Japan vs Belgium, FIFA World Cup 2018: मिडफील्डर नासेर चैडली द्वारा इंजुरी टाइम (94वें मिनट) में किए गए गोल की बदौलत बेल्जियम ने सोमवार देर रात खेले गए फीफा विश्व कप के रोमांचक प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान को 3-2 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। चैडली के अलावा बेल्जियम के लिए जान वर्टोंगन (69वें मिनट) और मारोआन फेलानी (74वें मिनट) ने गोल किए। जापान के लिए गेंकी हारागुची (48वें मिनट) और ताकाशी इनुइ (52वें मिनट) ने गोल दागे। रोस्तोव ऐरेना में खेले गए मुकाबले में जापान ने सबकी उम्मीदों के विपरीत तेज शुरुआत की पहले मिनट के अंदर ही मिडफील्डर शिंजी कगावा ने बेल्जियम के बॉक्स के बाहर से गोल करने का प्रयास किया लेकिन वह गेंद को गोल में नहीं डाल पाए।

बेल्जियम जल्द ही इस शुरुआती झटके से उबरा और गेंद पर नियंत्रण बनाने की कोशिश की। 10वें मिनट में ड्रेइस मर्टेस को बॉक्स के पास गेंद मिली, हालांकि वह गेंद को गोल में नहीं डाल पाए। मैच के 25वें मिनट में मर्टेस ने दाईं छोर से बॉक्स में मौजूद स्ट्राइकर रोमेलू लुकाकू को पास दिया। जापान के डिफेंडरों ने बॉक्स में लुकाकू को और बेल्जियम शुरुआती बढ़त नहीं बना पाई। तीन मिनट बाद, बेल्जियम के अनुभवी खिलाड़ी विंसेंट कॉम्पनी को बॉक्स में केविन डे ब्रूयन ने पास दिया लेकिन वह हेडर से गोल दागने में कामयाब नहीं हो पाए। जापान ने दूसरे हाफ की अप्रत्याशित शुरुआत की और 48वें मिनट में गाकू शिबासकी ने अपने हाफ में बेल्जियम के खिलाड़ी से गेंद छीनी और गेंकी हारागुची को पास दिया। हारागुची गेंद के साथ शानदार दौड़ लगाई और बॉक्स के पास दाएं छोर से गोल करके अपने टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

इसके चार मिनट बाद, मिडफील्डर ताकाशी इनुइ ने बेल्जियम के बॉक्स के बाहर फिर से हलचल बचाई और विपक्षी टीम के डिफेंडर एवं स्टार गोलकीपर थिबॉट कार्टुआ को छकाते हुए मैच का दूसरा गोल किया। टूर्नामेंट में पहली बार दो गोल से पिछड़ने वाली बेल्जियम ने संयम नहीं खोया। 69वें मिनट में बेल्जियम को कॉर्नर मिला और बॉक्स में मौजूर लंबे कद के डिफेंडर जाना वर्टोंगन ने हेडर से अपनी टीम के लिए मैच का पहला गोल किया। दो गोल की बढ़त को कम करने के बाद बेल्जियम का आत्मविश्वास बढ़ा और 74वें मिनट में चेल्सी से खेलने वाले स्टार फारवर्ड ईडन हैजार्ड ने दाईं छोर से बेहतरीन क्रॉस दिया जिस पर हेडर से गोल करके मारोआन फेलानी ने अपनी टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया।

मैच के अंतिम 10 मिनटों में दोनों टीमों को गोल करने के कई मौके मिले। 94वें मिनट में जापान को कॉर्नर मिला जिस पर बेल्जियम ने तेज काउंटर अटैक किया और नासेर चैडली ने मैच का निर्णायक गोल करके अपनी टीम को जीत दिला दी। क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम का मुकाबला शुक्रवार को ब्राजील से होगा।

