भारतीय अंडर 19 टीम के कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने साउथ अफ्रीका अंडर 19 के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे मैच में 127 रन की बेहतरीन पारी खेली। साल 2026 में यह उनका पहला शतक था। इससे पहले 14 साल के भारतीय बल्लेबाज ने साल 2025 में अपना डंका बजाया था। उन्होंने लिस्ट ए से टी20 क्रिकेट तक हर जगह धूम मचाई थी। अब बतौर कप्तान उन्होंने पहला शतक जड़ा है।
अर्जुन तेंदुलकर की शादी: रस्में, होली और सानिया चंडोक संग सात फेरे, सब एक ही हफ्ते में!
वैभव सूर्यवंशी लगातार एक के बाद अपने बल्ले से बेहतरीन पारियां खेल रहे हैं और सुर्खियां बटोर रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे यूथ वनडे में उन्होंने 74 गेंद पर 127 रन बनाए जिसमें 9 चौके और 10 छक्के शामिल थे। इसी के साथ वैभव ने साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर अपना पहला शतक भी लगाया। इससे पहले वैभव भारत समेत पांच अलग-अलग देशों में शतक लगा चुके थे।
6 देशों में दिख चुका है 14 साल के बल्लेबाज का तूफान
वैभव सूर्यवंशी ने अब भारत के अलावा पांच देशों में शतक लगाने का मुकाम हासिल कर लिया है। हाल ही में यूएई में अंडर 19 एशिया कप में बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी और 171 रन यूएई के खिलाफ ही बनाए थे। उससे पहले एशिया कप राइजिंग स्टार्स में कतर की सरजमीं पर उनका बेहतरीन शतक यूएई के खिलाफ आया था।
वहीं आईपीएल 2025 में शतक लगाने और कई ताबड़तोड़ पारियां खेलने के बाद अंडर 19 भारतीय टीम में वह चुने गए। उन्होंने इंग्लैंड में जाकर इंग्लैंड अंडर 19 और ऑस्ट्रेलिया जाकर ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 के खिलाफ भी शतकीय पारियां खेली थीं। अब भारत, यूएई, कतर, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाद साउथ अफ्रीका में वैभव का शतक आया है।
IND U19 vs SA U19: वैभव सूर्यवंशी का 63 गेंद पर शतक, पिछली 10 पारियों में ठोका तीसरा सैकड़ा
पिछली 10 पारियों में तीसरा शतक
वैभव सूर्यवंशी लगातार बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने पिछली 10 पारियों में तीन शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं। इसमें टी20 और लिस्ट ए दोनों के आंकड़े हैं। वैभव ने पिछले 10 मैचों की 10 पारियों में 688 रन बनाए हैं। 190, 171 और 127 रन की उन्होंने तीन शतकीय पारियां खेली हैं। वैभव ने भारत के घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी शतक लगाया था।
