महिला एशियन चैंपियंस हॉकी ट्रॉफी में भारतीय टीम ने अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की। उसने अपने पहले मैच में 11 नवंबर 2024 को मलेशिया को 4-0 से हराया। बिहार के राजगीर में खेले गए मैच में दूसरे क्वार्टर को छोड़ दें तो भारत ने अन्य तीनों क्वार्टर में गोल दागे। भारत ने पहले क्वार्टर में एक गोल किया। इसके बाद उसने तीसरे क्वार्टर में 2 और चौथे क्वार्टर में एक गोल किया।
भारत की ओर से संगीता कुमारी ने 2, जबकि प्रीति दुबे और उदिता ने 1-1 गोल किये। हालांकि, मलेशिया के खिलाफ भारत का गोल अंतर और ज्यादा हो सकता था, लेकिन उसके खिलाड़ियों की पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने में नाकामी सामने आई। भारत को पूरे मैच के दौरान 13 पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन उसके खिलाड़ी सिर्फ 3 को ही गोल में तब्दील कर पाईं।
मलेशिया को पहले क्वार्टर में एक पेनल्टी कॉर्नर मिला। उसे तीसरे क्वार्टर में भी एक पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन दोनों ही मौकों पर टीम उन्हें गोल में बदलने में नाकाम रही। पहले क्वार्टर में को रेफरी ने मलेशिया की युसैनी नूर को ग्रीन कार्ड दिखाया। भारत बनाम मलेशिया मैच से पहले चीन ने थाइलैंड को 15-0 से रौंद दिया।
भारत बनाम मलेशिया मैच टाइम लाइन
- आठवां मिनट: भारत बनाम मलेशिया: 1-0 (संगीता कुमारी ने गोल किया)
- हॉफटाइम: भारत बनाम मलेशिया: 1-0
- 42वां मिनट: भारत बनाम मलेशिया: 2-0 (प्रीति दुबे ने गोल किया)
- 43वां मिनट: भारत बनाम मलेशिया: 3-0 (उदिता ने गोल किया)
- 55वां मिनट: भारत बनाम मलेशिया: 4-0 (संगीता कुमारी ने गोल किया)
भारतीय महिला हॉकी टीम गत चैंपियन है। वह जीत के साथ अपने खिताब की रक्षा की शुरुआत करना चाहती थी और ऐसा ही उसने किया भी। हालांकि, पिछले बार के मुकाबले मैदान पर उतरने वाली टीम काफी अलग थी। सलीमा टेटे कप्तान हैं। टीम के नए पहलुओं में फिटनेस भी शामिल है, जिसमें युवा और तेज खिलाड़ियों पर ध्यान केंद्रित किया गया। वरिष्ठ खिलाड़ियों वंदना कटारिया, मोनिका और निशा को बाहर रखा गया।
Women’s Asian Champions Trophy 2024 India vs Malaysia Hockey Teams: ये हैं भारत और मलेशिया की महिला हॉकी टीमें
भारत: सविता पूनिया (गोलकीपर), बिचू देवी खारीबाम (गोलकीपर), उदिता, ज्योति, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, सुशीला चानू पुखरामबम, इशिका चौधरी, नेहा, सलीमा टेटे (कप्तान), शर्मिला देवी, मनीषा चौहान, सुनेलिता टोप्पो, लालरेम्सियामी देवी, नवनीत कौर (उपकप्तान) , प्रीति दुबे, संगीता कुमारी, दीपिका, ब्यूटी डुंगडुंग।
मलेशिया: अबांग दयांग, अजहैरी अजमीरा, अजहर नूर, अजमान नूरुल, बहारुदीन अनीत हुमैरा, चे नूर अकीलरूल्लाह, दीन जुलियानी (कप्तान), इफरिजल इंसिराह, हार्टोमो ज़ावियातुल, जेम्स तिबतर्शिनी, मोहम्मद नूर, मोहम्मद खैरुन्निसा, मोहम्मद नूर, मोहम्मद सिती, मुहम्मद जती, नासिर सती (गोलकीपर), रामली फित्रिनूर (गोलकीपर), शेख सती, सियाफी नूरमाइजातुल, स्यामसुल नूरातिराह, युसैनी नूर, जैनल नूर।
