IPL 2019 RR vs CSK: मिचेल सैंटनर ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर आईपीएल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रायल्स पर चार विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में संभवत: पहली बार ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी आपा खोते नजर आये। जीत के लिये 152 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई ने छठे ओवर में चार विकेट 24 रन पर गंवा दिये थे। इसके बाद अंबाती रायुडू और धोनी ने 95 रन की साझेदारी करके टीम को मैच में लौटाया । रायुडू 47 गेंद में 57 रन बनाकर 18वें ओवर में आउट हुए।
चेन्नई को आखिरी ओवर में 18 रन की जरूरत थी और बेन स्टोक्स की पहली ही गेंद पर रंवींद्र जडेजा ने छक्का लगा दिया। अगली गेंद नो बाल रही और तीसरी गेंद पर धोनी बोल्ड हो गए। चौथी गेंद नो बाल करार दी गई जिसे बाद में वापिस ले लिया गया और अप्रत्याशित रूप से धोनी संभवत: पहली बार मैदान में उतरकर अंपायरों से बहस करते दिखे। अगली गेंद पर दो रन बने और आखिरी गेंद पर मिशेल सेंटनेर ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। इससे पहले चेन्नई ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए रायल्स को सात विकेट पर 151 रन पर रोक दिया। राजस्थान की ओर से बेन स्टोक्स ने 28 और जोस बटलर ने 4 चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन की पारी खेली। संजू सैमसन को मिशेल सैंटनर ने 6 रन पर आउट किया। चेन्नई की ओर से दीपक चहर, शार्दुल ठाकुर और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट झटके।
ओवर की आखिरी गेंद पर मिशेल सेंटनर ने छक्का जड़कर चेन्नई को 4 विकेट से जीत दिला दी है। चेन्नई का आखिरी ओवर में काफी रोमांच देखने को मिला और अंत में जीत चेन्नई को मिली। इसके साथ ही बतौर कप्तान धोनी ने आईपीएल में 100वीं जीत दर्ज कर ली है।
आखिरी गेंद पर चेन्नई को जीत के लिए चाहिए 4 रन और क्रीज पर हैं मिशेल सेंटनर। गेंदबाजी के लिए तैयार है बेन स्टोक्स
19वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़ने के साथ ही चेन्नई का स्कोर 5 विकेट पर 134 रन पहुंच गया है। जीत के लिए अब आखिरी ओवर में चेन्नई को 18 रन चाहिए।
19वां ओवर फेंकने के लिए जोफ्रा आर्चर आए हैं और शुरुआती 4 गेंदों में सिर्फ 6 रन दिए हैं। इस बीच धोनी ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।
रायडू छक्का मारने के चक्कर में कैच आउट हो गए हैं। इसके साथ ही चेन्नई को पांचवा झटका लग गया है। स्टोक्स ने 57 रन के निजी स्कोर पर अपना शिकार बनाया।
18वें ओवर की दूसरी गेंद पर धोनी ने पुल शॉट खेलते हुए चौका जड़ दिया है। अब जीत के लिए 16 गेंदों में चाहिए 35 रन।
16 ओवर बाद स्कोर 106/4 रन है। जीत के लिए चाहिए 46 रन। धोनी 32 रन और रायडू 42 रन बनाकर खेल रहे हैं।
15वां ओवर की चौथी गेंद पर रायडू ने छक्का जड़ दिया। इसके बाद चौका जड़ते ही रायडू ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। दूसरी तरफ धोनी उनका बखूबी साथ निभा रहे हैं।
14 ओवर बाद चेन्नई का स्कोर 88/4 रन है। धोनी 32 रन और रायडू 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। धोनी की टीम को जीत के लिए 36 गेंदों में 64 रन की जरूरत है।
13 ओवर बाद चेन्नई का स्कोर 4 विकेट पर 78 रन। धोनी 30 और रायडू 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए टीम को 42 गेंदों में 74 रन की दरकार है।
12 ओवर का खेल हो चुका है और चेन्नई ने 4 विकेट पर 68 रन बना लिए हैं। धोनी 22 और रायडू 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी हो चुकी है।
11वें ओवर में 1 छक्का और 1 चौका जड़ धोनी ने इस ओवर से कुल 14 रन बटोरे। इसके साथ ही चेन्नई का स्कोर 4 विकेट पर 64 रन हो गया है।
श्रेयस गोपाल 10वां ओवर करने आए हैं और दूसरी ही गेंद पर धोनी ने छक्का जड़ दिया है। इसके साथ ही चेन्नई ने 10 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं।
8वें ओवर की समाप्ति के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 32/4 है। इस ओवर में कुल 5 रन आए। धोनी 4 और रायडू 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।
7 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 27 रन और टीम के 4 बल्लेबाज वापस जा चुके हैं। क्रीज पर कप्तान धोनी और अंबाती रायडू मौजूद हैं।
बेन स्टोक्स के शानदार कैच ने केदार जाधव को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। जोफ्रा आर्चर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में केदार 1 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ ही चेन्नई को चौथा झटका लग गया है।
