भारत के स्टार मुक्केबाज निशांत देव ने प्रोफेशनल बॉक्सिंग में अपना अजेय अभियान जारी रखा है। इसी साल उन्होंने अपना प्रो बॉक्सिंग डेब्यू किया था और अब लगातार पांचवां बाउट निशांत ने जीत लिया है। निशांत देव ने घाना में हुए इस साल के अपने पांचवें मुकाबले में तंजानिया के मुक्केबाज को मात दी। इससे पहले पेरिस ओलंपिक 2024 में भी वह सुर्खियों में रहे थे।
निशांत ने तंजानिया के अली एमबुकवा (Ally Mbukwa) को चौथे राउंड में नॉकआउट पंच से मात दी। निशांत की इस साल यह तीसरी नॉकआउट जीत थी। वहीं ओवरऑल अभी तक वह सभी पांच मुकाबले जीते हैं। वह अपनी कैटेगरी के टॉप मुक्केबाजों में से एक हैं। निशांत का अमेरिका के बाहर यह पहला बाउट था जिसमें भारतीय बॉक्सर ने आसानी से जीत अपने नाम कर ली है।
विरोधियों का नहीं खुलने दिया खाता
निशांत देव साल 2025 में अभी तक अजेय रहे हैं। उन्होंने इस साल तीन मुकाबले नॉकआउट से जीते हैं तो दो मुकाबलों में उन्हें जजेस की सहमती से जीत मिली है। उन्होंने पिछले चारों बाउट अमेरिका के फ्लोरिडा, टेक्सास, नेवाडा और न्यू यॉर्क सिटी में लड़े थे। चारों मुकाबलों में उन्होंने विरोधी मुक्केबाजों को एक भी राउंड नहीं जीतने दिया था। घाना में भी उनका यह प्रदर्शन बरकरार रहा।
निशांत देव इससे पहले पेरिस ओलंपिक में चर्चा का विषय बने रहे थे। 71 किलोग्राम वर्म कैटेगरी में उन्होंने क्वार्टरफाइनल तक का सफर तय किया था। वह क्वार्टरफाइनल में मैक्सिको के मार्को वर्डे से हारकर पदक से चूक गए थे।
अभिषेक शर्मा नंबर 1, वैभव-प्रियांश भी लिस्ट में; ये हैं 2025 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय
हालांकि उनकी हार के बाद सवाल भी उठे थे और जजेस के फैसले से विवाद खड़ा हो गया था। उनके जजेस पैनल में विवादित एलिल गुरबानालियेव का भी नाम शामिल था। उन्हें 1-4 से यह बाउट गंवाना पड़ा था।
