India vs England: भारतीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में ओल्डट्रेफर्ड स्टेडियम पर इंग्लैंड के सामने था जिसमें केएल राहुल की शानदार शतकीय पारी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा दिया। भारत के लिए यह दौरा काफी मुश्किल माना जा रहा था ऐसे में पहले मैच में जीत से भारत का आत्मविश्वास जरूर बढ़ेगा। भारत की ओर से पहले तो कुलदीप यादव ने 5 विकेट झटककर इंग्लैंड को 159 रन के स्कोर पर रोक दिया। उससे बाद केएल राहुल ने शानदार शतकीय पारी खेलकर भारत को आसानी से जीत दिला दी।
इंग्लैंड की ओर से जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 69 रन बनाए। इनके अलावा केवल जेसन रॉय (30) और डेविड विली (29) ने ही दहाई का आंकड़ा पार किया।
भारत-इंग्लैंड मैच का लाइव टेलीकास्ट Sony Six, Sony Six HD पर अंग्रेजी, जबकि Sony Ten 3, Sony Ten 3 HD पर हिंदी में देखा जा सकता है। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग JioTV, SonyLiv और Airtel TV app पर उपलब्ध रहेगी।
[matchcode-to-post id=”enin07032018184496″]
टीम इस प्रकार है :
भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, कृणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हार्दिक पंड्या, सिद्धार्थ कौल और उमेश यादव।
इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली, जोनी बेयरस्टा, जैक बाल, जोस बटलर, सैम कुरेन, एलेक्स हेल्स, क्रिस जोर्डन, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन राय, डेविड विली और डेविड मलान।
India vs England 1st T20 Cricket Score, इंडिया वर्सेज इंग्लैंड टी20 क्रिकेट स्कोर अपडेट्स:
-18वां ओवर विली डाल रहे हैं। पहली गेंद पर कोहली ने 1 रन लिया। दूसरी गेंद पर केएल राहुल के बल्ले से शानदार 4 रन। शतक से 2 रन दूर हैं राहुल। अगली गेंद पर 1 रन लिया। अगली गेंद पर 2 रन लिया। विराट कोहली ने अगली गेंद पर 1 रन लिया। स्ट्राइक पर केएल राहुल। शतक से 1 रन दूर हैं राहुल। बैकवार्ड स्क्वायर लेग की दिशा में खेलकर सिंगल ले लिया है। इसी के साथ केएल राहुल ने अपना शतक पूरा कर लिया है। भारत को अब जीत के लिए 4 रनों की जरूरत है। दो ओवर शेष हैं।
-16वां ओवर विली करा रहे हैं। पहली गेंद पर कोहली ने 1 रन लिया। दूसरी गेंद केएल राहुल ने एक्स्ट्रा कवर की दिशा में खेला। 1 रन मिलेंगे। तीसरी गेंद पर कोहली ने 1 रन लिया। राहुल 91 रन बनाकर खेल रहे हैं। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं। पांचवी गेंद पर राहुल ने 1 रन लिया। आखिरी गेंद पर कोहली ने 1 रन लिया। 10 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 142 रन।
-14वां ओवर जॉर्डन के हाथ में। पहली गेंद पर कोई रन नहीं। दूसरी गेंद पर कोहली ने 1 रन लिया। तीसरी गेंद पर केएल राहुल बीट हुए। कैच आउट की अपील। अंपायर ने नकारा। इंग्लैंड ने रिव्यू लिया। थर्ड अंपायर डिसीजन – नॉट आउट। चौथी गेंद पर राहुल ने 1 रन लिया। पांचवी गेंद पर कोहली बीट हुए और आखिरी गेंद पर सिंगल लिया। 14 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 134 रन 2 विकेट के नुकसान पर।
-12वां ओवर जॉर्डन डाल रहे हैं। पहली गेंद पर रोहित शर्मा ने 1 रन लिया। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद बीट हुए केएल राहुल।अगली गेंद पर राहुल के बल्ले से शानदार शॉट। विली की शानदार फील्डिंग ने गेंद को सीमा रेखा पार करने से रोका। सिर्फ दो रन मिलेंगे। अगली गेंद पर 1 रन लिया। आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने 1 रन लिया।
-10वां ओवर मोईन अली करा रहे हैं। पहली गेंद पर 1 रन। दूसरी गेंद पर सिंगल। तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने 1 रन लिया। पांचवी गेंद पर राहुल के बल्ले से 4 रन। आखिरी गेंद पर शानदार छक्का। 10 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 103 रन 1 विकेट के नुकसान पर।
-मोईन अली का ओवर। पहली ही गेंद पर केएल राहुल ने चौका लगाया। अगली गेंद पर राहुल के बल्ले से शानदार 6 रन। राहुल के इस शॉट पर जॉर्डन ने बाउंड्री पर कैच लेने की कोशिश की थी लेकिन सफल नहीं रहे और गेंद सीमा रेखा पार कर गई। अगली गेंद पर राहुल ने दो रन लिया। अगली गेंद पर सिंगल। पांचवी गेंद पर रोहित ने 1 रन लिया। आखिरी गेंद पर राहुल के बल्ले से दो रन। ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 76 रन 1 विकेट के नुकसान पर।
