India A vs South Africa A: भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच 5 मैचों के अनऑफिशियल वनडे सीरीज का चौथा मैच रिजर्व डे यानी कि 5 सितंबर के लिए शेड्यूल कर दिया गया है। 193 के जवाब में इंडिया ए ने एक विकेट खोकर 56 रन बना लिए हैं। धवन और प्रशांत चोपड़ा की जोड़ी इस वक्त मैदान में है। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम पर हो रहा यह मैच बारिश के कारण पहले 43-43 ओवर का किया गया था। 22 ओवर का मैच होने के बाद फिर से बारिश शुरू हो गई है। इस बार काफी देर तक बारिश हुई। इस कारण अंपायरों ने मैच को 25-25 ओवर तक ही सीमित कर दिया।
साउथ अफ्रीका ए ने 25 ओवर में एक विकेट पर 137 रन बनाए। लेकिन डकवर्थ लुईस के चलते भारत को 25 ओवर में 193 का लक्ष्य मिला। रेजा हेंड्रिक्स ने 70 गेंद पर 60 रन की पारी खेली। हेनरी क्लासेन ने 12 गेंद पर 21 रन ठोके। इंडिया ए की ओर से राहुल चहर ही विकेट ले पाए। वे सबसे किफायती भी रहे। उन्होंने 5 ओवर में 18 रन दिए।

Highlights
बारिश के चलते आज का मैच रिजर्व डे यानी कि कल के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब ये मुकाबला कल यहीं से शुरू होगा। इंडिया ए ने 193 रनों के जवाब में एक विकेट खोकर वें ओवर में 56 रन बना लिए हैं।
अभी भी मैदान पर बारिश हो रही है जिसके चलते मैच रोक दिया गया है। देखना होगा कि कितनी देर में ये मुकाबला शुरू होता है। धवन 33 रन बनाकर अच्छी लय में दिख रहे हैं।
शिखर धवन अच्छी लय में दिख रहे थे लेकिन एक बार फिर बारिश ने इस मैच में खलल डाल दिया है। इंडिया का स्कोर अभी 56-1 है। धवन 33 रन बनाकर खेल रहे हैं।
7वें ओवर की पहली गेंद पर शिखर धवन के चौके के साथ इंडिया का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है। धवन कमाल की लय में दिख रहे हैं।
5वां ओवर लेकर हेंड्रिक्स आए थे और इस ओवर की पहली गेंद पर धवन ने चौका जड़ दिया है। 193 के जवाब में अब भारत का स्कोर 33 रन पर पहुंच गया है।
इंडिया ए का पहला विकेट गिर चुका है। शुभमन गिल 9 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उनका विकेट नोर्टे ने लिया। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 चौके जड़े।
इंडिया ए की ओर से शुभमन गिल और शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले ओवर में तीन रन बनाए।
इंडिया ए की ओर से राहुल चहर ही विकेट ले पाए। वे सबसे किफायती भी रहे। उन्होंने 5 ओवर में 18 रन दिए। ईशान पोरेल सबसे महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 29 रन दिए।
तुषार देशपांडे ने 25वें ओवर में सिर्फ एक रन दिया। हालांकि, वे अपने पहले स्पेल में बहुत महंगे साबित हुए थे। उन्होंने शुरुआती 4 ओवर में 25 रन दे डाले थे।
25वां ओवर तुषार देशपांडे फेंकने आए हैं। यह साउथ अफ्रीका ए की पारी का आखिरी ओवर भी है, क्योंकि अंपायरों ने मैच 25-25 ओवर का कर दिया है। ऐसे में दर्शकों को वनडे की जगह टी20 का मजा देखने को मिलेगा।
क्लासेन ने 7 गेंद पर 21 रन बना लिए हैं। 22वें ओवर में साउथ अफ्रीका ए का स्कोर एक विकेट पर 108 रन था। पिछले 2 ओवर में साउथ अफ्रीका ने 28 रन बना लिए।
हेनरी क्लासेन ने मैदान पर आते ही हाथ दिखाने शुरू कर दिए। उन्होंने 24वें ओवर की 5वीं और छठी गेंद पर लगातार छक्के जड़े।
साउथ अफ्रीका ए के कप्तान टेम्बा बावुमा दोबारा खेल शुरू होने के बाद बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। वे रिटायर्ड हर्ट हो गए हैं। उनकी जगह विकेटकीपर हेनरी क्लासेन ने क्रीज संभाली है।
बारिश रुकने के बाद मैच दोबारा शुरू हो चुका है। हालांकि, बारिश के कारण बहुत ज्यादा समय बर्बाद हो गया है। यही कारण है अंपायरों ने 50-50 की जगह इस मैच को 25-25 ओवर तक सीमित कर दिया है।
बारिश अभी रुकी नहीं है। स्टेडियम में बैठे दर्शक बारिश रुकने के इंतजार में हैं। बारिश से मैच में पड़े व्यवधान के कारण उनके चेहरों पर निराशा है।
इस बीच, पाकिस्तान क्रिकेट से एक अहम खबर आई है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके मिस्बाह उल हक को राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच और चयनकर्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नितीश राणा ने 2 ओवर में 14 रन दिए हैं। राहुल चहर ने 5 ओवर गेंदबाजी की। इसमें उन्होंने 18 रन दिए और एक विकेट भी लिया। इस मैच में अब तक उनका इकॉनमी रेट सबसे कम है।
इंडिया ए की ओर से अब तक तुषार देशपांडे, ईशान पोरेल, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, राहुल चहर और नितीश राणा गेंदबाजी कर चुके हैं। हालांकि, सफलता सिर्फ राहुल चहर के हाथ ही लगी है।