चौथा क्वार्टर खत्म होने में करीब 6 मिनट के आसपास का समय बचा था कि भारत का खाता खोलने वाली संगीता कुमारी ने फिर से अपना जलवा दिखाया और फील्ड गोल दाग दिया। संगीता कुमारी का यह मैच में दूसरा गोल था। मलेशिया के खिलाफ भारत का स्कोर 4-0
मलेशियाई खिलाड़ी दूसरे गोल के बाद संभल भी नहीं पाईं थीं कि भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिल गया। इस बार उदिता ने मलेशिया की किसी भी डिफेंडर को कोई मौका नहीं दिया और गेंद को सीधा गोल पोस्ट में भेज दिया। भारत बनाम मलेशिया का स्कोर 3-0
तीसरे क्वार्टर के 13वें मिनट में मलेशिया के खिलाफ भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस बार भारतीय टीम की ओर से कोई चूक नहीं हुई। प्रीति दुबे ने स्कोर भारत के पक्ष में 2-0 कर दिया।
तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। 5 मिनट का खेल हो चुका है। पांचवें मिनट में मलेशिया को पेनल्टी कॉर्नर को मिला। हालांकि, मलेशिया की टीम इसे गोल में तब्दील नहीं कर पाई। लाइव स्कोर भारत के पक्ष में 1-0
दूसरे क्वार्टर के खत्म होने से पहले भारतीय टीम को लगातार 3 पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वह एक को भी गोल में तब्दील नहीं कर पाई। इसके साथ ही खेल का दूसरा क्वार्टर समाप्त हो गया तथा हाफ टाइम में भारत 1 गोल से आगे था।
भारत बनाम मलेशिया मैच की शुरुआत में वैष्णवी ने फ्लैंक स्विच के बाद गेंद को दाईं ओर ले जाकर तेज आक्रमण का पहला संकेत दिया। नेहा ने शर्मिला को एक अच्छा पास दिया, लेकिन लम्बी, तेज तर्रार नंबर 7 गेंद को नियंत्रित नहीं कर पाईं।
महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में मलेशिया के खिलाफ मैच में ये है भारत महिला हॉकी टीम की स्टार्टिंग इलेवन।
गोलकीपर: सविता, बिचू देवी खारीबाम।
डिफेंडर: उदिता, ज्योति, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, सुशीला चानू पुखरामबम, इशिका चौधरी।
मिडफील्डर: नेहा, सलीमा टेटे (कप्तान), शर्मिला देवी, मनीषा चौहान, सुनेलिता टोप्पो, लालरेम्सियामी।
फॉरवर्ड: नवनीत कौर (उप-कप्तान), प्रीति दुबे, संगीता कुमारी, दीपिका, ब्यूटी डुंगडुंग।
पेरिस 2024 की फाइनलिस्ट रजत पदक विजेता चीन (हालांकि काफी बदली हुई टीम के साथ) ने थाइलैंड के खिलाफ गोलों की बरसात में शानदार जीत के साथ शुरुआत की है। उसने थाइलैंड को 15-0 से हराया।
नमस्कार। जनसत्ता.कॉम के भारतीय हॉकी के लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। अगले 10 दिन क हमारा ध्यान भारतीय महिला हॉकी टीम पर रहेगा जो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अपना खिताब बचाने की कोशिश करेगी। पिछले साल रांची के बाद यह टूर्नामेंट लगातार दूसरी बार भारत में आयोजित हो रहा है। बिहार में पहला अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट 11 से 20 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसमें पेरिस ओलंपिक की रजत पदक विजेता चीन के साथ-साथ जापान, कोरिया, मलेशिया और थाइलैंड राजगीर हॉकी स्टेडियम में हिस्सा लेंगे।