India vs West Indies: भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेला गया पहला मुकाबला वेस्टइंडीज की टीम जीतने में कामयाब रही। विंडीज ने शाई होप और शिमरॉन हेटमायर के शतक की बदौलत 47.5 ओवर में 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही और टीम को 11 के स्कोर पर ही सुनील अम्ब्रिस के रूप में पहला झटका लगा।

सुनील अम्ब्रिस को दीपक चहर ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद हेटमायर और शाई होप ने दूसरे विकेट के लिए 218 रनों की साझेदारी निभाई। वहीं हेटमायर ने वनडे करियर का पांचवां शतक लगाया, 139 के स्कोर पर मोहम्मद शमी ने हेटमायर को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट कराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 288  रनों का लक्ष्य रखा था।

इस मुकाबले में टॉस जीतकर पोलार्ड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। शेल्डन कॉटरेल ने केएल राहुल को महज 6 रन पर शिम्रोन हेटमायर के हाथों कैच आउट कराया। इसी ओवर में कप्तान कोहली ने एक चौका लगाया, लेकिन अगली ही गेंद पर वह क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए।

दो विकेट जल्दी गिरने के बाद रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के बीच तीसरे विकेट के लिए अहम 55 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को अल्जारी जोसेफ ने तोड़ा। जोसेफ की गेंद पर पुल शॉट लगाने के प्रयास में रोहित शर्मा प्वॉइंट पर खड़े पोलार्ड को कैच दे बैठे। रोहित ने टीम के लिए 36 रन बनाए।

ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने चौथे विकेट के लिए शानदार 114 रन की साझेदारी निभाई। अय्यर को अल्जारी जोसेफ ने 70 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। इस दौरान ऋषभ पंत ने भी वनडे करियर का अपना पहला अर्धशतक जड़ा। ऋषभ पंत को 71 के स्कोर पर किरोन पोलार्ड ने हेटमायर के हाथों कैच आउट कराया। केदार जाधव 35 गेंद में 40 रन बनाकर कीमो पॉल की गेंद पर किरोन पोलार्ड को अपना कैच थमा बैठे। वहीं रविंद्र जडेजा को रोस्टन चेज ने रन आउट कर बाहर भेजा।

Live Blog

21:40 (IST)15 Dec 2019





















जीत के करीब विंडीज

निकलोस पूरन 18 गेंद में एक चौके की मदद से 15 के स्कोर पर आ गए हैं। पूरन और होप किसी तरह की जल्दबाजी नहीं दिखा रहे हैं और आसानी के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं।

21:28 (IST)15 Dec 2019





















भारत ने गंवाया रिव्यू

कुलदीप यादव की गेंद पर शाई होप शॉट लगाने से चूक गए। कुलदीप ने एलबीडव्ल्यू की जोरदार अपील की। इसके बाद कप्तान कोहली ने डीआरएस लिया और भारत ने रिव्यू गंवा दिया। 

21:13 (IST)15 Dec 2019





















हेटमायर लौटे पवेलियन

मोहम्मद शमी ने श्रेयस अय्यर के हाथों हेटमायर को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई है। भारत की कोशिश यहां कुछ विकेट और झटकने की होगी।

21:00 (IST)15 Dec 2019





















मुश्किल में भारत

मैच महज एक औपचारिकता नजर आ रही है। भारतीय टीम को अगर मुकाबले में वापसी करना है तो उन्हें लगातार कुछ विकेट झटकने होंगे। होप 118 गेंद में 70 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

20:45 (IST)15 Dec 2019





















होप 60 के स्कोर पर

हेटमायर और होप के बीच 174 रन की साझेदारी हो चुकी है। होप एक छोर से लगातार सयंम के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं। होप ने अभी तक 110 गेंदों में 60 रन की पारी खेली है।

20:28 (IST)15 Dec 2019





















होप ने जड़ा अर्धशतक

शाई होप ने धैर्य के साथ खेलते हुए अपने वनडे करियर का 15वां अर्धशतक पूरा किया। 92 गेंदों पर होप ने अपना पचास रन पूरा किया। भारतीय गेंदबाजों को विकेट की तलाश है।

20:17 (IST)15 Dec 2019





















विकेटों की जरूरत

शाई होप अर्धशतक तो वहीं हेटमायर शतक के करीब है। भारत से मैच दूर जा रहा है। अगर भारत को इस मैच में वापसी करना है तो लगातार विकेट झटकने होंगे।

20:02 (IST)15 Dec 2019





















पंत की जोरदार अपील

26 ओवर के बाद विंडीज की टीम ने 149 रन बना लिए हैं।  रविंद्र जडेजा पारी का 27वां ओवर लेकर आए। पहली गेंद पर पंत ने स्टंपिंग की अपील की, जिसे अंपायर ने नकार दिया।

19:42 (IST)15 Dec 2019





















हेटमायर ने जड़ा छक्का

हेटमायर ने 50 गेंदों में अपने वनडे करियर का पांचवां अर्धशतक लगाया। हेटमायर शुरू से ही आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आए और इसमें कामयाब भी रहे।

19:32 (IST)15 Dec 2019





















86 गेंद में 74 रन की साझेदारी

शाई होप और हेटमायर के बीच 86 गेंद में 74 रन की साझेदारी पूरी हो चुकी है। ये दोनों ही बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों पर लगातार दबाब बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

19:15 (IST)15 Dec 2019





















हेटमायर ने जड़ा छक्का

कुलदीप यादव की गेंद पर जोरदार छक्का जड़कर हेटमायर 40 के स्कोर पर पहुंच गए। हेटमायर लगातार कुलदीप की गेंदों पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं।

19:01 (IST)15 Dec 2019





















हेटमायर लय में..

