भारतीय महिला हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच गई है। टीम इंडिया ने अजेय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जापान को 2-0 से मात दी। पहले 45 मिनट में न तो भारत और न ही जापान कोई गोल कर पाया। वह संघर्ष करते रहे। भारत को लगातार पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वह उसे गोल में नहीं बदल सके। इस दौरान भारत को 11 तो वहीं जापान को एक भी पेनल्टी कॉर्नर नहीं मिला था। भारत ने दूसरे हाफ से पहले ही सविता पुनिया को हटाकर बिचू देवी को गोलकीपिंग की जिम्मेदारी दे दी थी।
पहले तीन क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई थी। भारत के लिए नवनीत ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया वहीं दूसरा गोल सुनेलिता और लालरेमसियामी ने किया। भारत अब बुधवार को फाइनल में चीन का सामना करेगा। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में चीन ने मलेशिया को 3-1 से हराकर फाइनल में का टिकट पक्का किया है।
भारत ने ग्रुप राउंड में चीन का सामना किया था। तब भारत ने 3-0 से जीत हासिल की थी। चीन ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट टीम है। वहीं भारत टूर्नामेंट का मौजूदा चैंपियन है।
भारत ने अंकतालिका में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की की थी। भारत ने ग्रुप राउंड में अपने सभी मैचों में जीत हासिल की थी। आखिरी ग्रुप राउंड मैच में उनका सामना जापान से ही हुआ था। तब भारत ने 3-0 से जीत हासिल की थी। ओलंपिक के लिए क्वालिफाई न करने के बाद वह इस टूर्नामेंट के साथ नई शुरुआत कर रहा है।
भारत ने 2-0 से जापान को मात दी और फाइनल में जगह बनाई। पहले तीन क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई थी। भारत के लिए नवनीत ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया वहीं दूसरा गोल सुनेलिता और लालरेमसियामी ने किया। भारत अब बुधवार को फाइनल में चीन का सामना करेगा।
जापान ने 59वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन कोई फायदा नहीं। बिचू देवी ने शानदार सेव किया।
लालरेमसियामी ने भारत की लीड को 2-0 तक पहुंचाया। सुनेलिता गेंद लेकर सर्कल में गई और कट करते हुए गेंद को लालरेमसियामी तक पहुंचाया जिन्होंने बचा हुआ काम किया।
51वें मिनट में भारत के खाते में एक और पेनल्टी कॉर्नर आया। हालांकि भारत इसको भी गोल नहीं बदल सका। वैष्णवी ने कॉर्नर से डिफलेक्शन की कोशिश की लेकिन वह मिस कर गई।
भारत की ओर से नवनीत स्ट्रोक लेने गई। उन्होंने बाईं ओर फ्लिक किया और गेंद को गोल में पहुंचाया। आखिरकार भारत को गोल हासिल हुआ और उन्होंने मैच में 1-0 की बढ़त बनाई।
48वें मिनट में भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। जापान ने रिव्यू लिया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। दीपिका सर्कल में घुसी और जुनून कवाई ने फाउल किया। उन्होंने जानबूझकर दीपिका को धक्का दिया।
तीसरे क्वार्टर का खेल खत्म हो गया है। 45 मिनट में कोई गोल नहीं हुआ है। भारत ने कई मौके बनाए लेकिन जापानी डिफेंस और गोलकीपर कुडो जीत हासिल करने में नाकाम रहे।
42वें मिनट में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। हालांकि इस बार भी वह कुछ नहीं कर पाए। नेहा ने खराब ट्रैप किया, दीपिका ने रिवर्स हिट की कोशिश की लेकिन गोल नहीं कर सकी।
35वें मिनट में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। दीपिका ने भारत को यह कॉर्नर दिलाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। दीपिका के ड्रैगफ्लिक को जपानी डिफेंडर में फुकुनागा ने रोका।
34वें मिनट में सलीमा के सिर पर जापानी खिलाड़ी की स्टिक लगी। उन्होंने ब्रेक लिया लेकिन फिर मैच खेलना जारी रखा। इस दौरान संगीता ने गेंद गोल में डाली लेकिन अंपायर ने उसे फाउल करार दिया।
भारत को दूसरे हाफ की 30वें सेकंड में ही पेनल्टी कॉर्नर मिला। हालांकि एक बार फिर वह गोल में नहीं बदल पाया। नवनीत का हिट जापानी खिलाड़ी के पैर में लगा और एक और कॉर्नर मिला। नवनीत ने फिर कोशिश की और गेंद शर्मिला की स्टिक पर लगकर बाहर चली गई।
पहले हाफ का खेल खत्म हो गया है और दोनों टीमें गोल नहीं कर पाई हैं। उन्होंने 8 पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए लेकिन किसी को भी गोल में नहीं बदल सके। भारत दूसरे हाफ में अपनी गलतियों में सुधार करना चाहेगा। उन्हें गेंद को बेहतर तरीके से ट्रैप करना होगा।
मैच अब तक भारत की ओर से ही मूव्स बनाए गए हैं लेकिन वह उन मौकों को गोल में नहीं बदल पा रहे हैं। 27वें मिनट में सुनेलिता टोप्पो को ग्रीन कार्ड मिला। वह दो मिनट तक बाहर बैठेंगी।
भारत को 19वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। नवनीत ने डिफ्लेक्शन की कोशिश की लेकिन जापान ने ब्लॉर किया। भारत को एक और कॉर्नर मिला लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। तीसरी कोशिश में सुशीला का खराब ट्रैप जिसके कारण भारत ने गोल का मौका खोया।
16 मिनट में भारत ने गोलकीपर बदल दिया। उन्होंने सविता पुनिया की जगह बिच्छू देवी को बुलाया गया है।
पहले क्वार्टर का खेल खत्म हो गया है। दोनों टीमें गोल नहीं कर पाई। हालांकि भारत हावी दिखाई दिया। भारत ने कई मौके बनाए और उन्होंने यू कुडो को मेहनत करने पर मजबूर किया। जापानी गोलकीपर एक बार फिर अच्छी फॉर्म में नजर आ रही हैं।
भारत ने 13वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। हालांकि भारत को इसका फायदा नहीं मिला। यू कुडो ने दीपिका के ड्रैग फ्लिक को रोका।
भारत ने दूसरे ही मिनट में अटैक किया। लालरेमसियामी ने जापानी खिलाड़ी से बॉल ली और काउंटर किया। वह गेंद लेकर सर्कल में घुसीं और संगीता को पास किया। हालांकि संगीता का शॉट गोलकीपर ने रोका।
भारत और जापान की टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर आई। पहले जापान और फिर भारत का राष्ट्रगान हुआ। खिलाड़ियों ने अब अपनी-अपनी जगह ले ली है।
भारत ने अब तक रॉबिन राउंड के सारे मैचों में जीत हासिल की है। वह रॉबिन राउंड के बाद अंकतालिका में टॉप पर थी।
भारत और जापान के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच आज खेला जाएगा। कुछ देर में दोनों टीमें मैदान पर होंगी।