रीयल मैड्रिड क्लब के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने खेल से ज्यादा अपनी लव लाइफ की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में वो चौथी बार पिता बने हैं। दरअसल, उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिग्ज़ ने रविवार को एक बेटी को जन्म दिया है। रोनाल्डो ने इस बात को अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए साझा किया है। फैंस के साथ अपनी खुशी का इजहार करते हुए रोनाल्डो ने गर्लफ्रेंड के साथ अपनी बेटी की तस्वीर को भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने अपनी इस बेटी का नाम अलाना मार्टिना रखा है। पिता बनने के बाद रोनाल्डो काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि ‘आज मुझे उस खुशी का अहसास हो रहा है जो आज से पहले कभी नहीं हुआ। यह लम्हा मेरे जीवन के लिए शानदार है।
उन्होंने आगे लिखा कि अब समझ मैं आ रहा है कि जिंदगी में क्या महत्वपूर्ण है और क्यों। बता दें कि रोनाल्डो पहली बार 2010 में पिता बने थे। दरअसल, अमेरिका के किसी बारगर्ल के साथ रात बिताने के बाद उन्हें पता चला कि वो बारगर्ल प्रेग्नेंट हो गई है और उसके पेट में उनका बच्चा है। रोनाल्डो ने डीएनए टेस्ट से पता लगाने की कोशिश की तो यह बात सच साबित हुई। इसके बाद उन्होंने उस बच्चे को अपनाने का फैसला किया था।
इससे पहले एक मॉडल ने रोनाल्डो पर अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा देने का आरोप लगाया था। नताशा रोड्रिगेज नामक मॉडल ने कहा था कि रोनाल्डो ने उन्हें कई गंदे मैसेज भी किए। जिसमें उन्होंने लिखा कि वो मुझे बिना कपड़ों के देखना चाहते हैं। इतना ही नहीं मॉडल के मुताबिक रोनाल्डो संग उनके शारीरिक संबंध भी रह चुके हैं।

