India Women vs Malaysia Women Quarter Final 1 Live Updates: एशियन गेम्स 2023 में 21 सितंबर को भारत के लिए मिला जुला दिन रहा। फुटबॉल में भारतीय पुरुष टीम ने बांग्लादेश को हराया, जबकि महिला टीम को चीनी ताइपे के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। इससे पहले महिला क्रिकेट में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
पुरुष फुटबॉल में भारत ने बांग्लादेश को 1-0 से मात दी। भारत की ओर से इकलौता गोल कप्तान सुनील छेत्री ने किया। इस जीत ने भारत की क्वार्टर फाइनल की उम्मीदों को कायम रखा है। हाफ टाइम तक दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर पाईं। पहले हाफ में सुनील छेत्री एंड कंपनी ने गोल के कई मौके बनाए, लेकिन बांग्लादेश का मजबूत डिफेंस भेद नहीं पाए। बाद में भारतीय महिला फुटबॉल टीम को निराशा हाथ लगी। उसे चीनी ताइपे के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।
इससे पहले महिला क्रिकेट का पहला क्वार्टर फाइनल भारत और मलेशिया के बीच मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। भारत सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गया। मलेशिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट खोकर 173 रन बनाए। भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने 67, जेमिमा रॉड्रिग्स ने 47, स्मृति मंधाना ने 27 और ऋचा घोष ने 21 रन बनाए।
इसके बाद बांग्लादेश की पारी की दो ही गेंदे हो पाई थीं और बारिश के कारण मैच रद्द करना पड़ गया। एशियन गेम्स में इससे पहले 2 बार क्रिकेट हो चुका है, लेकिन टीम इंडिया उसका हिस्सा नहीं थी। हालांकि, महिला टीम दूसरी बार मल्टी स्पोर्ट्स इवेंट में खेली। इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लिया था, जहां सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था।
एशियन गेम्स में 22 सितंबर की लाइव अपडेट्स यहां क्लिक करके पढ़ें
IND-W vs ML-W, Asian Games 2023: भारतीय महिला क्रिकेट एशियन गेम्स 2023 के सेमीफाइनल में पहुंच गई।
भारतीय महिला टीम को चीनी ताइपे के हाथों पहले ही मैच में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। 90 मिनट का खेल खत्म होने के बाद भारत का स्कोर 1-2 ही था और यह मैच 6 मिनट अतिरिक्त समय में भी खेला गया, लेकिन भारतीय टीम कोई कमाल नहीं कर पाई। इस मैच में भारत की तरफ से एकमात्र गोल 46वें मिनट में अंजू तमांग ने किया जबकि चीनी ताइपे की तरफ से लाई ली-चिन ने 68वें मिनट जबकि सु यू-ह्सूसान ने 83वें मिनट में टीम के लिए गोल किया। भारत को अब अगला मैच थाईलैंड के खिलाफ खेलना है।
एशियन गेम्स 2023 के फुटबॉल मुकाबले में भारतीय महिला टीम का सामना चीनी ताइपे के साथ कुछ ही देर में होगा। इससे पहले भारती पुरुष टीम ने बांग्लादेश को 1-0 से हराने में सफलता हासिल की थी।
भारत:
श्रेया हुडा, स्वीटी देवी, आशालता देवी, संगीता बासफोर, संजू, अंजू तमांग, बाला देवी, डांगमेई ग्रेस, इंदुमती कथिरेसन, मनीषा कल्याण, दलिमा छिब्बर।
चीनी ताइपे:
मिंग-जंग, ली-पिंग, येन-पिंग, सियांग-हुई, ह्सिउ-चिन, काई चिंग, चिया-यिंग, यू-चिह, टिंग ची, यिंग-हुई, पु-हान।
भारतीय टीम ने आखिर के समय में बांग्लादेशी अटैक पर कंट्रोल करके रखा और उन्हें गोल का कोई मौका नहीं दिया। भारत ने 1-0 से यह मुकाबला अपने नाम किया। क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के लिए उसे हर हाल में अगले मुकाबले में म्यांमार को हराना होगा।
83वें मिनट में ब्रायन मिरांडा को बांग्लादेशी विंगर रहमत मिया ने गिराया जिसके बाद भारत तो पेनल्टी मिली। सुनील छेत्री ने कोई गलती नहीं की और पेनल्टी को गोल में बदलकर देश को 1-0 की लीड दिलाई।
77वें मिनट में धीरज सिंह ने शानदार सैव किया। मौजीबुर जॉनी ने लैफ्ट फ्लैंक से मूव बनाया, उनके सामने केवल लालचुनगुंगा थे, जॉनी ने गोल की कोशिश की। हालांकि धीरज ने कॉर्नर पर आकर सैव किया।
70वें मिनट में बांग्लादेश ने टीम में बदलाव किया। उन्होंने रफिकुल इस्लान की जगह सुमेन रेजा को मैदान पर उतारा है।
63वें मिनट में भारत ने फ्रीकिक पर भारत ने गोल करने का एक और मौका गंवा दिया। बांग्लादेश बॉक्स के पास बाईं ओर गलती किए जाने के बाद भारत को फ्री-किक मिली। किंशी को फ्री-किक लेनी है। उन्हें सुनील छेत्री ने कुछ सलाह दी। संदेश झिंगन बॉक्स में है…, किंशी का शॉट ऊपरी-बाएं कोने की ओर जाता है। मितुल इसे क्रॉस बार पर क्लिप करने के लिए डाइव लगाते हैं, लेकिन शॉट कॉर्नर में चला जाता है।