Live Blog

Highlights

  • इंजरी टाइम में बेल्जियम ने जीता मैच

  • बेल्जियम ने मुकाबला 2-2 से किया बराबर

01:22 (IST)03 Jul 2018
इंजरी टाइम में बेल्जियम ने जीता मैच

इंजरी टाइम के आखिरी हिस्से में गोल कर बेल्जियम ने मैच जीत लिया। बेल्जियम के चाडली ने आखिरी समय में गोल कर टीम को जीत दिलाई। पहले हाफ में कोई गोल नहीं होने के बाद दूसरे हाफ के शुरुआत में ही जापान ने 0-2 की बढ़त बना ली थी। बाद में बेल्जियम ने मैच में वापसी करते हुए पहले तो 2-2 की बराबरी की और फिर इंजुरी टाइम के आखिरी मौके पर गोल दागकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ बेल्जियम तीसरी बार क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है जहां उसका मुकाबला पांच बार की चैंपियन ब्राजील से होना है।

01:20 (IST)03 Jul 2018
90 मिनट का खेल खत्म

90 मिनट का खेल खत्म हो चुका है। दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर हैं। 4 मिनट का इंजरी टाइम जोड़ा गया है। 

01:15 (IST)03 Jul 2018
बेल्जियम का आक्रामक खेल

बेल्जियम लगातार आक्रामक हो रहा है। इसने कई अच्छे मौके बनाए हैं। लेकिन गोल करने में कामयाब नहीं हो सका है। दोनों टीमों पर दबाव साफ देखा जा सकता है। आखिरी 6 मिनट का खेल शेष है।

01:15 (IST)03 Jul 2018
बेल्जियम का आक्रामक खेल

बेल्जियम लगातार आक्रामक हो रहा है। इसने कई अच्छे मौके बनाए हैं। लेकिन गोल करने में कामयाब नहीं हो सका है। दोनों टीमों पर दबाव साफ देखा जा सकता है। आखिरी 6 मिनट का खेल शेष है।

01:03 (IST)03 Jul 2018
बेल्जियम ने मुकाबला 2-2 से किया बराबर

गोल! बेल्जियम ने दूसरा गोल दागकर मुकाबला बराबर कर लिया है। 

00:59 (IST)03 Jul 2018
बेल्जियम ने दागा पहला गोल

गोल! बेल्जियम ने अपना पहला गोल दागा। इसी के साथ बेल्जियम के मुकाबले में लौटने की उम्मीदें फिर से जगने लगी हैं। बीस मिनट का खेल अभी भी बाकी है। 

00:45 (IST)03 Jul 2018
जापान के कब्जे में है दूसरा हाफ

बेल्जियम अभी पहले गोल का ही जवाब ढूंढ रहा था कि जापान ने उसे एक और सदमा दे दिया। 52वें मिनट में इनई के शानदार गोल ने जापान को 2-0 से बढ़त दिला दी। दूसरा हाफ पूरी तरह से जापान के कब्जे में है। 

00:41 (IST)03 Jul 2018
जापान ने दागा दूसरा गोल

पहले गोल के पांच मिनट के अंदर ही जापान ने दूसरा गोल दागकर 0-2 की बढ़त बना ली है। 

00:36 (IST)03 Jul 2018
जापान ने दागा पहला गोल, 1-0 से मिली बढ़त

दूसरे हाफ का खेल शुरू। दूसरे हाफ के 48वें मिनट में जापान के हारागुची ने गोल दागकर टीम को 1- 0 की बढ़च दिला दी।

00:20 (IST)03 Jul 2018
पहले हाफ में किसी को बढ़त नहीं

पहले हाफ का खेल खत्म हो गया है। जापान के लिए इस हाफ में सबसे बड़ी उपलब्धि ये है कि उसने बेल्जियम को 0 गोल पर रोक रखा है, जिसने अपने पिछले मैचों में लगातार गोल किया है। जापान के लिए सिर्फ इतना ही काफी नहीं होगा। उसे हर हाल में अपने लिए मौके तलाशने होंगे। बेल्जियम का लगातार आक्रमण जापान के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के मौके को छीन सकता है। 

00:20 (IST)03 Jul 2018
पहले हाफ में किसी को बढ़त नहीं

पहले हाफ का खेल खत्म हो गया है। जापान के लिए इस हाफ में सबसे बड़ी उपलब्धि ये है कि उसने बेल्जियम को 0 गोल पर रोक रखा है, जिसने अपने पिछले मैचों में लगातार गोल किया है। जापान के लिए सिर्फ इतना ही काफी नहीं होगा। उसे हर हाल में अपने लिए मौके तलाशने होंगे। बेल्जियम का लगातार आक्रमण जापान के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के मौके को छीन सकता है। 

