India vs Pakistan Asia Cup 2022: भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2022 में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। उसने 28 अगस्त 2022 को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम खेले गए मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से जीत हासिल की। भारत की पाकिस्तान के खिलाफ यह जीत 308 दिन बाद आई है। टीम इंडिया 24 अक्टूबर 2021 को आईसीसी टी20 विश्व कप के मुकाबले में इसी मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट से हार गई थी।
इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। इस मैच में ऋषभ पंत प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 19.5 ओवर में 147 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने 26 रन देकर 4 और हार्दिक पंड्या ने 25 रन देकर 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 148 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। भारत को आखिरी 3 गेंद में 6 रन बनाने थे। हार्दिक पंड्या ने मोहम्मद नवाज की चौथी गेंद पर छक्का लगाकर टीम की झोली में जीत डाल दी।
इस मैच के लिए ऋषभ पंत भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। उनकी जगह दिनेश कार्तिक विकेट के पीछे की जिम्मेदारी उठाई। भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह के साथ आवेश खान तीसरे तेज गेंदबाज रहे।
ये है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
ये है पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहनवाज दहानी।
Asia Cup, 2022
India
148/5 (19.4)
Pakistan
147 (19.5)
Match Ended ( Day – Match 2 )
India beat Pakistan by 5 wickets
IND vs PAK Asia Cup 2022:
हार्दिक पंड्या के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर भारत ने एशिया कप में रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया।
यह मैच हार्दिक पंड्या के लिए जाना जाएगा। उन्होंने पहले तीन विकेट लेकर पाकिस्तान को कम स्कोर पर समेटने में मदद की। फिर एक छोर अकेले और अंतिम तक संभालते हुए भारत को जीत दिला दी। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी।
भारत ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 141 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए सिर्फ 7 रन बनाने हैं। रविंद्र जडेजा के 28 गेंद में 35 रन हैं। हार्दिक पंड्या के 15 गेंद में 27 रन हैं।
IND vs PAK Live Score: भारत को 15वें ओवर में चौथा झटका लगा। नसीम शाह ने अपने ओवर की दूसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव को बोल्ड कर दिया। सूर्यकुमार यादव 18 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 97 रन है।
टीम इंडिया ने 12 ओवर में 3 विकेट खोकर 77 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 8 ओवर में 71 रनों की जरूरत। रविंद्र जडेजा 15 और सूर्यकुमार यादव 10 रन बनाकर क्रीज पर। मोहम्मद नवाज के ओवर में 8 रन बने।
IND vs PAK Live Score: भारत को 10वें ओवर की पहली गेंद पर तीसरा झटका लगा। विराट कोहली नवाज की गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाने के चक्कर में इफ्तिखार अहमद को अपना कैच थमा बैठे। विराट कोहली 34 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुए। विराट की जगह सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए।
IND vs PAK LIVE: भारत को 8वें ओवर में दूसरा झटका लगा। रोहित शर्मा मोहम्मद नवाज की आखिरी गेंद पर रोहित इफ्तिखार अहमद को अपना कैच थमा बैठे। उन्होंने इससे पहले चौथी गेंद पर छक्का लगाया था। रोहित की जगह रविंद्र जडेजा क्रीज पर आए। रोहित शर्मा 18 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए।
IND vs PAK LIVE: सात ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर एक विकेट पर 41 रन है। विराट कोहली के 27 गेंद पर 31 रन है। रोहित शर्मा के 14 गेंद में 5 रन हैं। भारत ने पावरप्ले में यानी 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 38 रन बनाए थे।
IND vs PAK LIVE: भारतीय पारी के 5 ओवर का खेल हो चुका है। उसका स्कोर एक विकेट पर 29 रन है। विराट कोहली के 21 गेंद में 24 रन हैं। रोहित शर्मा के 8 गेंद में 4 रन हैं। दोनों के बीच 29 रन की साझेदारी हो चुकी है।
