IND vs ZIM 4th T20I: भारत ने जिम्बाब्वे को चौथे टी20 मैच में 10 विकेट से मात दी। इसके साथ ही टीम ने सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त अपने नाम की। जिम्बाब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और उन्होंने 20 ओवर में 152 रन बनाए। जिम्बाब्वे की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 63 रन बनाए। यह भारत के खिलाफ जिम्बाब्वे की रिकॉर्ड साझेदारी थी। मधवीरे ने 24 और मारुमानी ने 32 रन की पारी खेली।

कप्तान सिकंदर रजा ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। उनकी पारी और सलामी जोड़ी के कारण ही टीम ने 152 बनाए। भारत की ओर से खलील अहमद ने 2, तुषार देशपांडे, वॉशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट लिए।

भारतीय टीम को यह लक्ष्य हासिल करने में ज्यादा समय नहीं लगा। यशस्वी जायसवाल ने 53 गेंदों में दो छक्के और 13 चौके लगाए। वहीं शुभमन गिल ने 39 गेंदों में 58 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में दो छक्के और छह चौके लगाए। जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ पहला टी20 जीता लेकिन इसके बाद वह बैक टू बैक तीन मैच हारे और मैच और अब वह सीरीज भी हार चुके हैं।

Match Ended

India in Zimbabwe, 5 T20I Series, 2024

Zimbabwe 
152/7 (20.0)

vs

India  
156/0 (15.2)

Match Ended ( Day – 4th T20I )
India beat Zimbabwe by 10 wickets

Live Updates
19:33 (IST) 13 Jul 2024
India vs Zimbabwe Live Score: भारत ने 10 विकेट से जीता मैच

भारत ने 10 विकेट से चौथा टी20 मैच अपने नाम किया और साथ ही सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 152 रन बनाए। वहीं भारत ने 15.2 में ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की ओर से शुभमन गिल ने 58 और यशस्वी जायसवाल ने 93 रन बनाए।

19:27 (IST) 13 Jul 2024
IND vs ZIM 4th T20 Live Score: यशस्वी जायसवाल ने लगाया विजयी चौका

16वें ओवर की दूसरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने पुल करके डीप मिड विकेट पर गेंद को खेला। इस चौके के साथ ही भारत ने मैच अपने नाम किया।

19:15 (IST) 13 Jul 2024
India vs Zimbabwe Live Score: भारत जीत से 25 रन दूर

19वें ओवर में फराज अकरम ने 10 रन दए। ओवर की चौथी गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने शॉर्ट थर्ड मैन ने चौका जमाया। भारत को जीत के लिए केवल 25 रन चाहिए।

19:11 (IST) 13 Jul 2024
IND vs ZIM Live score: भारत जीत के करीब

12वें ओवर में ब्लेसिंग मुजरबानी ने तीन रन दिए। यशस्वी जायसवाल ने 45 गेंदों में 75 रन बना लिए हैं वहीं शुभमन गिल ने 27 गेंदों में 39 रन बनाए। भारत अब जीत के करीब पहुंच गया है।

19:00 (IST) 13 Jul 2024
भारत बनाम ज़िम्बाब्वे मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: भारत-शुभमन गिल की शतकीय साझेदारी

19वें ओवर में फाराज अकरम ने 19 रन दिए। ओवर की पहली गेंद पर गिल ने एक्सट्रा कवर चौका लगाया। चौथी गेंद पर कट किया और चौका लगाया। इस ओवर में 19 रन आए। इसके साथ ही उन्होंने शतकीय साझेदारी पूरी की।

18:58 (IST) 13 Jul 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: गिल ने लगाया पारी का पहला छक्का

सिकंदर रजा ने नौवें ओवर में 14 रन दिए। ओवर की तीसरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने चौका जमाया वहीं पांचवीं गेंद पर गिल ने छक्का लगाया। यह पारी का पहला छक्का था।

18:54 (IST) 13 Jul 2024
India vs Zimbabwe Live Score: यशस्वी जायसवाल का अर्धशतक पूरा

सातवें ओवर में यशस्वी जायसवाल ने तीसरी गेंद पर चौका जमाया और अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर भी जायसवाल ने एक्सट्रा कवर पर एक और चौका लगाया। अगले ओवर में फाराज अकरम ने दो रन दिए।

18:46 (IST) 13 Jul 2024
Live Cricket Score: भारत ने चार ओवर में बनाए 50 रन

भारत ने चार ओवर में 10 रन दिए। ओवर की पांचवीं गेंद पर जायसवाल ने शॉर्ट थर्डमैन पर चौका लगाया। भारत ने चार ओवर में ही स्कोर को 50 रन के पार पहुंचा दिया। वहीं पांचवें ओवर में नगारवा ने तीन रन दिए।

