India vs Australia, Ind vs Aus 2nd ODI Highlights: भारत ने दूसरे वनडे मैच में मंगलवार को एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली ने शानदार 104 रनों की पारी खेली। विराट ने अपनी पारी के दौरान 39वां शतक लगाया। इसके अलावा दिनेश कार्तिक और महेंद्र सिंह धोनी ने भी टीम के लिए अहम रन जोड़े। धोनी ने आखिरी ओवर में छक्का लगा अपना अर्धशतक पूरा किया और साथ ही टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी।

इससे पहले शॉन मार्श के सातवें शतक के बाद डैथ ओवरों में भुवनेश्वर कुमार की उम्दा गेंदबाजी की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट पर 298 रन पर रोक दिया था। एडीलेड ओवल पर ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत खराब रही और उसके दो विकेट 26 रन पर गिर गए। मार्श ने 11 चौकों और तीन छक्कों के साथ 131 रन बनाये। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल के साथ 65 गेंद में 94 रन की साझेदारी की। मैक्सवेल ने 37 गेंद में 48 रन की पारी खेली।

ऑस्ट्रेलिया ने सुबह टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। पहला वनडे जीतने वाली मेजबान टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया था जबकि भारत ने खलील अहमद की जगह मोहम्मद सिराज को मौका दिया जिनका यह पहला वनडे था। भारत के लिये भुवनेश्वर कुमार ने 45 रन देकर चार और मोहम्मद शमी ने 58 रन देकर तीन विकेट लिये।

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच का लाइव प्रसारण Sony Ten 3 और Sony Ten 3 HD हिंदी, जबकि Sony Six and Sony Six HD पर देखा जा सकता है। वहीं Sony LIV एप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।

 

Live Blog

Highlights

    17:50 (IST)15 Jan 2019
    कोहली बने प्लेअयर ऑफ द मैच

    एक बार फिर रन मशीन कोहली ने साबित किया कि क्यों आखिर वो चेज के मामले में इतने महान खिलाड़ी हैं। उन्होंने 103 रनों की कमाल पारी खेलकर टीम को संकट से उबारा जिसके चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब भी मिल गया। 

    16:34 (IST)15 Jan 2019
    कार्तिक और धोनी ने टीम को संभाला

    भारत को 18 गेंदों में 25 रनों की जरूरत। पहली दो गेंदों में दो रन। तीसरी गेंद पर धोनी ने एक रन लिया। पहली चार गेंदों में चार रन  चुके हैं। वहीं पांचवीं गेंद पर धोनी ने तीन रन बटोरे। 

    16:24 (IST)15 Jan 2019
    कार्तिक ने लगाया शानदार चौका

    आखिरी पांच ओवर में टीम को 45 रनों की जरूरत है। धोनी और कार्तिक दोनों ही पिछले मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। इसी बीच कार्तिक ने शानदार चौका लगाया। 

    16:18 (IST)15 Jan 2019
    धोनी ने लगाया छक्का

    विराट कोहली के आउट होने के बाद दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी करने आए हैं। कार्तिक और धोनी के पास यहां टीम को जीत दिलाने का मौका है। दोनों ही बल्लेबाज को हर ओवर में यहां से करीब 10 रन बनाने होंगे। 

    16:06 (IST)15 Jan 2019
    कोहली ने पूरा किया शतक

    विराट कोहली ने शतक पूरा किया। भारत को बचे हुए 7 ओवर में जीत के लिए 61 रनों की जरूरत है। धोनी 32 गेंदों में 22 रन बनाकर कोहली के साथ मैदान पर मौजूद हैं।

    15:53 (IST)15 Jan 2019
    शतक से तीन रन दूर कोहली

    पीटर सिडल वापस गेंदबाजी करने आए। पहली दो गेंदों से तीन रन आए। विराट कोहली शतक से महज तीन रन दूर हैं। कोहली शतक के बाद खुलकर बल्लेबाजी करेंगे। 

