भारत ‘ए’ ने शानदार बल्‍लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए दूसरे अभ्‍यास मैच में इंग्‍लैंड एकादश को छह विकेट से हरा दिया। इंग्‍लैंड द्वारा दिए गए 283 रन के लक्ष्‍य को पीछा करते हुए भारत ए ने कप्तान अजिंक्‍य रहाणे, ऋषभ पंत और शेल्‍टन जैक्‍सन के अर्धशतक की मदद से महज चार विकेट गंवाकर, 39.4 ओवर में मैच जीत लिया। भारत ए के लिए ओपनिंग करते हुए कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 91 शेल्‍टन जैक्‍सन ने 59, ऋषभ पंत ने 56 और और सुरेश रैना ने 45 रन बनाए। पंत इस मैच में हर किसी की निगाहों के केंद्र थे और उन्‍होंने निराश नहीं किया, अपनी तूफानी पारी में उन्‍होंने केवल 36 गेंदों का सामना किया और आठ चौके व दो छक्‍के लगाए। इसी तरह शेल्‍टन जैक्सन ने अपनी पारी में सात चौके और अजिंक्‍य रहाणे ने 10 चौके व एक छक्‍का लगाया। सुरेश रैना के 45 रन में सात चौके शामिल रहे। दीपक हुड्डा 23 और ईशान किशन 5 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले भारत ए के खिलाफ हुए पहले अभ्‍यास मैच में इंग्‍लैंड की टीम ने तीन विकेट से जीत हासिल की थी। टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए इंग्‍लैंड के ओपनर जेसन रॉय और एलेक्‍स हेल्‍स ने टीम को तेज शुरुआत दी और पांच ओवर में ही स्‍कोर 40 के पार पहुंचा दिया। इंग्‍लैंड का पहला विकेट जेसन रॉय के रूप में गिरा जो 25 रन बनाने के बाद प्रदीप सांगवान की गेंद पर हिटविकेट आउट हुए। हेल्‍स (51) और बेयरस्‍टॉ ने दूसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी की लेकिन दूसरे विकेट के रूप में अर्धशतक बनाने के बाद हेल्‍स के आउट होते ही इंग्‍लैंड को कप्‍तान इयान मोर्गन के रूप में एक और झटका झेलना पड़ा। मोर्गन केवल एक गेंद खेल पाए और बिना कोई रन बनाए पेवेलियन लौटे। इंग्‍लैंड के जॉनी बेयरस्‍टॉ ने भी 10 चौकों से सजी 64 रन की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन 163 के स्‍कोर पर उनके आउट होने के बाद इंग्‍लैंड टीम फिर मुश्किल में फंसती नजर आई और 165 तक पहुंचते-पहुंचते मेहमान टीम ने जोस बटलर और मोईन अली के विकेट भी गंवा दिए। बटलर पहली ही गेंद पर बिना कोई रन बनाए आउट हुए जबकि मोईन अली ने एक रन बनाने के लिए चार गेंदें खेलीं। इंग्‍लैंड के अगले तीन विकेट क्रिस वोक्‍स (16), बेन स्‍टोक्‍स (38)और लियाम प्‍लंकेट (8)के रूप में गिरे। इस समय तक इंग्‍लैंड अपने नौ विकेट 211 रन पर गंवा चुका था लेकिन इसके बाद आदिल राशिद और डेविड बिली ने भारतीय गेंदबाजों से जमकर मेहनत कराई। इन दोनों ने आखिरी विकेट के लिए 71 रन जोड़े। इंग्‍लैंड का आखिरी विकेट आदिल रशीद के रूप में गिरा। टीम 49.5 ओवर्स में 282 रन बनाकर आउट हुई। भारत ए टीम के लिए शाहबाज नदीम, प्रदीप सांगवान और अशोक डिंडा ने दो-दो विकेट हासिल किए। दोनों टीमें इस प्रकार थीं.. इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), जेसन रॉय, एलेक्‍स हेल्‍स, जॉनी बेयरस्टा, बेन स्‍टोक्‍स, जोस बटलर, मोईन अली, क्रिस वोक्स, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद और डेविड विली। भारत ‘ए’: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सुरेश रैना, शेल्डन जैकसन, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, ईशान किशन, विजय शंकर, विनय कुमार, प्रदीप सांगवान, अशोक डिंडा और सिद्धार्थ कौल। नीचे पढ़ें मैच का लाइव अपडेट:-
Live Updates
17:18 (IST) 12 Jan 2017
मुंबई अभ्यास मैच: कप्तान रहाणे, शेल्डन जैक्सन और रिषभ पंत की पारियों के दम पर इंडिया ए ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया
17:04 (IST) 12 Jan 2017
इंडिया ए जीत से 7 रन दूर
16:49 (IST) 12 Jan 2017
भारत का स्कोर 35वें ओवर की समाप्ती पर 255/3, सुरेश रैना 35 और दीपक हूडा 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ए को जीत के लिए 28 रन की जरूरत है।
16:35 (IST) 12 Jan 2017
शतक से चूके अजिंक्य रहाणे, 91 रन बनाकर डेविड विले की गेंद पर बोल्ड हुए
16:18 (IST) 12 Jan 2017
इंडिया ए को जीत के लिए 132 गेंदों में 85 रन की दरकार है और उसके आठ विकेट अभी बाकी हैं।
