England vs Panama, FIFA World Cup 2018: कप्तान हैरी केन की शानदार हैट्रिक और जॉन स्टोन्स के दो गोलों की बदौलत इंग्लैंड ने गोलों की बारिश करते हुए रविवार को फीफा विश्व कप के ग्रुप-जी के मैच में पनामा को 6-1 से करारी शिकस्त देकर अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया। इंग्लैंड की दो मैचों में यह लगातार दूसरी जीत है। इंग्लैंड के अब छह अंक हो गए हैं और वह बड़ी जीत के साथ विश्व कप के अगले दौर में पहुंच गया है।
केन ने मैच में हैट्रिक लगाई और अब इस विश्व कप में उनके पांच गोल हो गए हैं। केन विश्व कप में हैट्रिक लगाने वाले इंग्लैंड के तीसरे खिलाड़ी बने हैं। वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। केन इस विश्व कप में हैट्रिक लगाने वाले पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद दूसरे खिलाड़ी हैं।
इंग्लैंड ने शुरू से ही मैच में अपना दबदबा बनाए रखा और पनामा को बैकफुट पर रखा। आठवें मिनट में ही इंग्लैंड के हिस्से कॉर्नर आया जिसे स्टोन्स ने हेडर के जरिए गोल में बदल इंग्लैंड के गोल करने के सिलसिले को शुरू किया। मैनचेस्टर सिटी के लिए खेलने वाले स्टोन्स का यह पहला अंतर्राष्टीय गोल है। मैच के 10वें मिनट में पनामा के अरमांडो कूपर को येलो कार्ड मिला जो टूर्नामेंट में उनका दूसरा येला कार्ड था और अब वह ट्यूनीशिया के खिलाफ तीसरे मैच में पनामा के लिए नहीं खेल पाएंगे।
इंग्लैंड लगातार पनामा के घर में आक्रमण कर रही थी। इसी बीच 20वें मिनट में पनामा के खिलाड़ी फिडेल इस्कोबर ने बॉक्स के अंदर जेसे लिंगार्ड को गिराया जिस पर रेफरी ने इंग्लैंड को पेनाल्टी दी। 22वें मिनट में कप्तान केन ने इस पेनाल्टी को गोल में बदलकर इंग्लैंड को 2-0 से आगे कर दिया।
केन इंग्लैंड के तीसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने किसी एक विश्व कप में तीन या उससे ज्यादा गोल किया है। इससे पहले रोजर हंट ने 1966 में और गेरी लिनेकर ने 1986 में इंग्लैंड के लिए तीन या उससे ज्यादा गोल किए थे।
36वें मिनट में लिंगार्ड ने स्टेरलिंग से मिली गेंद को नेट में डाल इंग्लैंड को 3-0 से आगे कर दिया। 1966 की विजेता यहीं नहीं रुकी। लगातार आक्रमण के बीच 40वें मिनट में उसे फ्री किक मिली और कीरान ट्रिपिर के इस शॉट को स्टोन्स ने हेडर से नेट में डाला इंग्लैंड का इस मैच में चौथा और अपना दूसरा गोल किया।
सन् 1966 के विश्व कप के बाद से यह पहला मौका जब इंग्लैंड ने विश्व कप में चार गोल किए हैं। मैच के पहले हाफ के इंजुरी समय में इंग्लैंड को एक बार फिर पेनाल्टी मिली जिस पर केन ने मैच का अपना दूसरा और टूर्नामेंट का चौथा गोल कर इंग्लैंड के गोलों की संख्या 5-0 तक पहुंचा दिया। विश्व कप के इतिहास में यह पहली बार है जब इंग्लैंड ने पांच गोल किए हैं।
दूसरे हाफ में 62वें मिनट में केन ने गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की और इंग्लैंड के गोलों की संख्या छह कर दी। अपना पहला विश्व कप खेली रही पनामा ने गोल करने के ऐतिहासिक मौके ढूंढने शुरू कर दिए। पनामा को आखिरकार यह मौका तब मिला जब 37 साल के फेलिपे बालोय ने 78वें मिनट में गोल किया। विश्व कप में पनामा का यह पहला गोल है।
मैच के 90वें मिनट में स्टोन्स अपनी हैट्रिक पूरी करने से चूक गए। इसके बाद मैच में चार मिनट का और अतिरिक्त समय जोड़ा गया। लेकिन इसके बाद और कोई गोल नहीं हो सका और इंग्लैंड ने 6-1 से मुकाबला जीत लिया।
FIFA World Cup 2018 Live Streaming, England vs Panama
[show_fifa_scorecard id=’22003′]


