South Africa vs India 1st Test Day 1:भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैच की सीरीज का पहला टेस्ट मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और पहले दिन भारत ने खेल खत्म होने तक 3 विकेट पर 272 रन बना लिए। दूसरे दिन के खेल से जुड़े ताजा अपडेट्स पाने के लिए यहां क्लिक करें:-
भारत के ओपनर्स मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ने 117 रनों की साझेदारी की। पहले दिन केएल राहुल ने अपने करियर का 7वां टेस्ट शतक भी जड़ा। वहीं मयंक अग्रवाल ने 60 रनों की पारी खेली। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा गोल्डेन डक का शिकार हुए और खाता भी नहीं खोल सके। विराट कोहली ने 35 रन बनाए लेकिन एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। दिन के अंत तक राहुल 122 और अजिंक्य रहाणे 40 रन बनाकर नाबाद हैं। मेजबानों के लिए लुंगी नगिडि ने तीनों विकेट लिए।
गौरतलब है कि भारतीय टीम साउथ अफ्रीका में अब तक एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। हालांकि, स बार विराट की कप्तानी वाली टीम इंडिया कोशिश करेगी कि वह इतिहास रचे और टेस्ट सीरीज अपने नाम करे। भारत ने 1992 में पहली बार साउथ अफ्रीका का दौरा किया था।
मयंक को मिला जीवनदान, जड़ दिया पचासा, राहुल संग मिलकर ठोका शतक; देखें Video
इस मैच में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। बतौर विकेटकीपर पंत ने 25 टेस्ट मैच में 97 शिकार किए हैं। इस टेस्ट में वह यदि तीन शिकार करने में कामयाब रहे, तो सबसे तेज 100 डिस्मिसल करने वाले भारतीय विकेटकीपर बन जाएंगे।
एमएस धोनी ने 36 टेस्ट मैच में 100 विकेट पूरे किए थे। अगर पंत इस मैच में ऐसा करने में सफल होते हैं, तो वह धोनी से 10 टेस्ट मैच पहले यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। फिलहाल भारत के लिए धोनी के नाम पर सबसे तेज 100 शिकार करने का रिकॉर्ड है।
Freedom Trophy, 2021/22
South Africa
197(62.3)& 191(68.0)
India
327(105.3)& 174(50.3)
Match Ended ( Day 5 – 1st Test )
India beat South Africa by 113 runs
सेंचूरियन टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने 90 ओवर में 3 विकेट पर 272 रन बना लिए हैं। उपकप्तान और ओपनर केएल राहुल ने पूरे दिन बल्लेबाजी की और 122 रन बनाकर वापस नाबाद लौटे। उनके साथ पूर्व उपकप्तान अजिंक्य रहाणे भी 40 रनों पर नाबाद हैं। मेजबान टीम के लिए लुंगी नगिडि ने तीनों विकेट झटके।
भारतीय ओपनर और इस टेस्ट सीरीज में उपकप्तान केएल राहुल ने अपने करियर का 7वां टेस्ट शतक जड़ दिया है। साथ ही वे दक्षिण अफ्रीका में वसीम जाफर के बाद शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय ओपनर भी बन गए हैं। केएल राहुल ने भारत के स्कोर को अभी तक 240 पार पहुंचा दिया है। उनके ओपनिंग पार्टनर मयंक अग्रवाल ने भी 60 रनों की पारी खेली थी।
पहले दिन के दूसरे सत्र तक का खेल हो चुका है। दूसरा सेशन मिश्रित रहा। दो विकेट लेकर साउथ अफ़्रीका ने वापसी की कोशिश की, लेकिन विराट कोहली और केएल राहुल ने 16 ओवर्स में 40 रन जोड़कर इस कोशिश को नाकाम कर दिया। तीसरे सत्र के ताजा अपडेट्स के लिए आप जनसत्ता.कॉम से जुड़े रहिए।
लुंगी एनगिडी ने अगली ही गेंद पर एक और विकेट ले लिया। मयंक की जगह आए चेतेश्वर पुजारा बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। लुंगी की यह बॉल चौथे स्टंप पर गुड लेंथ थी। पुजारा ने डिफेंस का प्रयास किया, बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद थाई पैड पर लगी और शॉर्ट लेग की ओर उछली। वहां पर खड़े पीटरसन ने फुर्ती दिखाते हुए कैच लपक लिया।