18:42 (IST) 13 Jul 2024
IND vs ZIM 4th T20 Live Score: यशस्वी जायसवाल का तूफानी खेल

तीसरे ओवर में यशस्वी जायसवाल ने तूफानी खेल दिखाया। उन्होंने पहली दो गेंदों पर चौका जमाया। वहीं चौथी गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने एक्सट्रा कवर पर चौका लगाया। आखिरी गेंद पर जायसवाल ने पॉइंट पर एक और चौका जड़ा।

18:33 (IST) 13 Jul 2024
IND vs ZIM Live score: शुभमन गिल की तूफानी पारी

दूसरे ओवर में मुजरबानी ने 12 रन दिए। ओवर की दूसरी गेंद पर शुभमन गिल ने चौका जमाया। वहीं आखिरी गेंद पर गिल ने कट करके चौका जड़ा।

18:29 (IST) 13 Jul 2024
IND vs ZIM Live score: भारत की तूफानी शुरुआत

रिचर्ड नगारवा ने भारत की पारी का पहला ओवर डाला और उन्होंने 15 रन लुटा दिए। ओवर की चौथी, पांचवीं और आखिरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने चौका जमाया। भारत ने शानदार शुरुआत हासिल की है।

18:21 (IST) 13 Jul 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: जिम्बाब्वे ने 152 रन बनाए

जिम्बाब्वे ने अपनी पारी में सात विकेट खोकर 152 रन बनाए। सिकंदर रजा ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। उन्होंने पारी में तीन छक्के और दो चौके लगाए। वहीं टी मारुमानी ने 31 गेंदों में 32 रन बनाए। भारत की ओर से तुषार देशपांडे ने सात विकेट लिए।

18:00 (IST) 13 Jul 2024
भारत बनाम ज़िम्बाब्वे मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: सिकंदर रजा आउट

19वें ओवर में तुषार देशपांडे ने सिकंदर रजा को आउट किया। ओवर की तीसरी गेंद पर रजा ने घुटने पर जाकर बड़ा शॉट खेला लेकिन वह उन्हें कैच दे बैठे। तुषार ने 28 गेंदों में 46 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने दो चौके और तीन छक्के लगाए।

17:54 (IST) 13 Jul 2024
India vs Zimbabwe 4th T20 Live Score: खलील अहमद का महंगा ओवर

खलील अहमद का महंगा ओवर। इस ओवर में उन्होंने 18 रन दिए। ओवर की तीसरी गेंद पर सिकंदर रजा ने लॉन्ग ऑफ पर चौका जमाया। अगली गेंद नौ बॉल रही। रजा ने इसी गेंद पर मिड ऑफ पर चौका जमाया। वहीं अगली गेंद पर उन्होंने मिड ऑफ पर छक्का जमाया।

17:48 (IST) 13 Jul 2024
Live Cricket Score: जोनाथन कैंपबेल रनआउट

15वें ओवर में जोनाथन कैंपबेल रनआउट हो गए। ओवर की चौथी गेंद पर रजा ने गेंद को खेला और रन लेने दौड़े, बिश्नोई ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर गेंद को फेंका। जोनाथन कैंपबेल रनआउट हो गए। उन्होंने तीन गेंदों पर तीन रन बनाए।

17:36 (IST) 13 Jul 2024
India vs Zimbabwe 4th T20 Live Score: ब्रायन बेनेट आउट

14वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने चार रन दिए। ओवर की चौथी गेंद पर ब्रायन बेनेट को पवेलियन जाना पड़ा। ब्रेनेट ने कवर्स पर गेंद को कट करके खेला और यशस्वी जायसवाल को कैच दे बैठे। ब्रेनेट ने 14 गेंदो में 9 रन बनाए।

17:33 (IST) 13 Jul 2024
India vs Zimbabwe Live Score: सिकंदर रजा ने जमाया पारी का पहला छक्का

13वें ओवर में अभिषेक शर्मा ने 10 रन दिए। ओवर की चौथी गेंद पर सिकंदर रजा ने लॉन्ग ऑन पर छक्का जमाया। यह जिम्बाब्वे की पारी का पहला छक्का था।

17:31 (IST) 13 Jul 2024
IND vs ZIM 4th T20 Live Score: ऋतुराज गायकवाड़ ने ड्रॉप किया कैच

11वें ओवर में ब्रायन ब्रेनेट ने चार रन दिए। ओवर की पांचवीं गेंद पर कवर्स पर गेंद को खेला लेकिन गायकवाड़ ने कैच ड्रॉप कर दिया। भारत के पास एक और मौका था लेकिन वह चूक गए।

