IPL 2019, KXIP vs KKR: शुभमन गिल के नाबाद 65 रनों की बदौलत कोलकाता नाइटराइडर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को सात विकेट से हराकर मैच अपने नाम किया। 184 रनों का पीछा करने उतरी कोलकाता को क्रिस लिन और शुभमन गिल ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने पावरप्ले के दौरान 62 रन बनाने का काम किया। लिन को 46 के स्कोर पर एंड्रयू टाई ने पवेलियन भेजने का काम किया। इसके बाद रॉबिन उथप्पा को आर अश्विन ने मयंक अग्रवाल के हाथों कैच आउट कराया। उथप्पा 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आंद्रे रसेल एक बार फिर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। 14 गेंदों में 24 रनों की अपनी पारी में रसे ने दो चौके और दो छक्के जड़ने का काम किया। रसेल को मोहम्मद शमी ने एंड्रयू टाई के हाथों कैच आउट कराया। वहीं किंग्स इलेवन पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने जीत के लिए 184 रनों का लक्ष्य रखा।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब की शुरुआत खराब रही। टीम को केएल राहुल के रूप में तीसरे ओवर में ही पहला झटका लगा। संदीप वॉरियर ने क्रिस लिन के हाथों राहुल को 2 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। केएल राहुल के बाद क्रिस गेल भी कुछ खास नहीं कर सकें और 14 के स्कोर पर संदीप वॉरियर के शिकार हुए। इसके बाद मयंक अग्रवाल और निकलोस पूरन ने टीम को संभालने का काम किया। दोनों ही बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की। पूरन को 48 के स्कोर पर नीतीश राणा ने संदीप वॉरियर के हाथों कैच आउट कराया।
सुनील नरेन ने मयंक अग्रवाल को पवेलियन भेज पंजाब की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है। अग्रवाल 26 गेंदों में 36 रन बनाकर रिंकु सिंह के थ्रो पर रन आउट हो गए। मंदीप सिंह हैरी गर्नी की गेंद पर रनों की गति को आगे बढ़ाने का प्रयास में रॉबिन उथप्पा को अपना कैच थमा बैठे। मंदीप 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
Live Updates
Highlights
शुभमन गिल के नाबाद 65 रनों की बदौलत कोलकाता नाइटराइडर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को सात विकेट से हराकर मैच अपने नाम किया।
दिनेश कार्तिक और शुभमन गिल सिंगल लेकर पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। एंड्रयू टाई की चौथी गेंद पर गिल ने शानदार चौका जड़ा।
रसेल ने एंड्रयू टाई की गेंद पर जोरदार छक्का लगाया। इस दौरान ओवर की अंतिम गेंद पर रसेल ने एक और छक्का लगाने का प्रयास किया और मयंक ने उनका कैच छोड़ दिया और गेंद बाउंड्री लाइन से बाहर चली गई।
आंद्रे रसेल ने सैम कर्रन की गेंद पर जोरदार चौका लगाया। पंजाब को इस मैच में बने रहने के लिए रसेल का विकेट जल्दी लेना होगा।
सैम कर्रन गेंदबाजी करने आए हैं। पहली दो गेंदों से दो रन। तीसरी गेंद पर शुभमन गिल ने शानदार अंदाज में चौका लगाया।
184 रनों का पीछा करने उतरी कोलकाता को क्रिस लिन और शुभमन गिल ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने पावरप्ले के दौरान 62 रन बनाने का काम किया। लिन को 46 के स्कोर पर एंड्रयू टाई ने पवेलियन भेजने का काम किया।
कप्तान आर अश्विन गेंदबाजी करने आए। पहली गेंद पर चौका। तीसरी गेंद पर लिन ने जोरदार छक्का लगाया।
मोहम्मद शमी की गेंद पर शुभमन गिल ने चौका जड़ा। पहली चार गेंदों से 6 रन। मोहम्मद शमी गेंद रोकने के प्रयास में चोटिल हो गए।
मोहम्मद शमी का पहला ओवर शानदार रहा। पहले ओवर से सिर्फ तीन रन आए। शमी इस सीजन अपनी गेंदबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया है।
मंदीप सिंह हैरी गर्नी की गेंद पर रनों की गति को आगे बढ़ाने का प्रयास में रॉबिन उथप्पा को अपना कैच थमा बैठे। इसके बाद आंद्रे रसेल ने अश्विन को भी बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया।
नरेन अपना अंतिम ओवर लेकर आए हैं। दूसरी गेंद पर कर्रन ने जोरदार छक्का लगाया। अगली गेंद सो दो रन। नरेन का यह ओवर महंगा रहा।
सुनील नरेन ने मयंक अग्रवाल को पवेलियन भेज पंजाब की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है। अग्रवाल 26 गेंदों में 36 रन बनाकर रिंकु सिंह के थ्रो पर रन आउट हो गए।
मयंक अग्रवाल और निकलोस पूरन ने टीम को संभालने का काम किया। दोनों ही बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की। पूरन को 48 के स्कोर पर नीतीश राणा ने संदीप वॉरियर के हाथों कैच आउट कराया।
मयंक अग्रवाल ने पीयूष चावला को शानदार चौका लगाया। पहली तीन गेंदों से छह रन। पांचवीं गेंद पर पूरन ने छक्का जड़ा।
आंद्रे रसेल की गेंद पर पूरन ने जोरदार छक्का लगाया। पूरन अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं। पीयूष चावला की पहली गेंद पर पूरन ने एक और छक्का लगाया।
हैरी गर्नी की पहली गेंद से दो रन। अगली गेंद से सिंगल, तीसरी गेंद से दो रन। पांचवीं गेंद पर पूरन ने जोरदार छक्का। 6 ओवर के बाद 41/2 पंजाब।
केएल राहुल के बाद क्रिस गेल भी कुछ खास नहीं कर सकें और 14 के स्कोर पर संदीप वॉरियर के शिकार हुए। पंजाब की पारी लड़खड़ाती हुई।
संदीप वॉरियर अपना दूसरा ओवर लेकर आए। पहली दो गेंदों से कोई रन नहीं, तीसरी गेंद पर केएल राहुल ने क्रिस लिन को एक आसान सा कैच दे दिया।
संदीप वॉरियर पारी का पहला ओवर लेकर आए हैं। दूसरी गेंद पर गेल ने अपना और टीम का खाता खोला। पांचवीं गेंद पर गेल ने चौका जड़ा। अंतिम गेंद पर एक और चौका।
सुनील नारायण और पीयूष चावला मुंबई के खिलाफ महंगे साबित हुए। रसेल ने गेंदबाजी में भी 25 रन देकर दो विकेट लिये। दूसरी ओर पंजाब ने लगातार तीन मैच गंवाये हैं और उनकी स्थिति और भी खराब है ।
रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), लोकेश राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, सैम कर्रन, मनदीप सिंह, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, एंड्रयू टाई।
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कार्तिक ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
पहले पांच में से चार मैच जीतने और एक हारने वाली केकेआर को लगातार छह पराजय झेलनी पड़ी । मुंबई के खिलाफ केकेआर के शीर्षक्रम के बल्लेबाजों शुभमान गिल (75), क्रिस लिन (54) और आंद्रे रसेल (नाबाद 80) ने एक ईकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन करके दो विकेट पर 232 रन बनाये ।
केएल राहुल ने 12 मैचों में 520 रन बनाये हैं और सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में डेविड वार्नर के बाद वह दूसरे स्थान है । राहुल आज भी बड़ा स्कोर कर सकते हैं।