बेयरस्‍टो 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

22:03 (IST)29 Mar 2019
पहला ओवर समाप्त

पहला ओवर समाप्त और हैदराबाद बिना किसी नुकसान के 14 रन। इस ओवर में वाॉर्नर के बल्ले से निकला 1 छक्का और 1 चौका।

22:00 (IST)29 Mar 2019
धमाकेदार आगाज

हैदराबाद ने अपनी पारी की शुरूआत धमाकेदार अंदाज में की है। वॉर्नर ने पहले ही ओवर में 1 चौका 1 छक्का जड़ अपने इरादे साफ कर दिए हैं।

21:43 (IST)29 Mar 2019
ये मिला लक्ष्य

आखरी ओवर में कुल 21 रन आए और इसके साथ ही राजस्थान ने 20 ओवर में 198 रन जड़ दिए हैं। अब हैदराबाद को जीत के लिए 199 रन की दरकार है। संजू सैमसन 102 और बेन स्टोक्स 16 रन बनाकर नाबाद रहे।

21:41 (IST)29 Mar 2019
शतकवीर संजू सैमसन

चौका जड़ संजू सैमसन ने आईपीएल 2019 का पहला शतक जड़ दिया है। उन्‍होंने 54 गेंद में 10 चौकों और 4 छक्‍कों की मदद से 100 रन पूरे किए। आईपीएल करियर का ये उनका दूसरा शतक है।

21:38 (IST)29 Mar 2019
मैच का आखिरी ओवर

मैच का आखिरी ओवर भुवनेश्वर कुमार करने आए हैं। इससे पहले तक राजस्‍थान का स्कोर 2 विकेट पर 177 रन। सैमसन 94 रन और स्टोक्स 3 बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
 

21:31 (IST)29 Mar 2019
शतक के करीब सैमसन

ये ओवर काफी महंगा रहा है। इस ओवर से कुल 24 रन आए। सैमसन धीर-धीरे शतक के करीब पहुंच रहे हैं।

21:28 (IST)29 Mar 2019
150 के पार राजस्थान

18वें ओवर में 1 छक्का और 2 चौके जड़ संजू ने हाथ खोलने शुरु कर दिए हैं। इसके साथ ही राजस्थान का स्कोर 150 के पार पहुंच गया है।

21:19 (IST)29 Mar 2019
राजस्थान को दूसरा विकेट गिरा

छक्का लगाने के प्रयास में रहाणे 70 रन पर आउट हो गए हैं। नदीम की धीमी गति की गेंद रहाणे परख नहीं सके और मनीष पांडे को कैच थमा बैठे।

21:15 (IST)29 Mar 2019
15 ओवर का खेल समाप्त

राजस्‍थान की पारी के 15 ओवर पूरे हो गए हैं। राशिद खान के इस ओवर में कुल सात रन आए। रहाणे ने दूसरी गेंद पर चौका जड़ा। राजस्‍थान एक विकेट पर 122 रन। रहाणे 63 और सैमसन 51 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।

21:10 (IST)29 Mar 2019
सैमसन ने जड़ा अर्धशतक

14वें ओवर में संजू सैमसन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्‍होंने 34 गेंद में 4 चौकों और दो छक्‍कों की मदद से 50 रन पूरे किए।

21:04 (IST)29 Mar 2019
अर्धशतक हुआ पूरा

13वें ओवर में सिंगल चुराने के साथ ही रहाणे ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 38 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए। सैमसन भी अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं।

20:58 (IST)29 Mar 2019
जड़ा छक्का।

12वां ओवर लेकर आए हैं ऑलराउंडर विजय शंकर और रहाणे ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया है।

20:55 (IST)29 Mar 2019
11वां ओवर खत्म

11वां ओवर काफी महंगा साबित हुआ। इस ओवर से राजस्थान ने कुल 13 रन बटोरे। इसके साथ ही दोनों बल्लेबाज अपने-अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं।

20:47 (IST)29 Mar 2019
50 रन की पार्टनरशिप पूरी

10वें ओवर में रहाणे और संजू सैमसन के बीच दूसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी हो गई है। 

20:43 (IST)29 Mar 2019
बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में संजू

रहाणे एक छोर से एक रन लेने का प्रयास कर रहे हैं वहीं दूसरे छोर पर मौजूद संजू सैमसन बड़ा शॉट लगाने का प्रयास कर रहे हैं।

20:41 (IST)29 Mar 2019
8 ओवर बाद राजस्थान का स्कोर

राजस्‍थान की पारी का 8वां ओवर पूरा। इस ओवर में 10 रन आए। राजस्‍थान एक विकेट पर 55 रन। रहाणे 23 और सैमसन 25 रन बनाकर नाबाद।

20:39 (IST)29 Mar 2019
एक और छक्का

8वें ओवर की दूसरी गेंद पर सिक्स! संजू सैमसन ने मारा दूसरा छक्का। इसके साथ ही स्कोर 50 के पार पहुंच गया है।

20:33 (IST)29 Mar 2019
और ये जड़ा छक्का

7वां ओवर लेकर आए हैं स्पिन गेंदबाज शाहबाज नदीम। पिछले सीजन दिल्ली की ओर से खलने वाले नदीम की पांचवी गेंद पर संजू ने छक्का जड़ दिया है।

20:28 (IST)29 Mar 2019
5 ओवर बाद ये है स्कोर

5 ओवर बाद राजस्‍थान एक विकेट पर 31 रन। रहाणे 18 और सैमसन पांच रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

20:22 (IST)29 Mar 2019
चार ओवर समाप्त

राशिद खान ने अपने पहले ओवर में 1 विकेट लेकर कुल 7 रन दिए। पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करने वाले राशिद एक बार फिर फॉर्म में हैं।

20:19 (IST)29 Mar 2019
बटलर हुए आउट

चौथा ओवर की दूसरी ही गेंद पर बटलर को राशिद खान ने पवैलियन का रास्ता दिखा दिया है। राशिद ने 5 रन पर बटलर को बोल्ड किया।

20:14 (IST)29 Mar 2019
ये लगा चौका

तीसरे ओवर की चौथी गेंद को बटलर ने सीमा रेखा के पार भेज दिया है। चौके के साथ उन्होंने अपना खाता खोला है।

20:08 (IST)29 Mar 2019
2 ओवर बाद स्कोर

रहाणे ने हवा में शाट मारा लेकिन नीचे कोई फील्डर मौजूद नहीं। हालांकि 2 रन चुराने में कामयाब रहे रहाणे। इसके साथ दूसरा ओवर समाप्त हो गया है।

20:06 (IST)29 Mar 2019
पहला ओवर खत्म

मैच का पहला ओवर समाप्त हो चुका है और राजस्थान ने बिना किसी नुकसान के 3 रन बना लिए हैं। जोस बटलर का अभी खाता खोलना बाकी है।