    15:43 (IST)15 Jan 2019
    शतक के करीब कोहली

    कोहली एक छोर से शॉट लगा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ धोनी संभलकर पारी को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। धोनी 17 गेंदों में 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

    15:31 (IST)15 Jan 2019
    87 गेंदों में 110 रनों की जरूरत

    भारत को जीत के लिए 87 गेंदों में 110 रनों की जरूरत है। मार्क्स स्टोइनिस अपनी गेंदबाजी से दोनों ही बल्लेबाजों पर कुछ खासा प्रभाव नहीं छोड़ पा रहे हैं। 

    15:23 (IST)15 Jan 2019
    कोहली ने जड़ा शानदार छक्का

    जेसन बेहरेनडोर्फ की गेंद पर चौका और छक्का लगाकर विराट कोहली ने अपने स्कोर को 70 के करीब पहुंचाय़ा।

    15:15 (IST)15 Jan 2019
    अंबाती रायडू लौटे पवेलियन

    ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में रायडू स्टोइनिस को अपना कैच थमा बैठे। रायडू 36 गेंदों में 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रायडू के बाद धोनी बल्लेबाजी करने आए हैं।  

    14:59 (IST)15 Jan 2019
    बाल बाल बचे रायडू

    अंबाती रायडू एक ही तरह के शॉट खेलने के प्रयास में दो बार गेंद हवा में खेल चुके हैं। हालांकि, दोनों बार वह खुशकिस्मत रहे और गेंद फील्डर से दूर गिरी। 

    14:48 (IST)15 Jan 2019
    कोहली नहीं उठा रहे ज्यादा रिस्क

    कोहली और रायडू के बीच तीसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 26 रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों ही बल्लेबाज लक्ष्य के करीब तक बिना कोई जोखिम उठाए पहुंचना चाहेंगे।

    14:37 (IST)15 Jan 2019
    30 पर पहुंचे विराट कोहली

    चेज मास्टर माने जाने वाले कोहली अब 30 के व्यक्तिगत स्कोर पर पहुंच गए हैं। उनसे विराट पारी की उम्मीद होगी। 

    14:28 (IST)15 Jan 2019
    रायडू पर रहेगी निगाहें

    रोहित के आउट होने के बाद टीम इंडिया की नजर होगी कि रायडू और कोहली के बीच एक बड़ी साझेदारी हो जिसके चलते टीम 299 रनों के लक्ष्य को चेज कर सके। 

    14:12 (IST)15 Jan 2019
    50 रनों की हुई साझेदारी

    धवन का विकेट गिरने के बाद कोहली और रोहित के बीच अब 50 रनों की साझेदारी हो गई है, वहीं टीम इंडिया का स्कोर अब 97 रन पर पहुंच गया है। 

    14:03 (IST)15 Jan 2019
    रोहित ने जड़ा पहला छक्का

    हिटमैन शर्मा ने अपनी पारी और टीम इंडिया की पारी का पहला छक्का जड़ दिया है। टीम का स्कोर अब 73 पर पहुंच गया है। 

    13:51 (IST)15 Jan 2019
    भारत का स्कोर 50 के पार, धवन लौटे पवेलियन

    299 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शिखर धवन ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी हुई। धवन 28 गेंदों में 32 रन बनाकर बेहरेनडोर्फ की गेंद पर कैच आउट हो गए। 

    13:40 (IST)15 Jan 2019
    सिडल की गेंद पर धवन ने जड़ा चौका

    रिचर्डसन और जेसन बेहरेनडोर्फ के बाद पीटर सिडल गेंदबाजी करने आए। सिडल की पहली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं। चौथे गेंद पर धवन ने दो रन बटोरा, पांचवीं गेंद पर चौका।