IND vs PAK LIVE: भारत को दूसरी ही गेंद पर पहला झटका लगा। केएल राहुल नसीम शाह की गेंद पर बोल्ड हो गए। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उनकी जगह विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए आए हैं। विराट कोहली का यह 100वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच है। वह तीनों फॉर्मेट में 100 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाले पहले भारतीय हैं।
IND vs PAK LIVE: भारत की ओर से रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की। पाकिस्तान के लिए पहला ओवर नसीम शाह पहला ओवर लेकर आए। रोहित ने उनकी पहली ही गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम इंडिया का खाता खोला।
IND vs PAK LIVE: भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर 147 रन पर रोका। हालांकि, जिस तरह से अंतिम बल्लेबाजों दहानी और हारिस ने बल्लेबाजी की, उससे पाकिस्तान के स्कोर में कम से कम 15 से 20 रन की वृद्धि हुई और यह महत्वपूर्ण हो सकता है। उम्मीद है कि टीम इंडिया इस मैच को जल्दी समाप्त कराने के इरादे से उतरेगी।
IND vs PAK LIVE: भुवनेश्वर कुमार 19वां ओवर लेकर आए। उन्होंने दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार विकेट झटके। भुवी ने दूसरी गेंद पर शादाब खान और तीसरी गेंद पर नसीम शाह को एलबीडब्ल्यू किया। शादाब 9 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए, जबकि नसीम शाह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
IND vs PAK LIVE: भुवनेश्वर कुमार 17वां ओवर लेकर आए। उन्होंने तीसरी गेंद पर आसिफ अली को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। भुवी की यह गेंद स्लोअर लेग कटर थी। यह काफी वाइड और बैक ऑफ लेंथ थी। आसिफ अली बिना गेंद तक पहुंचे ही दूर से शॉट खेलने गए और लॉन्ग ऑफ पर सूर्या ने आसान सा कैच लपक लिया। आसिफ अली 7 गेंद में 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह नवाज क्रीज पर आए हैं।
IND vs PAK LIVE: हार्दिक पंड्या ने 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को एक और सफलता दिलाई। उन्होंने खुशदिल शाह को पवेलियन भेजा। हार्दिक की यह शॉर्ट गेंद थी। खुशदिल शाह कट के लिए गए, लेकिन डीप पॉइंट पर रविंद्र जडेजा ने उनका आसान कैच पकड़ लिया। खुशदिल 7 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह आसिफ अली बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
IND vs PAK LIVE: हार्दिक पंड्या ने भारत को चौथी सफलता दिलाई। उन्होंने 15वें ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद रिजवान को थर्डमैन पर आवेश खान के हाथों कैच कराया। हार्दिक की यह गेंद पटकी हुई थी। रिजवान ऑफ स्टंप के बाहर जाती इस शॉर्ट गेंद को लेट कट के लिए गए।उन्होंने अपने पूरे शरीर को बेंड कर लिया था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और आवेश ने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। रिजवान 42 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह शादाब खान क्रीज पर आए।
IND vs PAK LIVE: हार्दिक पंड्या ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने 13वें ओवर की पहली गेंद पर इफ्तिखार अहमद को विकेट के पीछे दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया। हार्दिक की यह गेंद पटकी हुई थी। सिर पर बाउंसर, इफ्तिखार ने पुल करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी हिस्सा छूते हुए कार्तिक के दस्तानों में पहुंच गई। इफ्तिखार की जगह खुशदिल शाह बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
IND vs PAK LIVE: दस ओवर का खेल हो चुका है। पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट पर 68 रन है। रिजवान के 31 गेंद में 29 रन हैं। इफ्तिखार अहमद के 14 गेंद में 16 रन हैं। दोनों के बीच 25 गेंद में 26 रन की साझेदारी हो चुकी है।
IND vs PAK LIVE: आवेश खान छठा ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर रिजवान ने छक्का लगाया और अगली गेंद पर चौका जड़ दिया। हालांकि, पांचवीं गेंद पर आवेश खान ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने फखर जमान को विकेट के पीछे दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया। फखर 6 गेंद में 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
IND vs PAK LIVE: पांच ओवर का मैच हो चुका है। पाकिस्तान का स्कोर एक विकेट पर 30 रन है। रिजवान के 17 गेंद में 9 रन हैं। फखर जमान ने 4 गेंद में 9 रन बनाए हैं।
भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिलाई है। उन्होंने लय में दिख रहे बाबर आजम को पवेलियन भेजा। पाकिस्तान का स्कोर 2.4 ओवर में 1 विकेट पर 15 रन। आजम ने 9 गेंदों पर 10 रन बनाए।
पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू। मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम क्रीज पर। भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। मोहम्मद रिजवान को दूसरी गेंद पर अंपायर ने एलबीडब्ल्यू दे दिया था। रिव्यू लेकर बचे। गेंद स्टंप के ऊपर जा रही थी। अगली गेंद पर उन्होंने सिंगल लिया। बाबर ने चौथी गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। अगली गेंद पर उन्होंने सिंगल लिया। भुवी ने आखिरी गेंद बेहतरीन की। कॉट बीहाइंड के लिए रिव्यू लिया गया, लेकिन गेंद रिजवान के बल्ले पर नहीं लगी थी। इस तरह से पहले ही ओवर में दो रिव्यू लिए गए। पाकिस्तान का स्कोर 1 ओवर में बगैर किसी विकेट के 6 रन। बाबर 5 और रिजवान 2 रन बनाकर क्रीज पर।
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रउफ, शाहनवाज दहानी
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह
एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया न टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मैच में ऋषभ पंत को प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला। बतौर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक मैच खेलेंगे।
IND vs PAK Asia Cup 2022: दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भारतीय दिग्गज विराट कोहली को उनके 100वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले बधाई दी है। एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ रविवार का मैच कोहली का 100वां टी20 अंतरराष्ट्रीय होगा, जिससे वह तीनों प्रारूपों में मैचों का शतक पूरा करने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे। कोहली ने अब तक 102 टेस्ट और 262 एकदिवसीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। स्टार स्पोर्ट्स द्वारा ट्विटर पर जारी किए गए वीडियो में डिविलियर्स ने कहा, ‘मैं अपने बहुत अच्छे दोस्त विराट कोहली को तीनों प्रारूपों में 100 मैच खेलने वाला पहला भारतीय खिलाड़ी बनने पर बधाई देना चाहता हूं। क्या शानदार उपलब्धि है, विराट। हम सभी को आप पर बहुत गर्व है। आपके 100वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए शुभकामनाएं। हम आपको देखते रहेंगे।’
IND vs PAK Asia Cup 2022: भारत की ओर से काफी कुछ सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। यह तीनों और फिनिशर की भूमिका निभा रहे दिनेश कार्तिक पाकिस्तानी आक्रमण पर हावी होने की कोशिश करेंगे।
IND vs PAK Asia Cup 2022: भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले 10 वर्षों से द्विपक्षीय श्रृंखलाएं नहीं खेली गईं हैं। ऐसे में वह किसी बड़े टूर्नामेंट में ही आमने-सामने होते हैं। इस तरह से हुए एक दूसरे के खिलाड़ियों के खेल से अपरिचित रहते हैं। पिछली बार जब भारत ने पाकिस्तान का सामना किया था तो उन्हें पता नहीं था शाहीन शाह अफरीदी के खेल में कितना निखार आ गया है।
IND vs PAK Asia Cup 2022: पिछली बार जब भारत ने पाकिस्तान का सामना किया था तो उन्हें पता नहीं था शाहीन शाह अफरीदी के खेल में कितना निखार आ गया है। इसका परिणाम यह रहा भारतीय टीम को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अफरीदी ने अपने पहले दो ओवर में ही भारतीय खेमे में खलबली मचा दी थी।
IND vs PAK Asia Cup 2022: भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले 10 वर्षों से द्विपक्षीय श्रृंखलाएं नहीं खेली गईं हैं। ऐसे में वह किसी बड़े टूर्नामेंट में ही आमने-सामने होते हैं। इस तरह से हुए एक दूसरे के खिलाड़ियों के खेल से अपरिचित रहते हैं।
IND vs PAK Asia Cup 2022 : मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के कई प्रयोगों के बावजूद भारतीय शीर्ष क्रम में लगभग वही बल्लेबाज हैं, जो पिछले साल टी-20 विश्व कप में खेले थे। रोहित और ऋषभ पंत की जोड़ी ने अपने आक्रामक तेवरों के कारण काफी उम्मीदें जगाई हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव मैदान के चारों तरफ शॉट खेलने की अपनी काबिलियत के कारण भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी बन गए हैं। दीपक हुड्डा को भी आयरलैंड के खिलाफ पारी का आगाज करने का मौका दिया गया था। हालांकि, अब कोहली और केएल राहुल की वापसी हो गई है। ऐसे में इस महत्वपूर्ण मैच में अनुभवी खिलाड़ियों को ही मौका मिलने की संभावना है।