प्रबल दावेदार भारत ने कबड्डी मास्टर्स चैम्पियनशिप के शुरुआती मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 36-20 से मात देकर शानदार आगाज किया। भारतीय कप्तान अजय ठाकुर की बदौलत भारत ने ब्रेक तक 22-9 से बढ़त बना ली थी और इसके बाद उसने मुड़कर नहीं देखा। ठाकुर ने 15 रेड अंक बनाये और वह टैकल करने में भी इतने ही मजबूत रहे जिससे टीम ने 12 और अंक जुटाये। भारत ने हाफ टाइम तक 13 अंक की बढ़त बना ली थी।

Kabaddi Live Score, India vs Kenya Live Score Streaming, Kabaddi Masters Dubai 2018 Live Score Updates: 

Kabaddi Live Streaming, India vs Kenya, Kabaddi Masters Dubai 2018 Live Score Streaming

ठाकुर को पूरा श्रेय देते हुए भारतीय कोच श्रीनिवास रेड्डी ने कहा, ‘‘उसने उनके दोनों कार्नर पर कब्जा किया और उनके डिफेंस को तोड़ दिया।’’ पाकिस्तानी टीम कहीं भी भारत के खिलाफ लय में नहीं दिखी और उनके कोच नबील अहमद ने वीजा परेशानियों के कारण टीम के देरी से आने की बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘हम आज यहां सुबह सात बजे पहुंचे और अभ्यास करने का हमें जरा भी समय नहीं मिला। हमें आगामी मैचों में सुधार की उम्मीद है।’’

Live Blog

Kabaddi Live Score, India vs Pakistan Live Score Streaming, Kabaddi Masters Dubai 2018 Live Score Updates: 

21:10 (IST)22 Jun 2018
भारत ने जीता मैच

भारत ने पाकिस्तान को मैच में 35-20 से मात दी। इस मुकाबले में भारत पहले 8 मिनट के बाद से पूरी तरह से विपक्षी टीम पर हावी ही दिखा। टीम का अगला मैच केन्या से कल होगा। 

21:07 (IST)22 Jun 2018
पाकिस्तान की सुपर रेड

मोहम्मद इमरान अपनी अगली रेड में, जिसमें कोई अंक नहीं। मैच खत्म होने में 3 मिनट शेष। भारत के पास मजबूत बढ़त और पाकिस्तान ने सुपर टैकल किया। राहुल चौधरी आउट। भारत 34, पाकिस्तान 17

21:02 (IST)22 Jun 2018
राहुल चौधरी ने दिखाया शानदार खेल

राहुल चौधरी शानदार खेल दिखाते हुए। अगला मुकाबला ईरान और कोरिया के बीच खेला जाना है, जो ग्रुप बी का मैच होगा। भारत 33, पाकिस्तान 15

20:51 (IST)22 Jun 2018
भारत के पास 17 अंक की लीड

भारतीय डिफेंस काफी मजबूत और इसके सामने पाकिस्तानी खिलाड़ी बेबस नजर आ रहे हैं। इबरार हुसैन ने अपनी अगली रेड में पाकिस्तान को एक और अंक का नुकसान करवा दिया है। भारत 30, पाकिस्तान 13

20:49 (IST)22 Jun 2018
पाकिस्तान ने की पहली सुपर रेड

पाकिस्तान ने कबड्डी मास्टर्स 2018 की पहली सुपर रेड की। अजय ठाकुर 10 रेड में 6 अंक जुटा चुके हैं। पाकिस्तान इस वक्त भारत से काफी पिछड़ रहा है। भारत 27, पाकिस्तान 13

20:43 (IST)22 Jun 2018
पाकिस्तान दूसरी बार ऑलआउट

दूसरे हाफ की शुरुआत हो चुकी है और भरत ने पहली ही रेड में पाकिस्तान को ऑलआउट कर दिया है। इस मैच में पाकिस्तान दूसरी बार ऑलआउट हुआ है। वहीं अगली रेड में भारत ने एक और अंक जुटाया। भारत 26, पाकिस्तान 9

20:34 (IST)22 Jun 2018
पहले हाफ तक भारत के पास मजबूत लीड

पाकिस्तान एक बार फिर से ऑलआउट की तरफ पहुंचा लेकिन काशिफ ने सुरेंद्र नाडा का शिकार कर लिया। अजय अगली रेड में और भारत को एक और अंक। पहला हाफ समाप्त हो चुका है। भारत 22, पाकिस्तान 9

20:33 (IST)22 Jun 2018
भारत के पास 12 अंक की लीड

सुरेंद्र नाडा ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को दबोचा। वहीं अगली रेड में राहुल चौधरी ने प्वाइंट जुटाया। राहुल ने पिछली 5 रेड में ये दूसरा अंक जुटाया। भारत 20, पाकिस्तान 8

20:29 (IST)22 Jun 2018
पाकिस्तान ऑलआउट

रोहित ने रेड में नदीम का शिकार कर लिया है। पहले 16 मिनट तक उनका इस्तेमाल नहीं हो सका था। रोहित ने दो अंक लिए और इसी के साथ पाकिस्तान ऑल आउट हो चुका है। भारत 14, पाकिस्तान 8

20:28 (IST)22 Jun 2018
पाकिस्तान का डिफेंडर आउट

राहुल चौधरी ने पाकिस्तान के डिफेंडर को आउट किया। पाकिस्तान इस वक्त 3 अंक से लीड कर रहा है। भारतीय टीम का डिफेंस फुल हाउस हो चुका है। भारत 10, पाकिस्तान 7

