कप्तान एश्ले जैकसन के दो गोल की मदद से मौजूदा चैंपियन रांची रेज ने हाकी इंडिया लीग में मंगलवार को दिल्ली वेवराइडर्स को 2-1 से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। जैकसन ने 29वें और 31वें मिनट में दो पेनल्टी कार्नर गोल में बदले। वेवराइडर्स की तरफ से इससे पहले रुपिंदर पाल सिंह ने 27वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल किया था। भारत की सीमित ओवरों की क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सह स्वामित्व वाली रांची रेज ने अपने पिछले मैच में उत्तर प्रदेश विजार्ड्स को 4-2 से हराया था। इस जीत से रांची रेज तीन मैचों में 11 अंक लेकर चौथे स्थान पर पहुंच गया है। दिल्ली वेवराइडर्स के भी इतने ही अंक हैं लेकिन गोल अंतर के कारण वह तीसरे स्थान पर है।
हाकी इंडिया लीग: जैकसन के दो गोल से रांची रेज ने वेवराइडर्स को हराया
कप्तान एश्ले जैकसन के दो गोल की मदद से मौजूदा चैंपियन रांची रेज ने हाकी इंडिया लीग में मंगलवार को दिल्ली वेवराइडर्स को 2-1 से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की।
Written by भाषा
रांची

TOPICSHIL 2016
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा खेल समाचार (Khel News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 27-01-2016 at 00:12 IST