57वें मिनट में भारत ने 2 बदलाव किए। गुरकीरत ने दानू और अमरजीत ने सैमुअल की जगह ली। हालांकि, भारत और बांग्लादेश का स्कोर अब भी 0-0 है। इससे पहले 53वें मिनट में मिरांडा ने गेंद पर कब्जा खो दिया और यह महंगा साबित हुआ। बांग्लादेश ने तेजी से पास देकर बढ़त बनाई और फिर भारतीय बॉक्स के करीब पहुंच गया। रबुइल के पास जगह है और उन्होंने शॉट लिया, लेकिन भारत के डिफेंस ने उनकी कोशिश बेकार कर दी।
दूसरे हाफ का खेल जारी है। पहले हाफ की तरह भारतीय टीम आक्रमण खेल की रणनीति अपना रही है। हालांकि, बांग्लादेश के डिफेंस की दाद देनी होगी कि वह भारत के हमले का बहुत अच्छे से बचाव कर रही है। भारत के लिए एशियन गेम्स में अगर पदक की रेस में बने रहना है तो उसे हर हाल में यह मैच जीतना ही होगा।
पहले हाफ का खेल खत्म हो चुका है लेकिन अब तक किसी भी टीम की ओर से गोल नहीं हो पाया है। बांग्लादेश के डिफेंस भारतीय अटैक को अब तक रोक कर रखा है। सुनील छेत्री भी मौका भूनाने में नाकाम रहे हैं।
45वें मिनट में भारत के पास मौका था लेकिन वह लगातर कोशिश के बावजूद गोल नहीं कर सके। सबसे पहले ब्रायस ने बांग्लादेश के गोल पर शॉट लेने की कोशिश की, गेंद सुनील छेत्री के पास गई लेकिन बांग्लादेशी गोलकीपर ने शरीर पर लेकर ब्लॉक किया। वहीं इसके बाद रिबाउंड पर अब्दुल रबीह ने शॉट लिया लेकिन वह भी चूक गए, आखिर में राहुल केपी ने भी कोशिश की लेकिन उनका हेडर भी काम नहीं कर पाया।
25वें मिनट में बांग्लादेश ने शानदार मूव बनाया। रोबियुल हसन ने लॉन्ग बॉल रहमत को दी जिनके पास मौका था। हालांकि धीरज ने बॉक्स से बाहर आकर गेंद को रोका। स्कोर अब बी 0-0 है।
12वें मिनट में भारत के पास एक बड़ा मौका था लेकिन वह चूक गए। ब्रायस से राइट फ्लैंक से मूव बनाया। छेत्री बॉक्स के अंदर थे लेकिन वह टारगेट पर शॉट नहीं लगा सके और भारत एक अच्छा मौका चूक गए।
भारत ने पहले ही मिनट से अटैक करना शुरू किया। दूसरी मिनट में ब्रायस मिरांडा ने लेफ्ट फ्लैंक से अटैक किया लेकिन बांग्लादेश के मितुल मारमा ने कोशिश नाकाम कर दी।
भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला शुरू हो चुका है। भारतीय कोच इगोर स्टिमाच ने टीम की स्टार्टिंग इलेवन में आज तीन बदलाव किए हैं जिसमें गोलकीपर धीरज सिंह की एंट्री भी शामिल हैं।
भारत की स्टार्टिंग इलेवन: धीरज सिंह, लालचुंगनुंगा, चिंगलेनसाना सिंह, संदेश झिंगन, आयुष छेत्री, अमरजीत सिंह कियाम, राहुल केपी, सुनील छेत्री, ब्राइस मिरांडा, अब्दुल अंजुकंदन, रोहित दानू।
भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक 35 मैच खेले गए हैं जिसमें से 18 बार भारत जीता है। 12 मैच ड्रॉ रहे हैं वहीं बांग्लादेश केवल पांच बार ही भारत को हरा पाया है।
भारत की फुटबॉल टीम अंडर-23 टीम है जिसमें केवल दो सीनियर खिलाड़ी शामिल हैं। भारतीय कप्तान सुनील छेत्री और डिफेंडर संदेश झिंगन इस टीम का अहम हिस्सा हैं। इसके अलावा जसप्रीत संधू को भी टीम में शामिल किया था लेकिन उन्हें उनके आईएसएल क्लब ने रिलीज नहीं किया।
एशियन गेम्स की अधिकारिक शुरुआत 23 सितंबर से होने वाली है। हालांकि खेलों की शुरुआत पहले ही हो चुकी है। भारत की क्रिकेट, फुटबॉल टीमें, रोउिंग और सेलिंग खिलाड़ी एक्शन में हैं।
नौकायन :
विष्णु सरवनन (एनसीए7), चित्रेश तथा, काइट, जेरोम कुमार एस (आईक्यू फॉइल), एबाद अली (आरएस एक्स), अद्वैत मेनन (आईएलसीए 4), केसी गणपति और वरूण ठक्कर (49 ईआर), सिद्धेश्वर डोइफोडे और रम्या सरवनन (नाकरा 17), सुधांशु शेखर और प्रीति कोंगारा (470), नेत्रा कुमानन (आईएलसीए 4), इश्वरिया गणेशन (आरएस एक्स), नेहा ठाकुर (आईएलसीए 4), हर्षिता तोमर और शीतल वर्मा (49 ईआर) आज चुनौती पेश करेंगे।
भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम को पहले मैच में चीन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अगर टीम गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल नहीं करता है तो उसके लिए आगे बढ़ना मुश्किल हो जाएगा।
एशियन गेम्स में आज भारत की फुटबॉल टीमें भी मैदान पर उतरने वाली हैं। भारत की पुरुष टीम दोपहर 1 बजे बांग्लादेश का सामना करेगी। वहीं महिला टीम शाम पांच बजे चीनी ताइपे के खिलाफ मैदान पर उतरेगी.
बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका और अंपायर्स ने इसे यहीं खत्म करने का फैसला किया। भारत को मलेशिया से ऊपर की वरियता दी गई थी जिससे वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गया है। भारत 24 सितंबर को सेमीफाइनल खेलने उतरेगा।
रोउिंग से भारत के लिए एक और खुशखबरी है। सतनाम सिंह और परमिंदर सिंह ने डबल स्कल में अपने रेपेचेज रेस में पहला स्थान हासिल करके फाइनल में जगह पक्की कर ली है।
शैफाली वर्मा ने एशियन गेम्स डेब्यू में ही रिकॉर्ड कायम कर दिया है। शैफाली ने आज पांच छक्के जमाए और वह फिलहाल एशियन गेम्स में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली महिला बल्लेबाज हैं।
मलेशिया की बल्लेबाजी शुरू हुई। आईना हमिजाह और विनिफ्रेड बल्लेबाजी करने उतरी। भारत की ओर से पूजा वस्त्राकर ने गेंदबाजी की शुरू की। दो ही गेंदे डाली गई थी जिसके बाद बारिश के कारण मैच को रोका गया।
भारत ने मलेशिया को 174 रनों का लक्ष्य दिया है। टीम इंडिया की ओर से शैफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए। वहीं जेमिमा ने 47 और भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने 27 रन बनाए। आखिर के ओवर्स में ऋचा घोष ने महज 7 गेंदों पर 21 रन बना डाले।
मास एलिसा का महंगा ओवर। 15वें ओवर में उन्होंने 20 रन दे डाले। ऋचा घोष ने आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी है। ओवर की पहली गेंद पर ऋचा ने लॉन्ग ऑन पर चौका जमाया। वहीं अगली गेंद पर पुल करते हुए मिड विकेट पर छक्का जड़ा। इसके बाद तीसरी और चौथी गेंद पर ऋचा घोष ने लगातार दो चौके लगाए।
13वें ओवर में जाकर शैफाली वर्मा की पारी का अंत हो गया। ओवर की आखिरी गेंद पर शैफाली वर्मा एलबीडब्ल्यू हो गईं। 39 गेंदों पर 67 रन बनाकर वह लौट गईं। शैफाली ने अपनी पारी में चार चौके और पांच छक्के लगाए।
भारत का स्कोर – 143/2
11वें ओवर की दूसरी गेंद पर शैफाली वर्मा ने चौका लगाया. वहीं अगली ही गेंद शैफाली ने मिडविकेट पर छक्का जमाया। इस छक्के के साथ ही शैफाली ने 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसकी अगली ही गेंद पर शेफाली ने एक और छक्का लगाया। इस ओवर में भारत को 15 रन हासिल हुए।
भारत का स्कोर 126/1
IND-W vs ML-W, Asian Games 2023: भारत एकमात्र एशियाई टीम है जिसने पिछले तीन आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल या उससे आगे तक जगह बनाई है। महिला एशिया कप के सभी संस्करणों में केवल एक बार भारत ने खिताब नहीं जीता है। एशिया कप में सात बार टीम चैंपियन बनी है। ऐसे में स्पष्ट है कि विमेन इन ब्लू एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार है। हालांकि हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना एंड कंपनी को पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसी टीमों से टक्कर मिल सकती है। टी20 प्रारूप में कई बार उलटफेर देखने को मिलता है। भारत का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से सामना हो सकता है। बांग्लादेश दौरे पर प्रदर्शन को देखते हुए कहा जा सकता है चुनौती आसान नहीं होगी। बांग्लादेश के खिलाफ एक मैच में खराब व्यवहार के कारण कप्तान हरमनप्रीत कौर पर 2 मैच का बैन लगा है। वह अगले दो मैचों में नहीं खेल पाएंगी।