इंग्लैंड और वेल्स में आयोजित क्रिकेट विश्वकप 2019 का 40वां मैच दो बार की चैम्पियन भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। बर्मिघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। रोहित और राहुल ने कमाल का आगाज किया है और रोहित ने जहां एक तरफ शानदार शतक जड़ा। वहीं, केएल राहुल ने 72 रनों की पारी खेली। टीम इंडिया ने 315 रनों का टारगेट बांग्लादेश को दिया है। अब देखना होगा कि बांग्लादेश किस तरह इसे चेज करती है।

भारत ने इस मैच में कुलदीप यादव की जगह भुवनेश्वर कुमार को और केदार जाधव की जगह दिनेश कार्तिक को अंतिम एकादश में शामिल किया है। बांग्लादेश ने रुबेल हुसैन और शब्बीर रहमान को अंतिम एकादश में मौका दिया है।

दोनों टीमें ये मैच हर हाल में जीतना चाहेंगी। जहां एक तरफ भारत इस मैच को जीत सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगा वहीं बांग्लादेश इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल की रेस में बना रहना चाहेगा। अगर भारत ये मैच हार जाता है तो उसका श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मैच करो या मरो जैसा हो जाएगा।

इस मैच को आप अपने मोबाइल पर भी देख सकते हैं। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप अपने मोबाइल में हॉटस्टार ऐप डाउनलोड कर देख सकते हैं। इसके अलावा आप इस मैच की पल -पल की अपडेट क्रिकबज़, क्रिकइन्फो में देख सकते हैं। ये मैच जियो टीवी में भी देखा जा सकता है।

 यहां जानिए वर्ल्ड कप 2019 की अंक तालिका

यहां देखिए भारत-बांग्लादेश मैच का लाइव स्कोर

Live Blog

18:48 (IST)02 Jul 2019





















315 रनों का लक्ष्य

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा के शतक और केएल राहुल के अर्धशतक के चलते बांग्लादेश को जीत के लिए 315 रनों का लक्ष्य दिया है। 

18:37 (IST)02 Jul 2019





















300 के पार भारत

48 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 300 के पार चला गया है। 12 गेंदों में देखना होगा कि आखिर धोनी और भुवी कितने और रन जोड़ते हैं। 

18:34 (IST)02 Jul 2019





















दिनेश कार्तिक आउट

298 के स्कोर पर टीम इंडिया को छठां झटका लगा है और दिनेश कार्तिक 8 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 

18:31 (IST)02 Jul 2019





















300 के करीब भारत

47 ओवर का खेल हो गया है और टीम इंडिया का स्कोर 297 पर पहुंच गया है। धोनी और कार्तिक से आतिशी पारी की दरकार है। देखना होगा कि भारत कितना बड़ा स्कोर खड़ा करती है।

18:22 (IST)02 Jul 2019





















30 गेंदों का खेल और

45 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर 279 रन बना लिए हैं। धोनी और कार्तिक की जोड़ी इस वक्त मैदान में है। भारत विराट स्कोर बनाना चाहेगी।

18:18 (IST)02 Jul 2019





















अर्धशतक से चूके पंत

277 के स्कोर पर टीम इंडिया को पाचवां झटका लगा है और पंत 48 रन बनाकर आउट हो गए हैं। पंत ने अच्छी पारी खेली है। दिनेश कार्तिक मैदान में आ गए हैं।

18:07 (IST)02 Jul 2019





















अर्धशतक के करीब पंत

ऋषभ पंत अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। 41 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 261 पर पहुंच गया है। धोनी को भी आतिशी पारी खेलनी होगी।

17:58 (IST)02 Jul 2019





















पंत ने जड़ी चौकों की हेृैट्रिक

40वां ओवर लेकर सैफुद्दीन आए थे और इस ओवर में पंत ने चौकों की हैट्रिक लगा दी है। भारत का स्कोर 250 के पार चला गया है। 

17:52 (IST)02 Jul 2019





















हार्दिक पंड्या आउट

237 के स्कोर भारत को चौथा झटका लगा है और पंड्या बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। कमाल की वापसी बांग्लादेश के गेंदबाजों के द्वारा।

