India Women vs Malaysia Women Quarter Final 1 Live Updates: एशियन गेम्स 2023 में 21 सितंबर को भारत के लिए मिला जुला दिन रहा। फुटबॉल में भारतीय पुरुष टीम ने बांग्लादेश को हराया, जबकि महिला टीम को चीनी ताइपे के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। इससे पहले महिला क्रिकेट में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
पुरुष फुटबॉल में भारत ने बांग्लादेश को 1-0 से मात दी। भारत की ओर से इकलौता गोल कप्तान सुनील छेत्री ने किया। इस जीत ने भारत की क्वार्टर फाइनल की उम्मीदों को कायम रखा है। हाफ टाइम तक दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर पाईं। पहले हाफ में सुनील छेत्री एंड कंपनी ने गोल के कई मौके बनाए, लेकिन बांग्लादेश का मजबूत डिफेंस भेद नहीं पाए। बाद में भारतीय महिला फुटबॉल टीम को निराशा हाथ लगी। उसे चीनी ताइपे के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।
इससे पहले महिला क्रिकेट का पहला क्वार्टर फाइनल भारत और मलेशिया के बीच मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। भारत सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गया। मलेशिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट खोकर 173 रन बनाए। भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने 67, जेमिमा रॉड्रिग्स ने 47, स्मृति मंधाना ने 27 और ऋचा घोष ने 21 रन बनाए।
इसके बाद बांग्लादेश की पारी की दो ही गेंदे हो पाई थीं और बारिश के कारण मैच रद्द करना पड़ गया। एशियन गेम्स में इससे पहले 2 बार क्रिकेट हो चुका है, लेकिन टीम इंडिया उसका हिस्सा नहीं थी। हालांकि, महिला टीम दूसरी बार मल्टी स्पोर्ट्स इवेंट में खेली। इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लिया था, जहां सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था।
एशियन गेम्स में 22 सितंबर की लाइव अपडेट्स यहां क्लिक करके पढ़ें
IND-W vs ML-W, Asian Games 2023: भारतीय महिला क्रिकेट एशियन गेम्स 2023 के सेमीफाइनल में पहुंच गई।
10वें ओवर में नूर अरियाना ने 13 रन लुटाए। ओवर की पहली गेंद नो बॉल रही। इसके बाद अगली दो गेंदों पर रॉड्रिग्स ने लगातार दो चौके लगाए। मलेशियाई गेंदबाज भारतीय टीम के सामने बेबस नजर आ रहे हैं।
भारत का स्कोर – 116/1
बारिश के बाद शेफाली वर्मा और जेमिमा अच्छी लय में है। नौवें ओवर में नूर दानिया ने 15 रन लुटा दिए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर रॉड्रिग्स ने एक्सट्रा कवर पर चौका लगाया। वहीं पांचवीं गेंद पर शेफाली ने छक्का जमाया।
भारत का स्कोर – 98/1
बारिश के बाद मैच फिर शुरू हुआ। सातवां ओवर डालने आईं नूर दानिया जिन्होंने 14 रन दिए। ओवर की दूसरी गेंद पर शेफाली वर्मा ने डीप मिड विकेट पर छक्का लगाया. वहीं अगली गेंद पर शेफाली वर्मा ने मिड विकेट पर चौका जमा दिया।
भारत का स्कोर – 76/1
हांगझू से अच्छी खबर आ रही है कि बारिश रुक चुकी है। अब जल्द ही मैच शुरू हो जाएगा। हालांकि मुकाबले में पांच ओवर की कटौती कर गई है। दोनों टीमों की पारी 15-15 ओवर की होगी।
सेलिंग में भी आज भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। नेत्रा कुमानन महिला सिंगल्स डिंगी-आएलसीए6, सिद्धेश्वर इंजर मिक्स्ड मल्टीहुल NACRA 17 में, इबाद अली पुरुष विंड सरफर में, चिक्षेश तता पुरुष काइटबोर्डिंग इका फॉर्मूला काइट में चुनौती पेश करेंगे।