    13:28 (IST)15 Jan 2019
    धवन ने एक ओवर में लगाए दो चौके

    जेसन बेहरेनडोर्फ के ओवर में शिखर धवन ने दो चौके लगाकर साफ कर दिया है कि वो शुरुआत में तेज गति से रन बनाने का काम करेंगे।

    13:19 (IST)15 Jan 2019
    भारत की धीमी शुरुआत

    पहले दो ओवर से 9 रन आ चुके हैं। जेसन बेहरेनडोर्फ अपना दूसरा ओवर लेकर आए। पहली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं। चौथे गेंद पर एक रन लेकर धवन ने स्ट्राइक रोहित को दिया।

    12:41 (IST)15 Jan 2019
    जीत के लिए बनाने होंगे 299 रन

    शॉन मार्श के शानदार 131 और ग्लेन मैक्सवेल के ताबड़तोड़ 48 रनों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने एडिलेड वनडे में जीत के लिए 299 रनों की चुनौती पेश की है।

    12:33 (IST)15 Jan 2019
    ऑस्ट्रेलिया को एक और झटका

    मैक्सवेल और मार्श के एक बी ओवर में आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम परेशानी में पड़ गई। रिचर्डसन भी शमी के ओवर में शिखर धवन को अपना कैच थमा बैठे।

    12:16 (IST)15 Jan 2019
    पिछले 5 ओवर में बने 58 रन

    पिछले पांच ओवर में ऑस्ट्रेलियाई टीम बिना कोई विकेट गंवाए 58 रन बना चुकी है। मैक्सवेल महज 30 गेंदों में 39 रन पर पहुंच गए हैं।

    12:00 (IST)15 Jan 2019
    मार्श की ताबड़तोड़ पारी

    शतक पूरा करने के बाद शॉन मार्श तेज गति से रन बनाने का प्रयास कर रहे हैं। मार्श ने कुलदीप यादव के ओवर में दमदार छक्का लगाकर रन रेट को तेज करने का काम किया

    11:49 (IST)15 Jan 2019
    ऑस्ट्रेलिया 200 के पार

    मार्श ने 109 गेंदो में अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 10 चौके भी लगाए। मार्श का भारत के खिलाफ यह दूसरा शतक है।

    11:35 (IST)15 Jan 2019
    29 रन बनाकर पवेलियन लौटे स्टोइनिस

    मोहम्मद शमी ने अपने ओवर में स्टोइनिस को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों को करारा झटका दिया। स्टोइनिस 29 रन बनाकर विकेट के पीछे धोनी को अपना कैच थमा बैठे।

    11:24 (IST)15 Jan 2019
    भुवनेश्वर की वापसी

    भुवनेश्वर कुमार एक बार फिर गेंदबाजी करने आए। पहले स्पेल में किए गए 6 ओवर के दौरान उन्होंने 13 रन देकर 1 एक विकेट हासिल किया था। ऐसे में भुवनेश्वर के लिए दूसरा स्पेल बेहद अहम होगा।

    11:12 (IST)15 Jan 2019
    150 के पार ऑस्ट्रेलिया

    22 गेंदों में 20 रनों की पारी खेलने वाले पीटर हैंड्सकॉम्ब को धोनी ने बड़ी ही चतुराई के साथ स्टंप आउट कर पवेलियन भेजने का काम किया। 32 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 150 का स्कोर पार कर लिया है।

    11:04 (IST)15 Jan 2019
    भारत की वापसी

    ख्वाजा और मार्श की जोड़ी पहले मैच की तरह एक बार फिर भारतीय टीम के लिए सिरदर्द साबित हो रही थी। दोनों ही बल्लेबाजों के बीच 56 रनों की साझेदारी हो गई थी, लेकिन इसे तोड़ भारत ने मैच में वापसी की है।

    10:51 (IST)15 Jan 2019
    धोनी की शानदार स्टंपिंग

    ख्वाजा के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया को एक और बड़ा झटका लगा है। इस बार धोनी ने शानदार स्टंपिंग कर पीटर हैंड्सकॉम्ब को वापस पवेलियन भेजने का काम किया। 

    10:33 (IST)15 Jan 2019
    मार्श ने पूरे किए 50 रन

    ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और शॉन मार्श की जोड़ी एक बार फिर भारतीय टीम के लिए सिरदर्द साबित हो रही थी। 56 रनों की साझेदारी को कुलदीप ने तोड़ा। इसके बाद मार्श ने वनडे करियर में अपना 14वां अर्धशतक पूरा किया। 

    10:24 (IST)15 Jan 2019
    कुलदीप ने मार्श और ख्वाजा की साझेदारी को तोड़ा

    दो विकेट गिरने के बाद मार्श और ख्वाजा के बीच तीसरे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को रविंद्र जडेजा ने तोड़ने का काम किया। कुलदीप यादव के ओवर में जडेजा ने शानदार अंदाज में रन आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाने का काम किया।

    10:15 (IST)15 Jan 2019
    ख्वाजा आउट होकर लौटे पवेलियन

    ख्वाजा और मार्श के बीच 56 रनों की साझेदारी को आखिरकार कुलदीप यादव ने तोड़ने का काम किया। कुलदीप यादव के ओवर में तेजी से रन बटोरने की कोशिश मेँ ख्वाजा रन आउट हो गए।

    10:03 (IST)15 Jan 2019
    महंगे रहे हैं सिराज

    मोहम्मद सिराज 4 ओवर में 34 रन दे चुके हैं। खलील अहमद की जगह उन्हें टीम मे सामिल करने का फैसला अब तक सही साबित नहीं रहा है। वहीं सिराज के फ्लॉप होने के बाद भारतीय टीम को स्पिनर्स से विकेट की उम्मीद होगी। 

    09:49 (IST)15 Jan 2019
    ऑस्ट्रेलिया ने पूरे किए 50 रन

    उस्मान ख्वाजा और शॉन मार्श एक बार फिर टीम को संकट से निकालने का काम कर रहे हैं। दोनों के बीच 36 गेंदों में 26 रनों की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर भी 50 के पार पहुंच गया है।

    09:36 (IST)15 Jan 2019
    एलेक्स कैरी लौटे पवेलियन

    फिंच के बाद अगले ही ओवर में एलेक्स कैरी भी मोहम्मद शमी की गेंद पर कैच आउट हो गए। कैरी को 18 के स्कोर पर शमी ने धवन के हाथों कैच आउट कराया।

    09:26 (IST)15 Jan 2019
    फिंच हुए बोल्ड

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने संभली शुरुआत की। कप्तान एरोन फिंच ने एलेक्स कैरी के साथ मिलकर पहले 6 ओवर में 18 रन बनाए। इसके बाद फिंच एक बार फिर भुवनेश्वर कुमार की गेंद को समझने में भूल कर बैठे और बोल्ड हो गए।

    09:19 (IST)15 Jan 2019
    पहले 6 ओवर से सिर्फ18 रन

    फिंच और केरी ने पहले 6 ओवर में तीन के रन रेट के साथ 18 रन बनाने का काम किया। ऑस्ट्रेलिया शुरुआती ओवर में कोई विकेट नहीं गंवाना चाहती है।

    09:09 (IST)15 Jan 2019
    भुवी शमी की कसी हुई गेंदबाजी

    भुवी के तीसरे ओवर में एलेक्स केरी रन बनाने में नाकाम रहे। वहीं शमी भी दोनों बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दे रहे हैं। 

    08:58 (IST)15 Jan 2019
    केरी ने जड़ा चौका

    मोहम्मद शमी के ओवर में एलेक्स केरी ने शानदार चौका जड़ा। पहली तीन गेंदों पर पांच रन आ चुके हैं। शमी की कोशिश भारत को जल्द से जल्द एक विकेट दिलाने की होगी।