पाकिस्तान के बाद साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से मात देने के बाद टीम इंडिया के सभी क्रिकेटर्स अपनी जीत का जश्न मना रहे हैं। खेल के मैदान से हर क्रिकेटर सबसे पहले अपने करीबी के साथ टाइम स्पेंट करना चाहता है। इन सबकी जानकारी खुद क्रिकेटर्स की पत्नियां दे देती हैं। इनमें सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली हैं महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी। हाल ही, इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी अपनी फेमिली यानी साक्षी और बेटी जीवा के साथ अपना क्वालिटी टाइम स्पेंट कर रहे हैं। हाल ही साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद खूबसूरत फोटो शेयर की है, जिसमें वे धोनी के साथ खड़ी नजर आ रही हैं, जबकि जीवा को माही ने अपनी गोदी में ले रखा है। साक्षी धोनी की इस फोटो पर इंडियन क्रिकेट टीम का कमेंट आया है, जिसमें लिखा है….@indiancricketteamSeriously, this is the cutest picture on your page
ICC Champions Trophy 2017: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से मुकाबले से पहले जीवा के साथ बिता रहे क्वालिटी टाइम
धोनी सेमीफाइनल में बांग्लादेश से मुकाबले से पहले परिवार से मिलने पहुंच गए हैं।
Written by जनसत्ता ऑनलाइन
नई दिल्ली

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा खेल समाचार (Khel News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 14-06-2017 at 15:10 IST