खेल जगत में रिकॉर्ड और दमदार प्रदर्शन के अलावा अफेयर और स्कैंडल की खबरें भी अक्सर सुर्खियों में आती रहती हैं। रेसलिंग की दुनिया में इन दिनों बॉबी लैश्ले, लाना और रुसवे के लव एंगल से चर्चाओं का दौर गरम है। लेकिन ये पहला मौका नहीं है। ऐसी तमाम खबरें खेल जगत में यदा कदा होती रही हैं। हम आपको इस तरह की 15 बड़ी खबरों से मुखातिब कराएंगे जिसने एक समय सभी को हिला कर रख दिया। इस सीरीज की शुरुआत हम भारत के हॉकी कप्तान रहे सरदार सिंह से करते हैं। जिनपर एक भारत मूल की एक ब्रिटिश लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया था।
हॉकी प्लेयर थी महिलाः भारतीय हॉकी टीम के स्टार और कप्तान पर भारतीय मूल की ब्रिटिश महिला ने आरोप लगाया था। वो ब्रिटिश अंडर-19 टीम की उस वक्त खिलाड़ी भी थीं। उन्होंने अपने आरोप में कहा था कि 2014 में उन्होंने सरदार सिंह के साथ सगाई की थी। उसके बाद सरदार ने उनपर शारीरिक संबंध बनाने का जोर डाला था, जिसके चलते वो प्रेग्नेंट हो गईं। हालांकि इस बयान पर सरदार ने कहा था ये झूठे आरोप हैं और ये तमाम खबरें बेबुनियाद हैं। इसके बाद पंजाब पुलिस ने जांच की थी लेकिन तब से इस केस में कोई डेवलपमेंट नहीं हुई है।
महिला ने अपने आरोप में कहा था कि 2012 में उनके और सरदार के बीच सोशल मीडिया के चलते नजदीकियां बढ़ी थी। उन्होंने यहां तक कहा कि गर्भवती होने के बाद सरदार ने उनसे अबॉर्शन तक का दबाव बनाया था। उन्होंने कहा कि वो सरदार के साथ पंजाब भी आ चुकी हैं और दोनों के घरवाले शादी के लिए राजी थे। बता दें कि सरदार सिंह ने पिछले साल एशियाई खेलों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद संन्यास ले लिया था।