वेस्टइंडीज ने पहले पावरप्ले के खत्म होने तक एक विकेट खोकर 36 रन बना लिए हैं। हेटमायर 22 गेंदों में 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। हेटमायर की कोशिश बड़ी पारी खेलने की होगी।

18:45 (IST)15 Dec 2019





















होप पर नजरें

विंडीज को अगर इस मैच को जीतना है तो शाई होप को बड़ी पारी खेलनी होगी। टी-20 में कमाल का प्रदर्शन करने वाले हेटमायर पर भी रन बनाने की जिम्मेदारी होगी।

18:33 (IST)15 Dec 2019





















दीपक चहर को मिली सफलता

सुनील अम्ब्रिस को दीपक चहर ने एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। दीपक पिछले कुछ समय से लगातार पावर प्ले में भारत को सफलता दिलाते रहे हैं।

18:20 (IST)15 Dec 2019





















पंत ने जीता फैंस का दिल

पिछले कुछ मैचों से लगातार खराब शॉट खेलकर आउट हो रहे पंत ने इस मैच संयम के साथ बल्लेबाजी की। चेन्नई की मुश्किल पिच पर पंत ने टीम के लिए सबसे अधिक 71 रन बनाए।

18:08 (IST)15 Dec 2019





















भारत ने बनाए 288 रन

भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में आठ विकेट पर 288 रन बनाये। भारत की तरफ से ऋषभ पंत ने 71 और श्रेयस अय्यर ने 70 रन बनाये।

17:34 (IST)15 Dec 2019





















पिच पर दो नए बल्लेबाज

केदार जाधव और रविंद्र जडेजा के जल्दी आउट होने के बाद भारतीय टीम मुश्किलों में दिखाई दे रही है। दो ओवर का खेल बचा हुआ है और पिच पर दो नए बल्लेबाज मौजूद हैं।

17:22 (IST)15 Dec 2019





















जाधव लौटे पवेलियन

जेडाज ने जोसेफ की गेंद पर चौका लगाया। इसके साथ ही जडेजा 20 के स्कोर पर आ गए। इसी बीच जाधव 40 के स्कोर पर पोलार्ड को अपना कैच दे बैठे।

17:13 (IST)15 Dec 2019





















31 पर जाधव

केदार जाधव 25 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 31 के स्कोर पर पहुंच गए हैं। जाधव की कोशिश यहां तेज गति से रन बनाने की होगी।

17:01 (IST)15 Dec 2019





















जाधव को बनाने होंगे रन

केदार जाधव ने एक छक्का जरूर लगाया है, लेकिन उनकी बल्लेबाजी में फॉर्म नहीं दिखा। ऐसे में जडेजा को एक छोर से रन बनाने होंगे। जेसेफ लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।

16:52 (IST)15 Dec 2019





















जाधव ने जड़ा छक्का

केदार जाधव ने पोलार्ड की गेंद पर जोरदार छक्का लगाया। पंत के आउट होने के बाद जाधव के पास टीम के लिए अंत तक खेलने की जिम्मेदारी होगी।

16:42 (IST)15 Dec 2019





















चतुराई के साथ खेल रहे पंत

अय्यर के आउट होने के बाद ऋषभ पंत संभलकर शॉट लगा रहे हैं। वहीं दूसरे छोर पर केदार जाधव भी उनका अच्छा साथ निभा रहे हैं।

16:31 (IST)15 Dec 2019





















भारत को चौथा झटका

श्रेयस अय्यर शानदार 70 रन बनाकर पवेलिन लौटे। अय्यर के आउट होने के बाद पंत पर अंत तक खेलने की जिम्मेदारी निभानी होगी। केदार जाधव बल्लेबाजी करने आए हैं।

16:21 (IST)15 Dec 2019





















चेज के ओवर से 13 रन

भारतीय टीम का रन रेट में अब उपर की तरफ आता हुआ। रॉस्टन चेज के एक ही ओवर में दोनों ही बल्लेबाजों ने 13 रन बटोरने का काम किया।

16:12 (IST)15 Dec 2019





















पंत ने जड़ा अर्धशतक

ऋषभ पंत ने 49 गेंदों में अपने वनडे करियर का पहला अर्धशतक लगाया। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और एक छक्का भी आया। पंत इस स्कोर और बढ़ाना चाहेंगे।