इस बीच बारिश आ गई। इस कारण खेल रोकना पड़ा। खेल रोके जाने के समय साउथ अफ्रीका ए का स्कोर 22 ओवर में एक विकेट पर 108 रन था। रेजा हेंड्रिक्स 52 और टेम्बा बावुमा 28 रन बनाकर खेल रहे थे।
22वें ओवर में साउथ अफ्रीका ए ने 5 रन बनाए। इसमें रेजा ने 3 और टेम्बा के 2 रन हैं। पिछले कई ओवर से भारतीय गेंदबाज विकेट लेने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सफल नहीं हो पा रहे हैं।
22वें ओवर में साउथ अफ्रीका ए ने 5 रन बनाए। इसमें रेजा ने 3 और टेम्बा के 2 रन हैं। पिछले कई ओवर से भारतीय गेंदबाज विकेट लेने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सफल नहीं हो पा रहे हैं।
रेजा हेंड्रिक्स ने नितीश राणा की गेंद को डीप मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया। इसके साथ ही उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। वे इस सीरीज में अब तक टॉप स्कोरर बने हुए हैं।
20वें ओवर की चौथी गेंद पर कप्तान टेम्बा ने छक्का मारा। उन्होंने नितीश राणा की गेंद को मिड विकेट के ऊपर से बाउंड्री के पार पहुंचाया।
टेम्बा और रेजा दोनों दूसरे विकेट के लिए अब तक 34 रन जोड़ चुके हैं। टेम्बा 18 और रेजा 47 रन पर खेल रहे हैं। साउथ अफ्रीका ए का स्कोर 19 ओवर में 92 रन हैं।
वॉशिंगटन सुंदर गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अपने पहले ओवर में सिर्फ 4 रन दिए थे। दूसरे ओवर में उन्होंने 5 रन दिए। उन्होंने कई बार रेजा और टेम्बा को बीट किया, लेकिन वे अब तक कोई भी विकेट लेने में सफल नहीं हुए हैं।
रेजा हेंड्रिक्स अर्धशतक के करीब हैं। 16 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ए का स्कोर 81 रन है। कप्तान टेम्बा बावुमा ने भी दहाई का आंकड़ा छू लिया है।
मैथ्यू की जगह कप्तान टेम्बा बावुमा ने क्रीज संभाली है। दूसरे छोर पर रेजा हेंड्रिक्स 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। साउथ अफ्रीका ए का स्कोर 10 ओवर में एक विकेट पर 58 रन है।
राहुल चहर ने इंडिया ए को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने अपने स्पेल के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर मैथ्यू ब्रीट्जके को पवेलियन भेजा। मैथ्यू का कैच तुषार देशपांडे ने लपका।
साउथ अफ्रीका ए का स्कोर 50 रन के पार पहुंच गया है। अब तक उसका कोई विकेट नहीं गिरा है। तुषार देशपांडे ने 4 ओवर में 25 और ईशान पोरेल ने 3 ओवर में 11 रन दिए।
मैथ्यू ब्रीट्जके ने अब अपने हाथ खोलने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने 7वें ओवर की पहली गेंद पर 4 और दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा। अब वे 21 रन पर पहुंच गए हैं। इस ओवर में तुषार ने एक नोबॉल भी फेंकी।
छठे ओवर की तीसरी गेंद पर रेजा हेंड्रिक्स ने चौका जड़ा। उनका स्कोर 13 रन हो गया।
5 ओवर में साउथ अफ्रीका ए के 21रन बने हैं। अभी उसका कोई विकेट नहीं गिरा है। रेजा हेंड्रिक्स 9 रन पर खेल रहे हैं। मैथ्यू ब्रीट्जे 11 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर रेजा हेंड्रिक्स ने चौका जड़ा। चौथा ओवर ईशान पोरेल फेंक रहे हैं। रेजा 12 गेंद पर 8 रन बना चुके हैं। दूसरे छोर पर मैथ्यू ब्रीट्जके हैं। वे 9 रन पर खेल रहे हैं।
इंडिया ए की अच्छी शुरुआत हुई है। उसके गेंदबाजों ने अब तक 3 ओवर में सिर्फ 13 रन ही दिए हैं। गेंदबाजी की कमान तुषार देशपांडे और ईशान पोरेल के हाथों में है।
टेम्बा बावुमा (कप्तान), रेजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्जके, शिनेथेम्बा किश्ले, काइल वेरेने, हेनिरक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को जैनसेन, ब्योर्न फोर्टिन, लुथो सिपमाला, एनरिक नोर्ट्जे।
श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, प्रशांत चोपड़ा, नितीश राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, तुषार देशपांडे, इशान पोरेल, राहुल चहर।
बारिश बंद होने के बाद मैच शुरू तो हो गया है, लेकिन ओवर कम हो गए हैं। मैदानी अंपायरों ने निर्धारित 50-50 की जगह 43-43 ओवर का मैच कराने का फैसला किया है।
टॉस हो चुका है। इंडिया ए के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता है। उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
फेडरर 1999 से यूएस ओपन खेल रहे हैं। वे अब तक पांच बार यह ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं। हालांकि, 2015 के बाद वे इस टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह नहीं बना पाए हैं।
इस बीच टेनिस जगत से एक बड़ी खबर आई है। 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में हार गए हैं। उन्हें बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव ने 3-6, 6-4, 3-6, 6-4, 6-2 से हराया।