भारतीय फैंस की सुबह निराशा से भरी रही जब भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। हालांकि रविवार शाम भारतीय फैंस को हॉकी के मैदान से खुशखबरी मिली। की जूनियर हॉकी टीम ने रविवार को सुल्तान जोहोर कप में ग्रेट ब्रिटेन को 6-4 से जीत हासिल करके टूर्नामेंट में जीत हासिल की। भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को जापान को 4-2 से हराकर सुल्तान जोहोर कप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत थी।
भारत की ओर से हुए छह गोल
भारत की ओर से मैच में मोहम्मद कोनैन , दिलराज सिंह, शारदा नंद तिवाली और मनमीत सिंह ने गोल किया। वहीं ग्रेट ब्रिटेन की ओर से रॉरी पेनरोज और माइकल रोयडेन ने दो-दो गोल किए।
ब्रिटेन ने किया था पहला गोल
ब्रिटेन ने मैच का पहला गोल दागा। उसकी तरफ से खेल के दूसरे मिनट में ही पेनरोज ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला। भारत ने हालांकि इसके कुछ देर बाद ही दाद के पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल से बराबरी कर ली।
ब्रिटेन ने
ब्रिटेन ने 15वें मिनट में पेनरोज के गोल की मदद से बढ़त हासिल कर ली। भारत ने हालांकि दूसरे क्वार्टर में अपना दबदबा बनाया और लगातार तीन गोल किए। स्ट्राइकर दिलराज ने 17वें मिनट में गोल करके स्कोर 2-2 से बराबर किया। शारदा नंद ने इसके बाद दिलराज की मदद से पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत को मैच में पहली बार बढ़त दिलाई। उन्होंने 26वें मिनट में मनप्रीत की भी गोल करने में मदद की जिससे भारत 4-2 से आगे हो गया।
तीसरे क्वार्टर में दोनों टीम को पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन वह उनका नहीं उठा पाए। ब्रिटेन ने चौथे क्वार्टर के शुरू में रॉयडेन के गोल की मदद से वापसी की कोशिश की।
भारत को 50वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। फॉर्म में चल रहे ड्रैगफ्लिकर शारदा नंद ने मौका नहीं गंवाया और गोल कर दिया। इसके कुछ सेकेंड बाद दिलराज ने मैदानी गोल करके स्कोर 6-3 से भारत के पक्ष में कर दिया। रॉयडेन ने 59वें मिनट में अपना दूसरा और ब्रिटेन की तरफ से चौथा गोल किया लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हो पाया। भारत ने लगातार दूसरा मैच जीत पर तीन महत्वपूर्ण अंक हासिल किए।