India Board President’s XI vs South Africa Warm-up Test Match : दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडेन मार्कराम ने भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से पहले अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच में शुक्रवार को शतक बनाया। बारिश के कारण पहले दिन का खेल नहीं हो पाया था जबकि दूसरे दिन भी केवल 50 ओवर ही किये जा सके। इस बीच दक्षिण अफ्रीकी टीम ने चार विकेट पर 199 रन बनाये। मार्कराम ने बल्लेबाजी का अच्छा अभ्यास किया और रिटायर्ड हर्ट होने से पहले प्रवाहमय पारी खेलकर 118 गेंदों पर 18 चौकों और दो छक्कों की मदद से 100 रन बनाये। तेम्बा बावुमा दक्षिण अफ्रीका के अन्य बल्लेबाज रहे जिन्होंने दो अक्टूबर से विशाखापत्तनम में शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला से पूर्व बल्लेबाजी का अच्छा अभ्यास किया। वह अभी 55 रन बनाकर खेल रहे हैं।
दक्षिण अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हालांकि दो विकेट जल्दी गंवा दिये थे। चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाने वाले उमेश यादव ने सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर (छह) को पारी के सातवें ओवर में पवेलियन भेज दिया। उनकी जगह लेने के लिये उतरे थेनिस डि ब्रूएन (छह) को इशान पोरेल ने पगबाधा आउट किया जिससे स्कोर दो विकेट पर 33 रन हो गया। बायें हाथ के स्पिनर धर्मेन्द्रसिंह जडेजा (52 रन देकर दो) ने जुबैर हमजा (22) को पगबाधा करके दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डुप्लेसिस (नौ) को भी पवेलियन भेजा।


खराब रोशनी के चलते फिलहाल मैच को रोक दिया गया है। अफ्रीका ने 50 ओवर में चार विकेट खोकर 150 रन बना लिए हैं।
50 ओवर का खेल हो चुका है। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 4 विकेट पर 199 रन है। टेम्बा बावुमा 55 रन बनाकर क्रीज पर हैं। फॉफ डुप्लेसिस महज 9 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें धर्मेंद्र सिंह जडेजा ने एलबीडब्ल्यू किया।
43 ओवरों का खेल हो चुका है। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट पर 185 रन है। टेम्बा बावुमा 45 और कप्तान फॉफ डुप्लेसिस क्रीज पर हैं। एडेन मार्कराम 100 रन बनाते ही रिटायर्ड हर्ट हो गए।
38 ओवरों का खेल हो चुका है। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट पर 152 रन है। एडेन मार्कराम 16 चौके और 2 छक्के की मदद से 86 रन बनाकर खेल रहे हैं। टेम्बा बावुमा का स्कोर 31 रन है। वे भी 4 चौके जड़ रहे हैं।
37 ओवरों का खेल हो चुका है। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर इस समय 3 विकेट पर 148 रन है। एडेन मार्कराम 86 रन और टेम्बा बावुमा 27 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उमेश यादव, ईशान पोरेल और धर्मेंद्र सिंह जडेजा ने 1-1 विकेट लिए हैं।
31 ओवरों का खेल हो चुका है। आज 75 ओवरों का खेल होना है। 31 ओवरों के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट पर 124 रन है। एडेन मार्कराम 71 और टेम्बा बावुमा 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
शार्दुल ठाकुर अच्छी लय में गेंदबाजी कर रहे हैं। शार्दुल ने पहले स्पेल में फेंके गए अपने 5 ओवर में सिर्फ 7 रन खर्च कर एक अहम विकेट झटका।
एडेन मार्कराम क्रीज पर डटे हुए हैं। वे इस समय 43 रन बनाकर खेल रहे हैं। जुबैर हमजा भी उनका अच्छा साथ निभा रहे हैं। 21 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट पर 78 रन है।
दक्षिण अफ्रीका के 50 रन पूरे हो चुके हैं। 16 ओवर बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 55 रन था। मार्कराम 32 और जुबैर हमजा 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
टीम का स्कोर जब 33 रन था तब थियुनिस डि ब्रूएन को ईशान पोरेल ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। ब्रूएन भी सिर्फ 6 रन ही बना पाए। ब्रूएन की जगह जुबैर हमजा एडेन मार्कराम का साथ देने क्रीज पर आए।
10 रन के भीतर दक्षिण अफ्रीका के 2 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। डीन एलगर 6 रन के निजी स्कोर पर उमेश यादव का शिकार बने। उन्हें प्रियंक पंचाल ने लपका। जब वे आउट हुए तब दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 23 रन था।
गीली आउटफील्ड के कारण चूंकि आज करीब 12 बजे टॉस हो गया। ऐसे में दिन में फेंके जाने वाले ओवरों की संख्या घटाकर 75 कर दी गई है। ऐसे में आज 15 ओवर का खेल नहीं हो पाएगा।
2 ओवर का खेल हो चुका है। टीम का कुल स्कोर भी दो रन ही है। मार्कराम एक और एलगर एक-एक रन बनाकर खेल रहे हैं। मार्कराम ने 5 और एलगर ने 7 गेंदें खेली हैं।
भारत की ओर से गेंदबाजी आक्रमण की शुरुआत शार्दुल ठाकुर ने की। दक्षिण अफ्रीका के लिए एडेन मार्कराम और डीन एलगर ने ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाली।
दक्षिण अफ्रीका (बैटिंग एंड फील्डिंग) : फॉफ डुप्लेसिस (कप्तान), एडेन मार्कराम, डीन एलगर, टीडी ब्रूयन, टेम्बा बावुमा, क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), वर्नोन फिलैंडर, केशव महाराज, लुंगी एंगिडी, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे, डेन पिएट, हेनरिक क्लासेन, जुबैर हमजा, सेनुरन मुथुसामी।
बोर्ड अध्यक्ष एकादश (बैटिंग एंड फील्डिंग) : रोहित शर्मा (कप्तान), मंयक अग्रवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, प्रियंक पंचाल, करुण नायर, सिद्धेश लाड, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), जलज सक्सेना, धर्मेंद्रसिंह जडेजा, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, आवेश खान, ईशान पोरेल।
मैच शुरू हो चुका है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत को पहले गेंदबाजी करनी होगी। देखना होगा कि कप्तान रोहित किससे गेंदबाजी की शुरुआत कराते हैं।
अभी-अभी जानकारी मिली है कि थोड़ी देर में दोनों अंपायर मैदान का मुआयना करेंगे। इसके बाद तय करेंगे कि टॉस कब कराया जाए। हालांकि, जल्द ही टॉस कराया जा सकता है।
आज बारिश नहीं हो रही है। हालांकि, कल भारी बारिश हुई थी, जिसके कारण आउटफील्ड गीली है। दोनों अंपायर आउटफील्ड सूखने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि टॉस की तैयारी की जाए।
बारिश के कारण पहले दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी। दूसरे दिन भी अभी खेल शुरू नहीं हो पाया है। हालांकि, फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि आज बारिश नहीं हो रही है।