00:15 (IST)03 Jul 2018
बेल्जियम ने बनाए अच्छे मौके

पहले हाफ में कुछ ही मिनट शेष हैं। अभी तक दोनों टीमों ने कोई गोल नहीं किया है। बेल्जियम ने जरूर कई बार अच्छे मौके बनाए हैं। इससे उसे मनोवैज्ञानिक बढ़त तो हासिल है ही। वहीं, जापान के गाकू शिबासाकी को यलो कार्ड दिखाया गया है। 

00:15 (IST)03 Jul 2018
बेल्जियम ने बनाए अच्छे मौके

पहले हाफ में कुछ ही मिनट शेष हैं। अभी तक दोनों टीमों ने कोई गोल नहीं किया है। बेल्जियम ने जरूर कई बार अच्छे मौके बनाए हैं। इससे उसे मनोवैज्ञानिक बढ़त तो हासिल है ही। वहीं, जापान के गाकू शिबासाकी को यलो कार्ड दिखाया गया है। 

00:04 (IST)03 Jul 2018
गोलरहित रहा पहले हाफ का 30 मिनट

30वें मिनट में जापान के आक्रमण से गोल की उम्मीद बंधी थी लेकिन बेल्जियम के गोलकीपर ने हेडर लपककर जापान के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

23:44 (IST)02 Jul 2018
आक्रामक हैं दोनों टीमें

15 मिनट का खेल खत्म हो चुका है, लेकिन किसी ने कोई गोल नहीं दागा है। मैच के शुरुआत से ही दोनों टीमें आक्रामक अंदाज में खेल रही हैं। इस मामले में जापान बेल्जियम पर भारी है। 

23:33 (IST)02 Jul 2018
पहले हाफ का खेल शुरू

पहले हाफ का खेल शुरू हो चुका है। जापान के पास अंतिम 16 पार करने वाली एशिया की तीसरी टीम बनने का मौका है। इसके लिए उसे हर हाल में यह मैच जीतना होगा। दोनों के बीच पिछले पांच मुकाबलों में बेल्जियम केवल एक बार ही जीत पाया है। यह मुकाबला पिछले साल ही खेला गया था जिसमें लुकाकू ने गोल दागा था। जापान को उन गलतियों से सीख लेते हुए आज अपनी रणनीति बनानी होगी।




23:29 (IST)02 Jul 2018
विश्वकप में 16 साल बाद आमने-सामने दोनों टीमें

विश्वकप में इससे पहले दोनों टीमें 2002 में आमने-सामने थीं। यह मुकाबला ड्रॉ रहा था। दोनों टीमों ने 2-2 गोल किए थे।

23:26 (IST)02 Jul 2018
जापान का पलड़ा भारी

जापान और बेल्जियम इससे पहले 5 बार आमने-सामने आई हैं। जिसमें जापान ने 2 बार जीत दर्ज की है। वहीं बेल्जियम को एक बार जीतने का मौका मिला है। इस हिसाब से जापान का पलड़ा भारी लग रहा है। दोनों के बीच दो मैच ड्रॉ भी रहे हैं।

23:25 (IST)02 Jul 2018
कुछ ही देर में शुरू होगा मुकाबला

दोनों टीमों के बीच मुकाबला कुछ ही देर में शुरू हो जाएगा। दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर आ चुकी हैं। 

23:22 (IST)02 Jul 2018
मैदान पर भिड़ेंगे जापान-बेल्जियम के ये धुरंधर

बेल्जियमः थिबॉट कटरेआ, टोबी आल्डरवाइल्ड, विंसेंट कोंपेनी, जन वर्टोंगन, एक्सेल विस्टल, केविन डी ब्रुइन, रोमेलू ,ईडन हेजार्ड, यानिक करास्को, डिरेस मर्टेंस, थॉमस मनियर

जापानः ईजी कावाशिमा, हिरोकी साकाई, योशिदा, जनरल शोजी, यूटो नागाटामो, मकोटो हसाबे, गाकू शिबासाकी, हारागुसी, कागावा, इनई, यूया ओसाको