एशियन गेम्स में आज भारत की दोनों फुटबॉल टीमें एक्शन में होंगी। भारतीय पुरुष टीम दोपहर 01:30 बजे बांग्लादेश का सामना करेगी। भारत के लिए यह मैच करो या मरो का मुकाबला है। वहीं महिला टीम शाम पांच बजे चीनी ताइपे के सामने होंगी।
भारतीय वॉलीबॉल टीम ने बुधवार को साउथ कोरिया को मात देकर बड़ा उलटफेर किया। साउथ कोरिया ने पिछले एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था। भारत ने पूल सी के मैच में उन्हें 3-2 से हराया। साउथ कोरिया रैंकिंग में 27वें स्थान पर हैं वहीं भारत 73वें नंबर पर है।
रोउिंग – एशियन गेम्स की एक और अपडेट आपको बता देते हैं। भारत की लाइट वेट डबल स्कल जोड़ी अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह रेपचेज 1 में पहले स्थान पर रहे और फाइनल में जगह बनाई। हालांकि किरण और अंशिका भारती की महिला जोड़ी मौका मिस कर गईं और वह फाइनल में जगह बनाने से चूक गई।
5.4 ओवर के बाद बारिश के कारण खेल को रोक दिया गया। बारिश बहुत तेज नहीं है और जल्द मैच शुरू होने की उम्मीद है। भारतीय टीम का स्कोर फिलहाल एक विकेट के नुकसान पर 60 रन बनाए हैं। शेफाली वर्मा 17 गेंदों में 24 और जेमिमा रॉड्रिग्स 1 गेंद में एक रन बनाकर खेल रही हैं।
मलेशिया को छठे ओवर में जाकर पहली सफलता मिली। महिरा इजाती की पहली गेंद पर मंधाना ने चौका लगाया लेकिन अगली गेंद पर आउट हो गईं। मंधाना ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले के किनारे पर लगकर बैकवर्ड पॉइंट पर गई जहां आइना हमिजाह ने कैच लपका। 16 गेंदों में 27 रन बनाकर स्मृति मांधना को लौटना पड़ा।
भारत का स्कोर – 57/1
Asian Games 2023. WICKET! 5.2: Smriti Mandhana 27(16) ct Ainna Hamizah b Mahirah Izzati Ismail, India Women 57/1 https://t.co/c5tw7bD88x #INDvMAL #IndiaAtAG22
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 21, 2023
पांचवें ओवर में भारतीय टीम को 13 रन हासिल हुए। ओवर की दूसरी गेंद पर मलेशियाई विकेटकीपर स गलती हुई जो कि गेंद को लपक नहीं पाई और गेंद सीधे बाउंड्री पार चली गई। वहीं ओवर की पांचवीं गेंद पर मंधाना ने स्क्वायर लेग पर चौका जमाया।
भारत का स्कोर – 53/0
चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर शेफाली वर्मा ने एक्सट्रा कवर पर चौका लगाया। ओवर की अगली गेंद पर शेफाली वर्मा को जीवनदान मिला। लॉन्ग ऑन पर मलेशियाई फील्डर ने गेंद को ड्रॉप कर दिया। यह गलती उन्हें बहुत भारी पड़ने वाली है। मांधना ने आखिरी दो गेंदों पर दो चौके लगाए।
भारत का स्कोर – 40/0
तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर शेफाली वर्मा ने छक्का जमाया। आइना की फुल टॉस गेंद पर शेफाली ने स्क्वायर लेग की ओर शानदार छक्का जमाया। इस ओवर में भारत को 10 रन हासिल हुए। भारतीय जोड़ी शानदार फॉर्म में है।
भारत का स्कोर – 25/0
दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर स्पिनर महिराह इजाती की फुलटॉस गेंद पर मंधाना ने कवर्स पर ड्राइव करते हुए चौका लगाया। इस ओवर में दो गेंदे वाइड रही। भारत को यहां नौ रन मिले।
भारत का स्कोर – 15/0
मलेशिया ने दूसरे ही ओवर में स्पिनर को अटैक में लगाया है। वह भारतीय जोड़ी को परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं। मलेशिया ने ऑफ साइड और काऊ कॉर्नर पर फील्डर्स को लगाया है क्योंकि दोनों भारतीय बल्लेबाजों की ताकत हैं।
पहले ओवर की दूसरी गेंद पर स्मृति मांधना ने कवर्स की ओर गेंद को खेला और सिंगल लेकर टीम का खाता खोला। इसके बाद ओवर की चौथी गेंद शेफाली वर्मा ने अटैकिंग बल्लेबाजी करते हुए गेंद को सीधा खेला, मलेशिया की फील्डर ने गेंद रोकने की कोशिश की लेकिन चूक गई। भारत के खाते में चार रन आए। भारत को पहले ओवर में कुल छह रन हासिल हुए।