17:21 (IST) 13 Jul 2024
IND vs ZIM Live score: मधवीरे आउट

शिवम दुबे ने 10वें ओवर में तीन रन दिए और एक विकेट लिए। उन्होंने मधवीरे को आउट किया। जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज ने पुल किया, गेंद बल्ले के किनारे पर लगी और रिंकू सिंह ने कैच लपका। मधवीरे 24 गेंदों में केवल 25 रन बना पाए।

17:16 (IST) 13 Jul 2024
IND vs ZIM, 4th T20I: अभिषेक शर्मा ने तोड़ी ओपनिंग साझेदारी

नौवें ओवर में अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे की ओपनिंग जोड़ी तोड़ दी। चौथी गेंद पर मारुमानी ने पुल करके मिड विकेट पर शॉट खेला और रिंकू सिंह ने आसान कैच लपका। उन्होंने 31 गेंदों में 32 बनाए। यह जिम्बाब्वे की भारत के खिलाफ पहली ओपनिंग साझेदारी है जो कि 50 रन तक पहुंची है।

17:10 (IST) 13 Jul 2024
India vs Zimbabwe, Live Updates: मारुमानी ने रिव्यू लेकर बचाया विकेट

सातवें ओवर में रवि बिश्नोई ने चार रन दिए। ओवर की चौथी गेंद पर मारुमानी फ्लिक की कोशिश की लेकिन रवि बिश्नोई की अपील पर अंपायर ने आउट दिया। मारुमानी ने रिव्यू लिया और रीप्ले में दिखा कि गेंद लेग साइड से बाहर जा रही थी।

17:05 (IST) 13 Jul 2024
IND vs ZIM, LIVE Update: पावरप्ले में जिम्बाब्वे ने बनाए 44 रन

पावरप्ले में जिम्बाब्वे ने बिना कोई विकेट खोए 44 रन बनाए। मारूमानी और माधवेरे क्रीज पर टिक गए हैं। भारतीय टीम को छह ओवर बाद भी विकेट की तलाश है।

16:54 (IST) 13 Jul 2024
IND vs ZIM, 4th T20I: मारुमानी को मिला जीवनदान

खलील अहमद ने तीसरे ओवर में 10 रन दिए। ओवर की पांचवीं गेंद पर शिवम दुबे ने मिड ऑन पर मारुमानी का कैच ड्रॉप कर दिया। एक बड़ा जीवनदान मिला मारुमानी को।

16:41 (IST) 13 Jul 2024
India vs Zimbabwe, Live Updates: तुषार देशपांडे का महंगा ओवर

दूसरा ओवर तुषार देशपांडे ने डाला। ओवर की चौथी गेंद पर मधवीरे ने शानदार टाइमिंग के साथ चौका लगाया। वहीं आखिरी गेंद पर मिड ऑन और मिड विकेट पर चौका लगाया। अंतरराष्ट्रीय करियर के पहले ओवर में उन्होंने 11 रन दिए।

16:38 (IST) 13 Jul 2024
IND vs ZIM, 4th T20I: जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी शुरू

जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। खलील अहमद ने पहला ओवर डाला जिसमें उन्होंने चार रन दिए। ओवर की पांचवीं गेंद पर फाइनल लेग पर चौका जमाया।

16:24 (IST) 13 Jul 2024
India vs Zimbabwe, Live Updates: वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन – वेस्ली मधेवेरे, तदिवनाशे मारुमानी, ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), जॉनथन कैंपबेल, फ़राज़ अकरम, क्लाइव मडांडे (विकेट कीपर), रिचर्ड नगारावा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, तेंडाई चतारा

16:21 (IST) 13 Jul 2024
IND vs ZIM, 4TH T20I, LIVE Updates: भारत की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हुआ है। आवेश खान की जगह तुषार देशपांडे को डेब्यू का मौका मिला है।

भारत की प्लेइंग इलेवन – यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, खलील अहमद

16:09 (IST) 13 Jul 2024
IND vs ZIM, 4th T20I: भारत ने जीता टॉस

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। जिम्बाब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

15:46 (IST) 13 Jul 2024
IND vs ZIM, 4TH T20I: भारत की पूरी टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, खलील अहमद, तुषार देशपांडे।

15:28 (IST) 13 Jul 2024
IND vs ZIM, LIVE Update: अबसे कुछ देर में होगा टॉस

भारत और जिम्बाब्वे की टीमें मैदान पर वॉर्म अप कर रही हैं। अब से कुछ देर में टॉस होने वाला है।