रैना के बाद फॉफ डुप्लेसी भी 7 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उनदकट की गेंद को छक्का मारने के चक्कर में डुप्लेसी बाउंड्री लाइन पर कैच आउट हुए।
जयदेेव उनदकट दूसरा ओवर करने आए और 5वीं गेद पर सुरेश रैना को जोफ्रा आर्चर ने रन आउट कर दिया है। रैना महज 4 रन बनाकर चलते बने।
धवल ने पहले ही ओवर में 0 रन के स्कोर पर चेन्नई को पहला झटका दे दिया है। धवल ने शेन वॉटसन को अपना शिकार बनाया और राजस्थान को पहली सफलता दिलाई।
शेन वॉटसन और फॉफ डुप्लेसिस की सलामी जोड़ी मैदान में उतर चुकी है। चेन्नई को जीत के लिए 20 ओवरों में 152 रन बनाने होंगे।
आखिरी ओवर में जोफ्रा आर्चर और श्रेयस गोपाल के दम पर राजस्थान ने चेन्नई को दिया 152 रनों का लक्ष्य। अब राजस्थान को गेंदबाजी से कमाल दिखाना होगा।
19वां ओवर फेंकने के लिए दीपक चहर आए हैं। चहर का ये आखिरी ओवर है और अपनी दूसरी गेंद पर बेन स्टोक्स को बोल्ड कर राजस्थान को 7वां झटका दे दिया है।
17 ओवर का खेल हो चुका है और राजस्थान ने 6 विकेट खोकर 117 रन बना लिए हैं। बेन स्टोक्स 22 और जोफ्रा आर्चर 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों को मिलकर अब रनों की रफ्तार बढ़ानी होगी ताकि चेन्नई को एक सम्मानित लक्ष्य दिया जा सके।
15वें ओवर में राजस्थान का छठा खिलाड़ी पवेलियन लौट गया है। शार्दुल ठाकुर ने रियान पराग को 16 रन के निजी स्कोर पर अपना दूसरा शिकार बनाया।
मैच में 13 ओवर का खेल हो चुका है और राजस्थान ने 5 विकेट खोकर 89 रन बना लिए हैं। बेन स्टोक्स 9 रियान पराग 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
रवींद्र जडेजा ने अपने दूसरे ओवर में स्टीव स्मिथ को आउट कर आईपीएल में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। जडेजा ने स्मिथ को 15 रन के निजी स्कोर पर रायडू के हाथों कैच आउट करवाया।
9वां ओवर करने के लिए रवींद्र जडेजा आए हैं और उनकी तीसरी गेंद पर राहुल ने चौका जड़ दिया है। लेकिन पांचवी गेंद पर राहुल को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। इसके साथ ही जडेजा ने आईपीएल में 99 विकेट पूरे कर लिए हैं।
7 ओवर का खेल हो चुका है और राजस्थान की टीम ने 3 विकेट खोकर 58 रन बना लिए हैं। क्रीज पर राहुल त्रिपाठी और स्टीव स्मिथ मौजूद हैं।
मिचेल सैंटनर ने छठे ओवर में संजू सैमसन (6) को अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही मेजबान को तीसरा झटका लग गया है। सैमसन बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में ध्रवु शौरे के हाथों कैच आउट हुए।
चौथे ओवर में चौके की हैट्रिक लगाने के बाज जोस बटलर भी आउट हो गए हैं। शार्दुल ने जोस को 23 रन के निजी स्कोर पर अपना शिकार बनाया। इस तरह राजस्थान को 47 रन पर दूसरा झटका लग गया है।
दीपक चहर ने अपने दूसरे ओवर में चेन्नई को पहली सफलता दिलाई। चहर ने अजिंक्य रहाणे को 14 रन पर एलबीडब्लू आउट किया। इस तरह 31 के स्कोर पर राजस्थान को पहला झटका लग गया है।
रनों की रफ्तार दूसरे ओवर में भी जारी रही। इस ओवर से कुल 14 रन आए। 2 ओवर बाद राजस्थान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 25 रन।
बटलर ने 1 चौका और छक्का जड़ते हुए दीपक चहर के पहले ओवर में 10 रन बटोर लिए हैं।
राजस्थान की ओर से रियान पराग आज के मैच से आईपीएल में डेब्यू कर रहे हैं। पराग ने अभी तक कुल 10 टी-20 मैच खेले हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, दीपक चहर, मिशेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर।
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, रियान पराग, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी।
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है।
राजस्थान और चेन्नई के बीच आईपीएल में अब तक 20 मैच खेले हैं, जिसमें 13 मैचों में सीएसके ने बाजी मारी हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स को सिर्फ 7 मैचों में जीत मिली है।
शेन वॉटसन अगर आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 31 रन बना देते हैं तो वह इस मैदान पर अपने 1000 टी-20 रन पूरे कर लेंगे।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के 25वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स और डिफेंडिंग चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भिड़ंत होनी हैं। ये मुकाबला जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा।