India vs Namibia ICC T20 World Cup 2021: भारत ने अपने शुरुआती दो मुकाबले गंवाने के बाद नामीबिया को 9 विकेट से हराकर अपना सफर खत्म किया। भारत ने 5 में से 3 मुकाबले जीतकर 6 अंक हासिल किए।

इस मुकाबले में भारत के लिए दोनों ओपनर्स केएल राहुल और रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़े। इसी के साथ सुपर-12 राउंड का भी समापन हो गया है।

पहले खेलते हुए नामीबिया ने 8 विकेट पर 132 रन बनाए थे। भारत को जीत के लिए 133 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे भारत ने 15.2 ओवर में हासिल कर लिया। भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन को 3-3 विकेट मिले। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह को भी 2 सफलताएं मिली।

Abu Dhabi T10 League Full Schedule: 15 दिनों के अंदर खेले जाएंगे 35 मुकाबले; यहां देखिए पूरा शेड्यूल

भारत और नामीबिया का ये मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। ये मुकाबला सुपर-12 राउंड का आखिरी मुकाबला है। अब 10 नवंबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड और 11 नवंबर को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

गौरतलब है कि भारत को शुरुआत दो मुकाबलों में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं नामीबिया ने अपने 4 में से एक मुकाबले में स्कॉटलैंड को मात देकर पॉइंट्स का खाता खोला था।

Match Ended

ICC World Twenty20, 2021

India 
136/1 (15.2)

vs

Namibia  
132/8 (20.0)

Match Ended ( Day – Super 12 – Match 42 )
India beat Namibia by 9 wickets

Live Updates
22:33 (IST) 8 Nov 2021
भारत ने नामीबिया को 9 विकेट से हराया, खत्म हुआ सुपर-12 राउंड

भारत ने अपने शुरुआती दो मुकाबले गंवाने के बाद नामीबिया को 9 विकेट से हराकर अपना सफर खत्म किया। भारत ने 5 में से 3 मुकाबले जीतकर 6 अंक हासिल किए। इस मुकाबले में भारत के लिए दोनों ओपनर्स केएल राहुल और रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़े। इसी के साथ सुपर-12 राउंड का भी समापन हो गया है।

21:57 (IST) 8 Nov 2021
रोहित शर्मा ने 31 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक

नामीबिया के खिलाफ 133 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को केएल राहुल और रोहित शर्मा ने अच्छी शुरुआत दी है। उन्होंने 31 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत ने 9 ओवर में बिना किसी नुकसान के 77 रन बना लिए हैं।

21:03 (IST) 8 Nov 2021
नामीबिया ने बनाए 8 विकेट पर 132 रन, भारत को मिला 133 रनों का लक्ष्य

भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में पहले खेलते हुए नामीबिया ने 8 विकेट पर 132 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 133 रनों का लक्ष्य मिला है। भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन को 3-3 विकेट मिले। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह को भी 2 सफलताएं मिली।

19:15 (IST) 8 Nov 2021
ये है नामीबिया की प्लेइंग 11

नामीबिया: स्टीफन बार्ड, माइकल वैन लिंगन, क्रेग विलियम्स, गेरहार्ड इरासमस (कप्तान), डेविड वीस, जेजे स्मिट, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), जान फ्रिलिंक, बर्नार्ड शोल्ट्ज।

19:14 (IST) 8 Nov 2021
ये है भारत की प्लेइंग 11

भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी।