Tokyo Olympics 2020 Updates: टोक्यो ओलंपिक खेल 2020 का आज 8वां दिन था। आज का दिन भारत के लिए मिलाजुला रहा है। आज जहां शूटर मनु भाकर, तीरंदाज दीपिका कुमारी, धावक दुती चंद ने निराश किया तो वहीं लवलीना ने भारत का आज एक पदक पक्का किया है।
आज महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने भारत के खाते में एक और मेडल पक्का कर दिया है। इसी बीच भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने महिला एकल स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल में जापान की अकाने यामागुची को 21-13 , 22-20 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
दूसरी तरफ दुनिया की नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। दीपिका कुमारी का ओलंपिक पदक जीतने का सपना लगातार तीसरी बार टूट गया है। वे क्वार्टर फाइनल में कोरिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त अन सान से हार गई हैं। उनके अलावा आज एथलेटिक्स में भारत की शुरुआत निराशाजनक रही।
टोक्यो ओलंपिक की एथलेटिक्स स्पर्धा में भारत के अभियान की शुरुआत आज निराशाजनक रही। अविनाश साबले ने 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना सके। वहीं दुती चंद शुरुआती दौर से ही बाहर हो गईं। 4x400m Relay Mixed के पहले राउंड के दूसरी हीट में भारत (3:19.93) 8वें स्थान पर रहा। बेस्ट 3 के इस इवेंट में इस तरह भारत की चुनौती समाप्त हो गई है।
अपना पहला ओलंपिक खेल रहीं लवलीना बोरगोहेन (69 किलो) ने पूर्व विश्व चैम्पियन चीनी ताइपै की नियेन चिन चेन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश के साथ तोक्यो ओलंपिक की मुक्केबाजी स्पर्धा में भारत का पदक पक्का कर दिया।
हॉकी में जहां आज शुरुआती तीन मुकाबले गंवाने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने आज आयरलैंड को हराकर पहली जीत दर्ज की। पुरुष हॉकी में आज भारत ने जापान को 5-3 से हराकर अपने पूल स्टेज के अभियान को खत्म करते हुए दूसरे नंबर पर काबिज रहकर राउंड की समाप्ति की।

Highlights
टोक्यो ओलंपिक में आज भारत का दिन मिलाजुला रहा है। आज शूटर मनु भाकर, तीरंदाज दीपिका कुमारी और धावक दुती चंद ने जहां निराश किया है। वहीं पीवी सिंधु, लवलीना बोरहोगेन और पुरुष हॉकी टीम ने भारतीय खेल प्रेम प्रेमियों को खुशियां दी।
विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच टोक्यो ओलंपिक में सेमीफाइनल मुकाबले में एलेक्जेंडर ज्वेरेव से हार गए। ज्वेरेव ने जोकोविच को 1-6,6-1,6-3 से मात दी।
भारतीय स्टार महिला शटलर पीवी सिंधु ने आज जापान का यागामिचु को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में सिंधु के सामने होंगी विश्व नंबर एक चीनी ताइपे की ताई जू यिंग। सिंध पहले 18 में से 13 मुकाबले इनसे हार चुकी हैं और 5 में भारतीय शटलर को जीत मिली है।
टोक्यो ओलंपिक की एथलेटिक्स स्पर्धा में भारत के अभियान की शुरुआत आज निराशाजनक रही। अविनाश साबले ने 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना सके। वहीं दुती चंद शुरुआती दौर से ही बाहर हो गईं।
4x400m Relay Mixed के पहले राउंड के दूसरी हीट में भारत (3:19.93) 8वें स्थान पर रहा। बेस्ट 3 के इस इवेंट में इस तरह भारत की चुनौती समाप्त हो गई है।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जापान को आज 5-3 से हराकर पूल स्टेज में अपने सभी मुकाबले पूरे कर लिए हैं। भारत के लिए आज गुरजंत ने 2, शमशेर, हरमनप्रीत और नीलकंटा शर्मा ने एक-एक गोल किया।
जापान ने मैच का तीसरा गोल करते हुए स्कोर 5-3 ला दिया है। अब बस जीत से एक मिनट दूर है भारतीय पुरुष हॉकी टीम।
56वें मिनट में वरुण कुमार के शानदार पास पर गुरजंत ने किया मैच का दूसरा गोल। भारत को मिली 5-2 की विजयी बढ़त।
आखिरी क्वार्टर में भारत का शानदार खेल जारी है। चौथे क्वार्टर में भारत की तरफ से नीलकंटा शर्मा ने गोल किया और टीम को 4-2 से बढ़त दिलाई।
आखिरी क्वार्टर में भारत का शानदार खेल जारी है। चौथे क्वार्टर में भारत की तरफ से नीलकंटा शर्मा ने गोल किया और टीम को 4-2 से बढ़त दिलाई।
आखिरी क्वार्टर में भारत का शानदार खेल जारी है। चौथे क्वार्टर में भारत की तरफ से नीलकंटा शर्मा ने गोल किया और टीम को 4-2 से बढ़त दिलाई।
तीसरे क्वार्टर में जापान ने 2-2 से गोल से बराबर कर लिया था। उसके बाद भारतीय टीम ने वापसी की और तीसरे क्ववार्टर में ही शमशेर ने तीसरा गोल दागा। इसी के साथ भारत ने 3-2 की बढ़त के साथ तीसरे क्वार्टर का अंत किया। इसके अलावा गुरजंत और हरमनप्रीत सिंह ने भारत के लिए एक-एक गोल किया।
भारत और जापान के बीच रोमांचक हॉकी मैच जारी है । तीसरे क्वॉर्टर तक भारत 3-2 से आगे है। तीसरे क्वार्टर में जापान ने 2-2 से गोल से बराबर कर लिया था। उसके बाद भारतीय टीम ने वापसी भी की। भारत ने तीसरे क्ववार्टर में ही तीसरा गोल दागा।
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू तोक्यो ओलंपिक की महिला एकल स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल में जापान की अकाने यामागुची को 21 . 13 , 22 . 20 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची।
पीवी सिंधु ने शानदार गेम दिखते हुए जापान की अकाने यामागुची को पहला सेट 21-13 से हारा दिया। हालांकि शुरुआत में यामागुची सिंधु पर भारी पड़ती दिखीं। लेकिन भारतीय शटलर ने समझदारी से खेलते हुए यह सेट अपने नाम कर लिया।
पीवी सिंधु और जापान की अकाने यामागुची के बीच क्वॉर्टर फाइनल मुक़ाबला शुरू हो गया है। जो भी इस मैच को जीतेगा वह सेमीफाइनल में जगह बना लेगा और उसका मेडल पक्का हो जाएगा।
आखिरी मिनटों में नवनीत कौर के गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने ‘करो या मरो ’ के मैच में शुक्रवार को आयरलैंड को 1 . 0 से हराकर तोक्यो ओलंपिक क्वार्टर फाइनल में प्रवेश की उम्मीदें बरकरार रखीं । पहले तीन क्वार्टर गोलरहित रहने के बाद नवनीत ने मैच का एकमात्र गोल 57वें मिनट में किया । इससे पहले भारत को मिले 14 पेनल्टी कॉर्नर बेकार गए। भारत को तीन मैचों में करारी हार के बाद भारत को इस मैच में हर हालत में जीत दर्ज करनी थी लेकिन विजयी गोल के लिये टीम को 57 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। भारतीय खिलाड़ियों ने गोल करने के कई मौके बनाये लेकिन फिनिशिंग तक नहीं ले जा सके।