20:21 (IST)22 Jun 2018
राहुल चौधरी कोर्ट से बाहर

मुदस्सर बगैर टच के लॉबी में प्रवेश कर गए, जिसके चलते भारत को अंक। वहीं राहुल चौधरी ने काशिफ रज्जाक को चलता किया। राहुल चौधरी को पाकिस्तान ने कोर्ट से बाहर किया। भारत 9, पाकिस्तान 6

20:18 (IST)22 Jun 2018
प्रदीप नरवाल आउट

प्रदीप नरवाल रेड में दबोच लिए गए। वहीं अगली रेड में इबरार हुसैन ने रनिंग किक लगाने की कोशिश की लेकिन नाकाम। अजय ठाकुर ने रेड में इबरार को आउट कर दिया है। भारत 6, पाकिस्तान 4

20:16 (IST)22 Jun 2018
पाकिस्तान पिछड़ा

डू और डाई रेड में पाकिस्तान के नदीम आउट हुए। पाकिस्तान के खेमे में इस वक्त 1 रेडर औ 4 डिफेंडर दिख रहे हैं। मुदस्सर अली अगली रेड में, जिसमें कोई प्वाइंट नहीं। भारत 5, पाकिस्तान 3

20:12 (IST)22 Jun 2018
प्रदीप नरवाल को पाकिस्तान ने दबोचा

राहुल चौधरी को बोनस मिला लेकिन नासिर अली ने रिव्यू मांगा और बोनस खारिज। बोनस के लिए एक पैर लाइन के ऊपर और दूसरा पैर ठीक उसी वक्त में हवा में होना चाहिए। सुरेंद्र नाडा ने विपक्षी टीम को दबोचा। वहीं अगली रेड में प्रदीप नरवाल आउट। भारत 1, पाकिस्तान 2

20:08 (IST)22 Jun 2018
मैच शुरू

मुकाबला शुरू हो चुका है। मोहम्मद नदीम ने पहली रेड डाली लेकिन कोई अंक नहीं। वहीं अजय ठाकुर ने अपनी पहली ही रेड में मुदस्सर अली को बाहर कर दिया है। इबरार अली ने अपनी पहली रेड में बोनस लिया। भारत 1, पाकिस्तान 1

20:06 (IST)22 Jun 2018
पाकिस्तान का मजबूत डिफेंस

पाकिस्तान का डिफेंस बेहद मजबूत है। रिशांक देवाडिगा और मोनू गोयत को फर्स्ट-7 में स्थान नहीं मिला है। इसका मतलब साफ है कि भारत का डिफेंस भी काफी मजबूत है।

20:04 (IST)22 Jun 2018
भारत ने जीता टॉस

भारत ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना है। फैंस बेहद उत्सुक नजर आ रहे हैं। हाफ टाइम के बाद पहली रेड पाकिस्तान की होने जा रही है। 

20:01 (IST)22 Jun 2018
मंजीत छिल्लर को फर्स्ट-7 में जगह नहीं

मंजीत छिल्लर को फर्स्ट-7 में भारत की ओर से मौका नहीं मिला है। यह इस बात का संकेत है कि टीम में कितना तगड़ा कॉम्पिटीशन है। मुकाबला 2 मिनट बाद शुरू हो रहा है। ये मैच भारत के लिए फाइनल की तैयारी है।

19:55 (IST)22 Jun 2018
राज्यवर्धन सिंह राठौर ने की प्रशंसा

मुख्य अतिथी के रूप में भारत के खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर यहां मौजूद हैं। उनका कहना है कि भारतीय स्पोर्ट्स अब ग्लोबल हो चुका है। उन्होंने दुबई में कबड्डी का आयोजन करने की भी प्रशंसा की है।

19:52 (IST)22 Jun 2018
10 मिनट बाद शुरू होगा मैच

मुकाबला अब से 10 मिनट बाद शुरू होने जा रहा है। हर टीम अपने ग्रुप की दूसरी टीमों के साथ दो-दो मैच खेलेगी। यानी लीग में कुल 4 मुकाबले। फैंस इस मैच को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं।

19:50 (IST)22 Jun 2018
भारत के लिए कोरियन चुनौती कठिन

सेमीफाइनल मैच 29 जून को होगा, जिसमें दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें पहुंचेंगी। ईरान ने इसमें दूसरे दर्जे की टीम भेजी है, जिसके चलते अब टीम इंडिया के लिए कोरियाई चुनौती सबसे कठिन मानी जा रही है। 

19:50 (IST)22 Jun 2018
पाकिस्तान की टीम

नासिर अली, वसीम सजद, कश्यिर अब्बास, काशिफ रज्जाक, वकार अली, मुदाससार अली, मुहम्मद नदीम, सज़ाद शौकत, अबीद हुसैन, अख्खा हुसैन, मुहम्मद निसार, मुजम्मल हुसैन, मुहम्मद इमरान, मुहम्मद सफियान।

19:44 (IST)22 Jun 2018
भारतीय टीम

भारतीय टीम में गिरीश मारुति एर्नक, सुरेंद्र नाडा, संदीप, मोहित छिल्लर, राजूलाल चौधरी, सुरजीत, दीपक हुडा, प्रदीप नरवाल, राहुल चौधरी, रिशांक देवडिगा, मोनू गोयत, रोहित कुमार, अजय ठाकुर और मंजीत छिल्लर शामिल हैं।