17:48 (IST)02 Jul 2019





















विराट कोहली आउट

237 के स्कोर पर टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा है और कप्तान कोहली 27 रन बनाकर आउट हो गए हैं। बांग्लादेश को तीसरी सफलता मिली है।

17:46 (IST)02 Jul 2019





















38 ओवर के बाद इंडिया

38 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया ने 2 विकेट खोकर 237 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और पंत दोनों ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं।

17:27 (IST)02 Jul 2019





















पंत का पहला छक्का

34वें ओवर में मोशाद्दिक को पंत ने कमाल का छक्का जड़ा है। टीम इंडिया का स्कोर 200 के पार पहुंच गया है। आज पंत के पास एक बड़ा मौका है।

17:24 (IST)02 Jul 2019





















ऋषभ पंत मैदान में

केएल राहुल के आउट होने के बाद अब ऋषभ पंत मैदान में आ गए हैं। टीम इंडिया का स्कोर 200 के करीब पहुंच गया है। कोहली और पंत को एक साझेदारी बनानी होगी।

17:20 (IST)02 Jul 2019





















दूसरा झटका

195 के स्कोर पर टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा है और रोहित शर्मा के बाद केएल राहुल भी 72 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 

17:16 (IST)02 Jul 2019





















लिटन दास का शानदार कैच

शतक पूरा करने के बाद रोहित शर्मा हवा में शॉट खेल बैठे। रोहित तेजी से रन बनाने की कोशिश में लिटन दास के हाथों कैच आउट हो गए। रोहित ने 92 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली।

17:04 (IST)02 Jul 2019





















रोहित शर्मा आउट

180 के स्कोर पर टीम इंडिया को पहला झटका लगा है और रोहित शर्मा 104 रन बनाकर आउट हो गए हैं। कोहली अब मैदान में आ गए हैं।

17:02 (IST)02 Jul 2019





















रोहित शर्मा का शतक पूरा

रोहित शर्मा ने इस विश्वकप का चौथा शतक जड़ दिया है। 29 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर अब 176 पर पहुंच गया है। केएल राहुल भी अच्छी लय में दिख रहे हैं।

16:54 (IST)02 Jul 2019





















शतक से 4 रन दूर रोहित शर्मा

27 ओवर का खेल हो चुका है और रोहित शर्मा अपने शतक से केवल 4 रन ही दूर हैं। टीम का स्कोर अब 169 पर पहुंच गया है। कमाल की बल्लेबाजी भारत के सलामी बल्लेबाजों द्वारा।

16:41 (IST)02 Jul 2019





















150 के पार भारत

24वें ओवर में रोहित शर्मा ने छक्के के साथ टीम इंडिया का स्कोर 150 के पार पहुंचा दिया है। वो अपने शतक से केवल 12 रन ही दूर हैं। अच्छी लय में दिख रहे हैं केएल राहुल।

16:32 (IST)02 Jul 2019





















रोहित का बड़ा छक्का

22वां ओवर लेकर मोसाद्दिक आए थे और इस ओवर में रोहित शर्मा ने अपनी पारी का चौथा छक्का जड़ा है। कमाल अंदाज में खेल रहे हैं रोहित शर्मा।

16:30 (IST)02 Jul 2019





















प्वाइंट्स टेबल का हाल

विश्वकप 2019 के अंक तालिका की अगर बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 8 में से 7 मैच जीतकर शीर्ष पर बनी है, जबकि इंडिया ने 7 में से 5 में जीत हासिल की है। https://www.jansatta.com/khel/cricket-world-cup/points-table/

16:25 (IST)02 Jul 2019





















20 ओवर के बाद टीम इंडिया

20 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया ने 122 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा और केएल राहुल दोनों ही अर्धशतक जमाकर खेल रहे हैं। बांग्लादेश को अभी भी पहले विकेट की तलाश है।

16:20 (IST)02 Jul 2019





















केएल राहुल का अर्धशतक पूरा

रोहित शर्मा के बाद केएल राहुल ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। टीम इंडिया बेहद मजबूत स्थिति में है। 