इंग्लैंड ने मैच 6-1 से जीत लिया है।
पनामा ने आखिरकार मैच के 78वें मिनट गोल दागा। ये इस टीम का वर्ल्ड कप में पहला गोल है।
दूसरे हाफ का खेल जारी है। इंग्लैंड मुकाबले के 52वें मिनट 5-0 से लीड कर रहा है। इंग्लैंड के सेंट्रल डिफेंडर्स के नाम आज 2 गोल रहे हैं। पनामा काफी दबाव में नजर आ रही है।
केन ने पेनल्टी में इंग्लैंड की ओर से अपना दूसरा गोल दागा। पहले हाफ से पहले ही इंग्लैंड ने 5-0 से लीड बना ली है। केन ने इस विश्व कप लुकाकू और रोनाल्डो की सर्वाधिक गोल लगाने की बराबरी कर ली है।
मैच के पहले ही हाफ में इंग्लैंड 4-0 से आगे हो चुका है। जॉन स्टोन्स का ये दूसरा गोल। पनामा मुकाबले में बुरी तरह पिछड़ रहा है। अनुभवहीनता साफ झलकती हुई।
इंग्लैंड ने मैच के 36वें मिनट एक और गोल ठोक मुकाबले में 3-0 से लीड बना ली है। पनामा की टीम ने विश्व कप में पहली बार कदम रखा है। ऐसे में वह सबसे अनुभवहीन टीम है। ऐसे में इंग्लैंड पास अपने प्रतिद्वंद्वी टीम के अनुभवहीन होने का फायदा हो रहा है।
मैच के 20वें मिनट इंग्लैंड को पेनल्टी मिली। कप्तान ने गोल दाग इंग्लैंड को 2-0 से आगे कर दिया है। इस वर्ल्ड कप ये 15वीं पेनल्टी रही। इंग्लैंड 2, पनामा 0
मुकाबले के 16वें मिट तक इंग्लैंड ने 1-0 से लीड बना रखी है। पिछले 12 साल में ऐसा पहली बार हुआ था कि इंग्लैंड ने जीत के साथ विश्व कप टूनार्मेंट का आगाज किया। टीम के कप्तान हैरी केन अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। उन्हीं के दो गोल के दम पर टीम ने ट्यूनीशिया के खिलाफ जीत हासिल की थी। हालांकि, इस मैच में भी टीम को संघर्ष करते हुए देखा गया था।
जॉन स्टोन्स ने मैच के नौवें मिनट में हेडर की मदद से गोल दाग इंग्लैंड को 1-0 से लीड दिलवा दी है। वर्ल्ड कप में ये उनका पहला गोल है। फैंस बेहद खुश।
पनामा फीफा वर्ल्ड कप खेलने वाली 38वीं टीम बन चुकी है। मुकाबला शुरू हो चुका है। पनामा इस मैच में जीत या फिर कम से कम 1 प्वाइंट जरूर निकालना चाहेगी। मुकाबले के दूसरे मिनट लिंगाट चोटिल। इंग्लैड 0, पनामा 0
इंंग्लैंड ने एक परिवर्तन किया है। इंग्लैंड 3-5-2 के कॉम्बिनेशन से मैदान पर उतर रहा है। पनामा 4-5-1 के कॉम्बिनेशन के साथ उतर रहा है।
विश्व कप के नॉकआउट दौर में प्रवेश की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए पनामा को ना केवल जीत हासिल करनी होगी, बल्कि उसे कई गोल भी करने होंगे।
इंग्लैंड को अगर ग्रुप जी में शीर्ष पर जगह बनानी है तो पनामा के खिलाफ काफी गोल करने होंगे। बेल्जियम की टीम ने विश्व कप में पदार्पण कर रहे पनामा के खिलाफ अपने पहले मैच में 3-0 की आसान जीत दर्ज की थी।
गोलकीपर : जॉर्डन पिकफोर्ड, जैक बुटलैंड, निक पोप
डिफेंडर : केल वॉकर, डेनी रोस, जॉन स्टोन्स, हैरी मेग्वीर, कीरान ट्रिपिर, गैरी काहिल, फिल जोन्स, फाबिया डेल्फ, एश्ले यंग, ट्रेंट एलेक्जेंडर आरनोल्ड,
मिडफील्डर : एरिक डिएर, जेसे लिंगार्ड, जॉर्डन हेंडरसन, डेले अली, रुबेन लोफ्टस चीक
फॉरवर्ड : हैरी केन, रहीम स्टर्लिग, जैमी वार्डी, डैनी वेलबैक, मार्कस रैशफोर्ड।
गोलकीपर : जेइमे पेनेडो, जोस काल्डेरोन, एलेक्स रोड्रिगेज।
डिफेंडर : मिशेल मुरिलो, हारोल्ड कमिंग्स, फिडेल इस्कोबर, रोमान टोरेस, एडोल्फो माचाडो, एरिक डेविस, लुइस ओवाले, फेलिपे बालोय।
मिडफील्डर : गेब्रिएल गोमेज, एडग्र बाकेर्नेस, अरमांडो कूपर, वालेंटिन पिमेंटल, अल्बटरे क्लिवंटेरो, अनिबल गोडोय, जोस लुइस रोड्रिगेज।
फॉरवर्ड : ब्लास पेरेज, गेब्रिएल टोरेस, इस्माएल डिएज, अबडिएल अरोय, लुइस तेजाडा।