40 ओवर के बाद मिली साउथ अफ्रीका को पहली विकेट मिली। लुंगी एनगिडी की यह गेंद ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ, गिरकर अंदर की ओर आई, डिफेंस का प्रयास, सीधा अगले पैर पर जाकर लगी, एलबीडब्ल्यू की अपील, अंपायर ने कहा नॉट आउट, एल्गर ने लिया रिव्यू और गेंद लेग स्टंप पर जाकर लग रही थी, अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। मयंक निराशा मन के साथ पवेलियन लौटे।
भारत ने 35वें ओवर में अपना शतक पूरा किया। मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ने 34.3 ओवर में पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। 39वें ओवर की समाप्ति के बाद मयंक का स्कोर 56 और केएल राहुल का 43 रन था। राहुल अब अपने 13वें टेस्ट अर्धशतक से सिर्फ 7 रन दूर हैं।
लंच के बाद दूसरे ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर मयंक अग्रवाल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। लंच के बाद यह उनकी 5वीं गेंद थी। उन्होंने 87 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया है। 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 90 रन है। मयंक 53 और राहुल 29 रन पर नाबाद हैं।
लंच के बाद का खेल शुरू हो चुका है। जनसत्ता.कॉम में आपका एक बार फिर से स्वागत है। मैच के ताजा अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
पहले दिन लंच तक का खेल हो चुका है। पहले सत्र में भारत ने 28 ओवर में लगभग तीन के रन रेट से 83 रन बनाए। इस दौरान टीम इंडिया ने कोई विकेट नहीं गवांया। लंच के बाद मैच के ताजा अपडेट्स के लिए आप जनसत्ता.कॉम से जुड़े रहिए।
काफी देर से खामोश चल रहे मयंक अग्रवाल ने 18वें ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार 2 चौके लगाए। इसके साथ ही भारत का भी अर्धशतक पूरा हो गया। हालांकि, मयंक को मार्को जानसेन की चौथी गेंद पर जीवनदान भी मिला। मार्को की यह गुड लेंथ गेंद थी। ऑफ स्टंप पर पड़कर एंगल से बाहर की ओर जाती हुई, अतिरिक्त उछाल भी, बाहरी किनारा और डिकॉक ने दाईं ओर डाइव लगाकर गेंद को रोकना चाहा, लेकिन गेंद ग्लब्स से छिटक गई।
केएल राहुल भी अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ते नजर आ रहे हैं। उन्होंने 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाया। राहुल का मैच में यह अब तक का दूसरा चौका है। मुल्डर का यह ओवर खत्म होने के बाद भारत का स्कोर 13 ओवर में बिना विकेट खोए 42 रन हो गया।
मयंक ने राहुल के मुकाबले अपेक्षाकृत तेज हाथ दिखाए। उन्होंने 10वें ओवर की पहली, चौथी और पांचवीं गेंद पर गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 32 रन है। मयंक ने 31 गेंद में 29 और केएल राहुल ने 29 गेंद में 9 रन बनाए हैं।
भारत की ओर से मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की। साउथ अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा पहला ओवर लेकर आए। रबाडा के पहले ओवर में राहुल खाता नहीं खोल पाए। दूसरा ओवर लुंगी एनगिडी ने फेंका। मयंक ने उनकी पहली ही गेंद पर 2 रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला।
दक्षिण अफ्रीका: डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, कीगन पीटरसन, रॉसी वैन डेर डूसेन, टेम्बा बावुमा, क्विंटन डी कॉक, वियान मुल्डर, मार्को जैनसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।
भारत: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।