16:17 (IST) 12 Jan 2017
इंग्लैंड के लिए स्पिनर आदिल राशिद और मोइन अली ने एक एक विकेट झटका है।
16:16 (IST) 12 Jan 2017
रिषभ पंत के आउट होने के बाद सुरेश रैना क्रीज पर आए हैं। कप्तान अजिंक्य रहाणे 78 रन बनाकर खेल रहे हैं। 28वें ओवर की समाप्ती के बाद भारत का स्कोर 198/2
16:15 (IST) 12 Jan 2017
https://twitter.com/BCCIdomestic/status/819494586837938176
16:14 (IST) 12 Jan 2017
एमएस धोनी के उत्तराधिकारी माने जा रहे रिषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे अभ्यास मैच में मात्र 33 गेंदों में जड़ा अर्धशतक
16:01 (IST) 12 Jan 2017
https://twitter.com/BCCIdomestic/status/819491818001702913
16:01 (IST) 12 Jan 2017
24वें ओवर की समाप्ती के बाद भारत का स्कोर 159 रन एक विकेट के नुकसान पर। रिषभ पंत 25 और रहाणे 75 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद
16:00 (IST) 12 Jan 2017
https://twitter.com/BCCIdomestic/status/819486448860545024
15:59 (IST) 12 Jan 2017
https://twitter.com/BCCIdomestic/status/819489301427724288
15:59 (IST) 12 Jan 2017
मोइन अली ने भारत को पहला झटका दिया, शेल्डन जैक्सन 59 रन बनाकर आउट। अजिंक्य रहाणे 8 चौकों और एक छक्के की मदद से 75 रन बनाकर खेल रहे हैं। रिषभ पंत चार चौकों की मदद से 25 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
15:34 (IST) 12 Jan 2017
अजिंक्य रहाणे और शेल्डन जैक्सन का अर्धशतक, 283 रन की चुनौती के सामने 18वें ओवर में इंडिया ए का स्कोर 115/0
15:20 (IST) 12 Jan 2017
भारत ने 15 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 97 रन बना लिए हैं। अंजिक्‍य रहाणे 45 गेंद में 50 और शील्‍डन जैक्‍सन 45 गेंद में 47 रन बनाकर खेल रहे हैं।
15:17 (IST) 12 Jan 2017
भारत ए ने बिना कोई विकेट गंवाए 10 ओवरों में 72 रन बना लिए हैं।
14:34 (IST) 12 Jan 2017
इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स और डेविड विले गेंदबाजी कर रहे हैं।
14:33 (IST) 12 Jan 2017
भारत का स्कोर 4 ओवर की समाप्ती पर 20 रन। रहाणे 9 और शेल्डन जैक्सन 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
14:32 (IST) 12 Jan 2017
भारत ए की तरफ से अजिंक्य रहाणे और शेल्डन जैक्सन पारी की शुरूआत कर रहे हैं।
14:23 (IST) 12 Jan 2017
इंग्लैंड ने भारत ए के सामने जीत के लिए रखा 283 रनों का लक्ष्य
13:55 (IST) 12 Jan 2017
https://twitter.com/BCCI/status/819448342430224384
13:54 (IST) 12 Jan 2017
इंग्लैंड का स्कोर 48 ओवर के बाद 275/9
12:35 (IST) 12 Jan 2017
इंग्लैंड ने 32 ओवर में 6 विकेट गवांकर 178 रन बना लिए हैं। बेन स्टोक्स 25 और क्रिस वोक्स 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
11:57 (IST) 12 Jan 2017
इंग्लैंड ने तीन विकेट के नुकसान पर 159 रन बना लिए हैं। जॉनी बेयरस्टॉ 60 और बेन स्टोक्स 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।
11:08 (IST) 12 Jan 2017
इंग्लैंड ने 14वें ओवर तक एक विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं। एलेक्स हेल्स 48 और जॉनी बेयरस्टॉ 33 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10:57 (IST) 12 Jan 2017

– टीमें

इंडिया ‘ए’ : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), ऋषभ पंत, सुरेश रैना, दीपक हुड्डा, इशान किशन (विकेटकीपर), शेल्डन जैक्सन, विजय शंकर, शाहबाज नदीम, परवेज रसूल, विनय कुमार, प्रदीप सांगवान, अशोक डिंडा।

इंग्लैंड : इयान मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, जैक बॉल, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, लियाम डॉसन, एलेक्स हेल्स, लियाम प्लंकेट, आदिल रशीद, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, डेविड विली, क्रिस वोक्स।

10:48 (IST) 12 Jan 2017
प्रदीप सांगवान ने जेसन रॉय को आउट कर भारत को पहली सफलाता दिलायी।
10:47 (IST) 12 Jan 2017
इंग्लैंड का स्कोर 9 ओवर के बाद 73/1, एलेक्स हेल्स 27 और जॉनी बेयरस्टॉ 20 रन बनार क्रीज पर
10:46 (IST) 12 Jan 2017
https://twitter.com/BCCI/status/819402638034948100