भारत का स्कोर – 6/0
भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतर गई है। स्मृति मांधना और शेफाली वर्मा ओपनिंग करने उतरी हैं। वहीं मलेशिया की ओर से पहला ओवर आईना हमिजाह डाल रही हैं। मांधना पहली ही गेंद से अटैक के मूड में नजर आ रही हैं।
मलेशिया की प्लेइंग इलेवन: आइना हामिजा हाशिम, विनीफ्रेड दुरैसिंगम (कप्तान), मास एलिसा, वान जूलिया (विकेटकीपर), माहिरा इज़्ज़ती इस्माइल, आइना नजवा, वान नोर जुलैका, नूर एरियाना नात्स्या, ऐसा एलीसा, नूर दानिया स्यूहादा, निक नूर एटिएला।
बांग्लादेश दौरे पर एक मैच के दौरान खराब व्यवहार के कारण टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर पर दो मैच का बैन है। एशियन गेम्स 2023 में टीम इंडिया क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में बगैर हरमन के उतरेगी। स्मृति मंधाना टीम की अगुआई करेंगी।
भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, कनिका आहूजा, ऋचा घोष ( विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, मिन्नू मणि, राजेश्वरी गायकवाड़।
भारत और मलेशिया की टीमें क्रीज पर हैं और अब बारी-बारी से दोनों का राष्ट्रगान बजाया जाएगा। इसी के बाद मैच की शुरुआत होगी।
बारिश के कारण टॉस में देरी हुई। मलेशिया की कप्तान विनिफ्रेड दुरासिंगम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
भारतीय महिला टीम स्कवाड: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, देविका वैद्य, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, मिन्नू मणि, कनिका आहूजा, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, बरेड्डी अनुषा, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड, तितास साधु। – स्टैंडबाय खिलाड़ियों की सूची: हरलीन देयोल, काशवी गौतम, स्नेह राणा और साइका इशाक।
भारतीय महिला टीम दूसरी बार मल्टी स्पोर्ट्स इवेंट का हिस्सा बनी है। इससे पहले साल 2022 में बर्मिघम कॉमनवेल्थ गेम्स में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया से हारकर सिल्वर से संतोष करना पड़ा था।
एशियाड में तीसरी बार क्रिकेट देखने को मिलेगा। 2010 में गुआंगझोऊ और 2014 में इंचियोन एशियन गेम्स में क्रिकेट था, लेकिन भारत की क्रिकेट टीम ने इसमें हिस्सा नहीं लिया था। ऐसे एशियन गेम्स में क्रिकेट में भारत का डेब्यू होगा।
IND-W vs ML-W, Asian Games 2023: भारत एकमात्र एशियाई टीम है जिसने पिछले तीन आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल या उससे आगे तक जगह बनाई है। महिला एशिया कप के सभी संस्करणों में केवल एक बार भारत ने खिताब नहीं जीता है। एशिया कप में सात बार टीम चैंपियन बनी है। ऐसे में स्पष्ट है कि विमेन इन ब्लू एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार है। हालांकि हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना एंड कंपनी को पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसी टीमों से टक्कर मिल सकती है। टी20 प्रारूप में कई बार उलटफेर देखने को मिलता है। भारत का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से सामना हो सकता है। बांग्लादेश दौरे पर प्रदर्शन को देखते हुए कहा जा सकता है चुनौती आसान नहीं होगी। बांग्लादेश के खिलाफ एक मैच में खराब व्यवहार के कारण कप्तान हरमनप्रीत कौर पर 2 मैच का बैन लगा है। वह अगले दो मैचों में नहीं खेल पाएंगी।
