India U19 vs Japan U19, Under-19 World Cup 2020 Live Cricket Score Streaming Online: आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) अंडर-19 वर्ल्ड कप 2020 में डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम का शानदार सफर जारी है। उसने टूर्नामेंट मंगलवार यानी 21 जनवरी 2020 को अपना दूसरा मैच भी जीत लिया। ब्लोमफोंटेन स्थित मैंगुंग ओवल मैदान पर खेले गए इस मैच में भारत ने जापान को 10 विकेट से हराया। उसने महज 4.5 ओवर में ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। वह ग्रुप ए में शीर्ष पर बरकरार है। उसका नेट रनरेट 3.7 है।

इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान प्रियम गर्ग ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। रवि बिश्नोई, कार्तिक त्यागी और आकाश सिंह ने कप्तान के फैसले को सही साबित किया और जापान की पूरी टीम 22.5 ओवर में सिर्फ 41 रन ही बना पाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 4.5 ओवर में बिना विकेट गंवाए 42 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

भारत की ओर इस मैच में रवि बिश्नोई ने 5 रन देकर 4 विकेट लिए। वे मैन ऑफ द मैच भी चुने गए। उन्होंने लगातार दो ओवरों में 2-2 विकेट लिए। दोनों ही ओवरों में उन्होंने लगातार 2 गेंदों पर विकेट लिए, लेकिन हैट्रिक से नहीं बना पाए। खास यह है कि रवि ने ये दोनों ही ओवर मेडन भी फेंके थे।

रवि के अलावा कार्तिक ने 10 रन देकर 3 विकेट झटके। आकाश सिंह ने 11 रन देकर 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। वहीं विद्याधर पाटिल भी 8 रन देकर एक विकेट लेने में सफल रहे। जापान का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर पाया। उसके 5 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए। उसके 41 में से 19 रन एक्स्ट्रा से आए। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 5 चौके और एक छक्के की मदद से 18 गेंद में 29 रन बनाए। वहीं, दूसरे ओपनर कुमार कुशाग्र ने 11 गेंद पर 2 चौके की मदद से 13 रन बनाए।

Live Blog

Highlights

    17:13 (IST)21 Jan 2020
    भारत की जीत में रवि चमके

    जापान की टीम 22.5 ओवर में महज 41 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से रवि बिश्नोई ने 5 रन देकर 4 विकेट लिए। उनके अलावा कार्तिक त्यागी ने 10 रन देकर 3 और आकाश सिंह ने 11 रन देकर 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ने 4.5 ओवर में बिना विकेट खोए 42 रन बनाकर मैच जीत लिया।

    15:15 (IST)21 Jan 2020
    मैक्स पवेलियन लौटे

    जापान का 8वां विकेट भी गिर गया है। पारी के 17वां ओवर कार्तिक त्यागी ने फेंका। उन्होंने अपनी तीसरी गेंद पर मैक्स क्लेमेंट्स को एलबीडब्ल्यू कर दिया। इसके साथ ही कार्तिक के 3 विकेट हो गए।

    14:50 (IST)21 Jan 2020
    29/7 (15.0)

    जैसी उम्मीद थी, जापान की टीम भारत के आगे उसे कहीं ज्यादा नौसिखया साबित हो रही है। अभी सिर्फ 15 ओवरों का खेल हुआ है, लेकिन उसके 7 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं और खाते में सिर्फ 29 रन ही जुड़े हैं। 

    13:59 (IST)21 Jan 2020
    ये है जापान की प्लेइंग इलेवन

    जापान : मार्कस थुर्गेट (कप्तान और विकेटकीपर), शु नोगुची, नील डेट, देबाशीष साहू, इशान फर्त्याल, काजूमासा ताकाशी, केंटो ओटा-डोबेल, एश्ले थुर्गेट, मैक्स काउल, युगंधर रथरेकर, सोरा इचुकी।

    13:58 (IST)21 Jan 2020
    ये है भारत की प्लेइंग इलेवन

    भारत : प्रियम गर्ग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, कुशाग्र कुमार, तिलक वर्मा, ध्रुव जुरैल (विकेटकीपर), सिद्धेश वीर, शशवंत रावत, रवि बिश्नोई, विद्याधर पाटिल, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी।

    13:19 (IST)21 Jan 2020
    यह रहेगी कोशिश

    भारतीय टीम के कप्तान प्रियम गर्ग ने जापान के खिलाफ मैच में टॉस जीत लिया है। उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में अब जापान को पहले बल्लेबाजी करनी होगी। भारतीय टीम की कोशिश जापान की पारी जल्द से जल्द समेटने की होगी।

    12:47 (IST)21 Jan 2020
    संभावित प्लेइंग इलेवन


    जापान : मार्कस थुर्गेट (कप्तान और विकेटकीपर), शु नोगुची, नील डेट, देबाशीष साहू, इशान फर्त्याल, काजूमासा ताकाशी, केंटो ओटा-डोबेल, एश्ले थुर्गेट, मैक्स क्लेमेंट्स, युगंधर रथरेकर, सोरा इचुकी।

    11:56 (IST)21 Jan 2020
    संभावित आखिरी एकादश

    भारत : प्रियम गर्ग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, दिव्यांश सक्सेना, तिलक वर्मा, ध्रुव जुरैल (विकेटकीपर), सिद्धेश वीर, शुभंग हेगड़े, सुशांत मिश्रा, रवि बिश्नोई, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी।

    11:34 (IST)21 Jan 2020
    डेढ़ बजे शुरू होगा मैच

    भारतीय समयानुसार यह मुकाबला दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। ऐसे में एक बजे टॉस होगा। इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 3 पर होगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी। मैच से जुड़े ताजा अपडेट्स जानने के लिए आप जनसत्ता.कॉम पर भी विजिट कर सकते हैं।