16:17 (IST)02 Jul 2019





















100 रन पूरे

18वें ओवर में टीम इंडिया ने 100 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। रोहित शर्मा के अर्धशतक के बाद अब केएल राहुल भी अपने अर्धशतक के करीब आ गए हैं।

16:09 (IST)02 Jul 2019





















प्वाइंट्स टेबल का हाल

अंक तालिका की बात करें तो अभी 8 मैच में 7 में जीत हासिल कर ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर है जबकि टीम इंडिया की बात करें तो वो 7 में 5 मैच जीत हासिल कर दूसरे नंबर पर है।

16:07 (IST)02 Jul 2019





















केएल राहुल का पहला छक्का

16वें ओवर में केएल राहुल ने कमाल का छक्का जड़ा है। रोहित शर्मा के बाद अब राहुल भी अपने अर्धशतक के करीब आ गए हैं। 

16:03 (IST)02 Jul 2019





















रोहित ने जड़ा तीसरा छक्का, अर्धशतक पूरा

15वें ओवर में शाकिब गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर में रोहित शर्मा ने  तीसरा छक्का जड़ा। इसी ओवर में उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।

16:00 (IST)02 Jul 2019





















अर्धशतक के करीब रोहित शर्मा

14 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया ने आतिशी अंदाज में खेलते हुए 78 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा अपने अर्धशतक के करीब आ गए हैं। 

15:49 (IST)02 Jul 2019





















शाकिब के ओवर का हाल

इस मैच में 11वां और अपने खाते का पहला ओवर लेकर शाकिब अल हसन आए थे जो इस वर्ल्ड कप में शानदार लय में दिख रहे हैं। उनके इस ओवर में केवल 2 रन आए। भारत का स्कोर 71 पर पहुंच गया है।

15:46 (IST)02 Jul 2019





















10 ओवर के बाद टीम इंडिया

10 ओवर का खेल हो चुका है और रोहित शर्मा और केएल राहुल की आतिशी पारी के चलते टीम इंडिया ने 69 रन बना लिए हैं। दोनों ही आतिशी लय में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं।

15:37 (IST)02 Jul 2019





















50 के पार भारत

रोहित शर्मा के चौके के चलते टीम इंडिया का स्कोर 9वें ओवर में 50 के पार पहुंच गया है। केएल राहुल और रोहित दोनों ही आतिशी लय में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। 

15:34 (IST)02 Jul 2019





















केएल राहुल की बैक टू बैक बाउंड्री

रोहित शर्मा के बाद केएल राहुल भी अब अपना हाथ खोलते नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक शानदार चौका जड़ा है। 8वें ओवर में केएल राहुल ने दो लगातार चौके जड़े हैं। 

15:28 (IST)02 Jul 2019





















आतिशी लय में रोहित शर्मा

भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा आतिशी लय में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। छक्के और चौकों की वो बरसात कर रहे हैं। केएल राहुल भी उनका साथ दे रहे हैं।

15:18 (IST)02 Jul 2019





















केएल राहुल का पहला चौका

चौथे ओवर की चौथी गेंद पर केएल राहुल ने अपने खाते का पहला चौका जड़ा है। अब दोनों सलामी बल्लेबाज रंग में आते नजर आ रहे हैं। रोहित और राहुल को एक बड़ी पारी खेलनी होगी।

15:15 (IST)02 Jul 2019





















बांग्लादेश ने की शानदार वापसी

इस मैच के पहले ओवर में 10 रन आए थे लेकिन बाकी के दो ओवरों में रोहित और केएल राहुल सिर्फ 4 रन ही बना सके हैं। बांग्लादेश को पहले विकेट की तलाश होगी।

15:07 (IST)02 Jul 2019





















पहले ओवर में आए 10 रन

इस मैच के पहले ही ओवर में रोहित शर्मा के छक्के के साथ टीम इंडिया ने 10 रन बटोर लिए हैं। केएल राहुल ने भी अपना खाता खोल लिया है। भारत की शानदार शुरुआत।