15:58 (IST)15 Dec 2019





















40 के स्कोर पर पंत

कीमो पॉल के ओवर में ऋषभ पंत ने शानदार चौका लगाया। इसी ओवर की एक गेंद नो बॉल होने के कारण पंत को फ्री हिट मिली और इसका भी उन्होंने जमकर फायदा उठाया। पंत 40 पर पहुंचे।

15:46 (IST)15 Dec 2019





















50 रन की साझेदारी पूरी

अय्यर और पंत के बीच 68 गेंद में 50 रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों ही बल्लेबाज संयम के साथ पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। पंत 37 गेंद में 29 रन बना चुके हैं।

15:36 (IST)15 Dec 2019





















रन रेट में गिरावट

भारतीय टीम बेहद धीमी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। 27 ओवर की समाप्ति के बाद भारत ने 4.22 के रन रेट के साथ रन बनाए हैं। भारतीय बल्लेबाजों को रन रेट बढ़ाना होगा।

15:26 (IST)15 Dec 2019





















मुश्किल में बल्लेबाज

पंत और अय्यर के बीच 36 गेंद में 17 रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों ही बल्लेबाज किसी तरह का रिस्क नहीं उठा रहे हैं। इस पिच पर नए बल्लेबाजों के लिए बल्लेबाजी करना आसान नहीं दिख रहा है।

15:15 (IST)15 Dec 2019





















जोसफ का शानदार प्रदर्शन

अल्जारी जोसेफ शानदार अंदाज में गेंदबाजी कर रहे हैं। अपने स्पेल के तीन ओवर में जोसेफ ने सिर्फ 5 रन खर्च कर एक विकेट झटका है। इस दौरान उनका एक ओवर में मेडन भी रहा।

15:03 (IST)15 Dec 2019





















रोहित लौटे पवेलियन

जोसेफ की गेंद पर पुल शॉट लगाने के प्रयास में रोहित शर्मा प्वॉइंट पर खड़े पोलार्ड को कैच दे बैठे। रोहित ने टीम के लिए 36 रन बनाए। विंडीज के लिए यह बड़ी सफलता है।

14:53 (IST)15 Dec 2019





















विकेट की तलाश में विंडीज

रोस्टन चेज गेंदबाजी करने आए हैं। चेज की पहली तीन  गेंदों से दो रन आए। रोहित और अय्यर एक-एक रन के साथ पारी को आगे बढाने का काम कर रहे हैं। वहीं विंडीज गेंदबाज विकेट की तलाश में हैं।

14:42 (IST)15 Dec 2019





















कीमो पॉल की अच्छी गेंदबाजी

कीमो पॉल अपना पहला ओवर लेकर आए। इस ओवर से भारतीय बल्लेबाज 4 रन बटोरने में सफल रहे। पॉल गेंद को सही लाइन लेंथ पर डालने में कामयाब रहे।

14:31 (IST)15 Dec 2019





















रोहित ने जड़ा चौका

हेडन वाल्श की गेंद पर रोहित के साथ-साथ विकेटकीपर भी जज करने में भूल कर बैठे। भारत को गिफ्ट के रूप में 4 रन मिले।वहीं ओवर की पांचवीं गेंद पर रोहित ऑफ साइट चौका लगाया।

14:21 (IST)15 Dec 2019





















अय्यर ने जड़ा चौका

हेडन वाल्श पारी का 11वां ओर करने आए। पहली ही गेंद पर चौका जड़कर श्रेयस अय्यर ने चौका लगाया। अय्यर और रोहित की कोशिश यहां एक साझेदारी बनाने की होगी।

14:13 (IST)15 Dec 2019





















भारत को दूसरा झटका

केएल राहुल के बाद कप्तान कोहली भी कॉटरेल की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। कोहली के आउट होने से भारतीय टीम की सारी जिम्मेदारी उपकप्तान रोहित शर्मा के कंधो पर आ गई है।

14:04 (IST)15 Dec 2019





















विंडीज को बड़ी सफलता

शेल्डन कॉटरेल ने केएल राहुल को महज 6 के स्कोर पर आउट कर विंडीज को बड़ी सफलता दिलाई। केएल राहुल के आउट होने के बाद कप्तान कोहली बल्लेबाजी करने आए हैं।

13:50 (IST)15 Dec 2019





















भारत की धीमी शुरुआत

4 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया ने केवल 11 रन ही बनाए हैं। रोहित और राहुल अभी अपना समय ले रहे हैं और लय पाने की कोशिश कर रहे हैं।

13:45 (IST)15 Dec 2019





















दूसरा मेडन ओवर

कॉट्रेल घातक गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं और उन्होंने लगातार अपना दूसरा ओवर मेडन डाला है। रोहित शर्मा अभी अपना खाता नहीं खोल सके हैं। 

13:36 (IST)15 Dec 2019





















मेडन रहा पहला ओवर

पहला ओवर कॉट्रेल लेकर आए थे और सामने रोहित शर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन वो अपना खाता भी नहीं खोल सके और मेडन ओवर रहा। अच्छी शुरुआत वेस्टइंडीज के द्वारा।