भारत और बांग्लादेश के बीच आज शाम 7:30 बजे यानी 15 अक्टूबर 2019 को फीफा विश्व कप क्वालिफाइंग राउंड 2 का मुकाबला हुआ। ये मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। इस मैच के पहले हाफ में बांग्लादेश ने खेल के 42वें मिनट में गोल दागकर बढ़त बनाई।

इसके बाद दूसरे हाफ का खेल जब शुरू हुआ तो दोनों टीमों ने जोरदार खेल दिखाया। बांग्लादेश ने भारत की हर कोशिश को नाकाम किया। हालांकि खेल के 88वें मिनट में आदिल ने गोल दागकर स्कोर को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। लेकिन ब्लू टाइगर ये मैच जीत नहीं सकी, जिससे वो निराश होंगे। हालांकि दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली।

 

 

India vs Bangladesh Football Live Score – यहां जानिए मैच का लाइव स्कोर

Live Blog

21:28 (IST)15 Oct 2019
1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ मुकाबला

कोलकाता में हुए इस मुकाबले में पहले हाफ में बांग्लादेश ने तो दूसरे हाफ के 88वें मिनट में भारत ने गोल दागा, जिसके चलते ये मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हो गया है।

21:22 (IST)15 Oct 2019
आदिल ने दागा गोल

खेल के 88वें मिनट में आदिल ने शानदार गोल दागकर स्कोर को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है। कमाल का प्रदर्शन भारतीय टीम की ओर से।

20:55 (IST)15 Oct 2019
भारत को दागना होगा गोल

दूसरे हाफ के भी 15 मिनट का हो गया है और भारत अभी भी 1-0 से पीछे है। इस मुकाबले में जीत के लिए भारत को गोल की सख्त जरूरत है।

20:20 (IST)15 Oct 2019
भारत पीछे

पहले हाफ यानी कि 45 और दो मिनट अतिरिक्त समय में भारतीय टीम 1-0 से पीछे चल रही है। बांग्लादेश ने एक कमाल का गोल दागा है। ऐसे में दूसरे हाफ में भारत को वापसी करनी होगी।

20:15 (IST)15 Oct 2019
भारत को झटका

पहले हाफ के 42वें मिनट में फ्री किक कि तहत बांग्लादेश की टीम ने पहला गोल दाग दिया है। गोलकीपर संधू ने आगे आकर गोल बचाने की कोशिश की लेकिन वो नाकाम रहे।

20:11 (IST)15 Oct 2019
फिर चूके छेत्री

सुनील को एक बार फिर मौका मिला था और उन्होंने हेडर लगाकर गोल मारने की कोशिश भी कि लेकिन वो चूक गए। भारत लगातार मौका बना रही है।

20:01 (IST)15 Oct 2019
भारत बना रहा लगातार मौके

भले ही 28 मिनट के खेल में भारतीय टीम अभी तक गोल नहीं दाग सका हो लेकिन वो लगातार मौका बना रही है। दोनों के बीच कमाल की टक्कर देखने को मिल रही है।

19:48 (IST)15 Oct 2019
गोल की तलाश में दोनों टीमें

इस मुकाबले में अब 16 मिनट का खेल हो गया है और भारतीय टीम दमदारी के साथ खेल रही है लेकिन भारत को अभी गोल की तलाश होगी। बांग्लादेश भी कड़ी टक्कर दे रही है।

19:36 (IST)15 Oct 2019
छेत्री चूके

खेल के चौथे ही मिनट में सुनील के पास मौका था गोल करने का लेकिन गोलकीपर ने उसे बचा लिया । हालांकि टीम इंडिया जबरदस्त खेल दिखा रही है।

19:27 (IST)15 Oct 2019
कांटे की होगी टक्कर

इस मुकाबले के लिए अब दोनों टीमें पूरी तरह से तैयार हैं, दोनों देशों का राष्ट्रगान बजाया जा रहा है। कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

19:11 (IST)15 Oct 2019
डिफेंस मजबूत

भारतीय फुटबॉल टीम की बात करें तो उसका डिफेंस काफी मजबूत है और बांग्लादेश के खिलाफ वो खतरनाक प्रदर्शन कर सकती है। देखना होगा कि वो किस रणनीति के साथ इस मैच में उतरती है।

18:48 (IST)15 Oct 2019
यहां जानिए पल पल की अपडेट

इस बेहद अहम मुकाबले की जानकारी आपको हम देते रहेंगे। दोनों टीमों के बीच थोड़ी देर में मैच शुरू होगा। इससे जुड़ी हर अपडेट हम आपको देते रहेंगे। आप हमारे साथ बनें रहें।

18:30 (IST)15 Oct 2019
दर्शकों में गजब का उत्साह

इस मुकाबले के लिए कोलकाता के इस साल्टवेट मैदान में प्रशंसकों के बीच गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों के चाहने वालों का हुजूम लगा हुआ है। 

18:12 (IST)15 Oct 2019
कतर के खिलाफ खेला था ड्रा

भारत ने एशियन चैंपियन कतर के साथ गोलरहित ड्रा खेलकर अंक हासिल किया है लेकिन उसकी नजर आज जीत का खाता खोलने पर होगी। ऐसे में देखना होगा कि आखिर वो किस रणनीति के साथ उतरते हैं।

17:53 (IST)15 Oct 2019
बड़े अंतर से जीत पर नजर

बांग्लादेश की टीम फीफा रैंकिंग में भारत से 83 पायदान नीचे हैं। ऐसे में अगर बलवंत सिंह और मनवीर सिंह ने सुनील छेत्री का बढ़िया साथ दिया तो भारत बड़े अंतर से मैच जीत सकता है।

16:49 (IST)15 Oct 2019
संधू पर भी रहेगी जिम्मेदारी

पिछले मैच में सुनील छेत्री की जगह कप्तानी करने वाले गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने कतर के खिलाफ कम से कम 11 हमले बचाए थे। डिफेंस, टीम संयोजन और अनुशासन के चलते भारतीय टीम ने कतर जैसी टीम के सामने एक अंक बनाने में सफल रही थी।

16:29 (IST)15 Oct 2019
छेत्री पर निर्भर नहीं टीम

चोट के बाद वापसी कर रहे टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने कहा कि मैं टीम में शामिल 23 खिलाड़ियों में से एक हूं। जाहिर है मैं थोड़ा भाग्यशाली हूं क्योंकि मुझे ज्यादा अनुभव है। मेरे खिलाड़ी हालांकि, मुझ पर निर्भर नहीं है।