– 6ठवां ओवर प्लंकेट के हाथ में है। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद बाउंसर। बीट हुए केएल राहुल। चौथी गेंद पर राहुल के बल्ले से शॉर्ट फाइन लेग के ऊपर से शानदार 4 रन। अगली गेंद पर 1 रन लिया। आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने एक रन लिया।
-प्लंकेट चौथा ओवर करा रहे हैं। पहली गेंद पर केएल राहुल ने 1 रन लिया। दूसरे गेंद पर सिंगल। तीसरी गेंद पर राहुल ने सिंगल लिया। चौथी गेंद पर रोहित ने 1 रन लिया। अगली गेंद वाइड। पांचवी गेंद पर राहुल ने चौका लगाया। आखिरी गेंद पर केएल राहुल ने फिर चौका लगाया। प्लंकेट के इस ओवर में कुल 12 रन आए।
-भारत की बल्लेबाजी जारी है। दूसरा ओवर जॉर्डन डाल रहे हैं। पहली गेंद पर केएल राहुल कोई रन नहीं बना सके। दूसरी गेंद पर राहुल ने शानदार छक्का लगाया। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं मिला। चौथी गेंद पर मिड विकेट की तरफ शॉट लगाया। विली की शानदार फील्डिंग ने चौका रोक लिया। राहुल को तीन रन मिले। अगली गेंद पर रोहित शर्मा बीट हुए। आखिरी गेंद पर भी कोई रन नहीं। दूसरे ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 17 रन।
-आखिरी ओवर भुवनेश्वर कुमार डाल रहे हैं। भुवनेश्वर का पिछला ओवर मैच का सबसे महंगा ओवर रहा है। इस ओवर में पहली दो गेंदों पर उन्होंने केवल 1 रन दिया है। तीसरी गेंद पर विली ने 1 रन लिया। अगली गेंद वाइड। अगली गेंद फिर वाइड। अगली गेंद पर एक रन। पांचवी गेंद पर 1 रन। आखिरी गेंद पर दो रन लिया। इंग्लैंड का स्कोर 20 ओवर में 159 रन 8 विकेट के नुकसान पर।
-कुलदीप यादव का आखिरी ओवर। पहली गेंद पर 2 रन। दूसरी गेंद पर विकेट का मौका था। केएल राहुल ने बटलर का कैच छोड़ा।तीसरी गेंद बीट हुए। चौथी गेंद पर बटलर ने फिर हवाई शॉट खेला। इस बार विराट कोहली ने कैच लपक लिया। इंग्लैंड को सातवां झटका लग चुका है।
-16वां ओवर हार्दिक पांड्या करा रहे हैं। पहली गेंद पर सिंगल। दूसरी गेंद पर मोईन अली ने चौका लगाया। तीसरी गेंद बीट हुए। चौथी गेंद पर विकेट। मोईन अली आउट। पांड्या की गेंद पर मोईन अली बड़ा शॉट खेलना चाहते थे। सुरेश रैना ने गेंद लपक लिया। वह 8 गेंद में 6 रन बनाकर खेल रहे थे। इंग्लैंड का स्कोर 16 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 117 रन।
-13वें ओवर की गेंद चहल के हाथ में है। इस ओवर से महज 6 रन आए हैं। इंग्लैंड का स्कोर 13 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 106 रन।
-कुलदीप यादव का ओवर। पहली दो गेंदों पर कोई रन न देने के बाद कुलदीप ने हेल्स का विकेट झटक लिया। हेल्स 18 गेंदों में 8 रन बनाकर खेल रहे थे। हेल्स की जगह मैदान पर इयान मॉर्गन आए हैं। इस ओवर में कुल 5 रन बने हैं।
-10वां ओवर कुलदीप यादव डाल रहे हैं। पहली ही गेंद पर जोस बटलर ने गैप देखते हुए शानदार चौका लगाया। अगली तीनों गेंदें डॉट बॉल्स। पांचवी गेंद पर भी कोई रन नहीं। आखिरी गेंद पर सिंगल लिया। इंग्लैंड – 77/1 (10)
-8वां ओवर चल रहा है। हार्दिक पांड्या के हाथ में गेंद है। अपनी कसी हुई गेंदबाजी से इंग्लिश बल्लेबाजों को काफी परेशान किया हुआ है। 5 गेंदों में सिर्फ तीन रन दिए हैं। आखिरी गेंद पर बटलर ने गैप में चौका लगा दिया। इंग्लैंड ने 8 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 66 रन बना लिए हैं।
–इंग्लैंड ने 6 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 53 रन बना लिए हैं जोस बटलर 23, जबकि एलेक्स हेल्स 0 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड की शुरुआत शानदार रही है। टीम इस वक्त 8.83 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।
-कप्तान विराट कोहली ने स्पिनर युजवेंद्र चहल को गेंद सौंप दी है। पहली बॉल डॉट। अगली गेंद पर सिंगल। तीसरी बॉल पर रॉय ने शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर छक्का और लास्ट गेंद पर बटलर ने चौका लगाया। इस ओवर से 16 रन। इंग्लैंड- 44/0 (4)
-भारत ने दूसरे छोर पर गेंदबाज। पहली गेंद पर कोई रन नहीं। अगली बॉल पर रॉय ने चौका लगाया। तीसरी गेंद पर सिंगल। अगली दो बॉल डॉट। लास्ट गेंद पर बटलर ने विकेट के पीछे की दिशा में चौका निकाला। इंग्लैंड- 20/0 (2)
